राज श्री इंटरप्राइजेज खड़ावदा में विस्फोटक गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, एसडीएम नीमच ने लिया जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, लाइसेंसी को दिए आवश्यक निर्देश...
प्रशासनिक
DESK NEWS
Updated : May 14, 2026 01:41 PM
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन में जिले में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न विस्फोटक गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण कर जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है तथा संबंधित लाइसेंसियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू ने गुरुवार को राज श्री इंटरप्राइजेज, खड़ावदा स्थित विस्फोटक गोदाम का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम द्वारा गोदाम में विस्फोटक भंडारण, अग्निशमन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा अभिलेखों का सूक्ष्मता से परीक्षण किया गया। लाइसेंसी को नियमानुसार विस्फोटक भंडारण, सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने एवं किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु समस्त व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए गए। जिला प्रशासन द्वारा जन सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विस्फोटक भंडारणों का नियमित एवं औचक निरीक्षण किया जा रहा है।