आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
Breaking
* यातायात पुलिस नीमच की सख्त कार्रवाई, यात्री बस जप्त, ब्लैक फिल्म हटाई, नाबालिग वाहन चालकों पर भी हुई कार्यवाही.... * एसडीएम जावद ने किया बरखेड़ा कामलिया एवं सुवाखेड़ा में फटाखा गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का लिया जायजा, अग्निशमन व्यवस्था बढ़ाने के दिए निर्देश.... * नपा की टीम ने किया मांगलिक भवनों का निरीक्षण, साफ सफाई रखने की दी चेतावनी... * विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ... * राज श्री इंटरप्राइजेज खड़ावदा में विस्फोटक गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, एसडीएम नीमच ने लिया जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, लाइसेंसी को दिए आवश्यक निर्देश... * निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प के आठवें दिवस दो हजार लोगों ने लिया शीतलता का आनंद, 450 लीटर छाछ वितरण कर भीषण गर्मी में पहुंचाई राहत.... * हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को अर्पित श्रद्धा सुमन, मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित हो - सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज.... * तहसील मनासा एवं जावद में विस्फोटक भंडारणों का किया अधिकारियों ने औचक निरीक्षण एक गोदाम खाली मिला, दूसरे में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ विस्फोटक सामग्री पाई गई... * छात्रा कुमारी नंदू को अब आसानी से मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ रात्रि चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर प्रोफाइल पंजीयन हुआ.... * मिशन वात्सल्य तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न... * सी.आर.पी.एफ.के सहायक उप निरीक्षको का दीक्षांत समारोह 25 को... * जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 21 मई को... * फार्मर आई.डी.बनाने ग्राम पंचायतों में शिविर आज किसान भाई शिविर में फार्मर आई.डी. बनवाएं.... * एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण व बलात्कार के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता.... * हिस्ट्रीशीटर 9.43 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर परिवहन करते हुए अपने साथी के साथ गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल जब्त... * मंडफिया थाना पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही, क्रेटा कार से 227 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार... * ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस थाना मनासा को बड़ी सफलता, नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को भेजा जेल... * चीताखेड़ा में कैंसर मरीजों की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जांच शिविर लगाकर मरीजों का किया परीक्षण... * पुलिस मित्र संगठन, नई दिल्ली भारत की जिला इकाई भीलवाड़ा द्वारा पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित.... * मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना बिजली कटौती, भीषण गर्मी में नीमच शहर की जनता परेशान - मोनू लोक्स....

चीताखेड़ा में कैंसर मरीजों की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जांच शिविर लगाकर मरीजों का किया परीक्षण...

  प्रशासनिक

दशरथ माली चिताखेड़ा

  Updated : May 14, 2026 10:23 AM

चीताखेड़ा :- जीरन तहसील के ग्राम चीताखेड़ा में पिछले कुछ वर्षों से एक विशेष करीब 200 मीटर क्षेत्र में लगातार कैंसर मरीज सामने आने की खबर उजागर होने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। ग्रामीणों द्वारा गांव में कैंसर मरीजों की संख्या बढ़ने को लेकर चिंता जताते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, जिसके बाद जिला कलेक्टर डॉ. हिमांशु चंद्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्वास्थ्य विभाग सहित संबंधित विभागों को जांच के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्राम चीताखेड़ा पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कैंसर जांच शिविर लगाया। ब्लॉक मेडिकल अधिकारी पालसोडा डॉ. विजय भारती अपनी टीम के साथ शिविर में पहुंचे और कैंसर पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह देते हुए बताया कि शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गांजा जैसी धुम्रपान नशा मानव जीवन के लिए बहुत ही घातक है। शिविर में कुछ कैंसर पीड़ित रोगी पहुंचे जिन्होंने डॉक्टर को जांच रिपोर्ट दिखाई और मरामर्श लिया। 8 कैंसर पीड़ितों ने बताया कि उनका इलाज अहमदाबाद एवं उदयपुर में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से जारी है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों की स्थिति जानने के साथ गांव में कैंसर सर्वे भी कराया गया तथा बीमारी से पीड़ित लोगों से संपर्क कर उन्हें समय पर उपचार करवाने की सलाह दी गई। गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व ग्रामीणों ने गांव के एक सीमित क्षेत्र में लगातार कैंसर मरीज निकलने को लेकर पानी, मोबाइल टावर और अन्य संभावित कारणों की जांच की मांग उठाई थी। इस खबर के सामने आने के बाद क्षेत्र में चिंता का माहौल बन गया था। अब स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर आयोजित कर सर्वे शुरू किए जाने से ग्रामीणों को उम्मीद बंधी है कि मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी। शिविर में मेडिकल अधिकारी डॉ. आर.के. गुप्ता, बीई शक्तावत, बीसीएम परमार, बीपीएम मंसूरी, एएनएम तरुणा कनिक, सेक्टर सुपरवाइजर कुमावत, आशा सुपरवाइजर ममता परमार, सरपंच श्रीमती मंजू जैन सहित पीएचसी स्टाफ, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।