आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
Breaking
* यातायात पुलिस नीमच की सख्त कार्रवाई, यात्री बस जप्त, ब्लैक फिल्म हटाई, नाबालिग वाहन चालकों पर भी हुई कार्यवाही.... * एसडीएम जावद ने किया बरखेड़ा कामलिया एवं सुवाखेड़ा में फटाखा गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का लिया जायजा, अग्निशमन व्यवस्था बढ़ाने के दिए निर्देश.... * नपा की टीम ने किया मांगलिक भवनों का निरीक्षण, साफ सफाई रखने की दी चेतावनी... * विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ... * राज श्री इंटरप्राइजेज खड़ावदा में विस्फोटक गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, एसडीएम नीमच ने लिया जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, लाइसेंसी को दिए आवश्यक निर्देश... * निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प के आठवें दिवस दो हजार लोगों ने लिया शीतलता का आनंद, 450 लीटर छाछ वितरण कर भीषण गर्मी में पहुंचाई राहत.... * हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को अर्पित श्रद्धा सुमन, मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित हो - सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज.... * तहसील मनासा एवं जावद में विस्फोटक भंडारणों का किया अधिकारियों ने औचक निरीक्षण एक गोदाम खाली मिला, दूसरे में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ विस्फोटक सामग्री पाई गई... * छात्रा कुमारी नंदू को अब आसानी से मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ रात्रि चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर प्रोफाइल पंजीयन हुआ.... * मिशन वात्सल्य तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न... * सी.आर.पी.एफ.के सहायक उप निरीक्षको का दीक्षांत समारोह 25 को... * जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 21 मई को... * फार्मर आई.डी.बनाने ग्राम पंचायतों में शिविर आज किसान भाई शिविर में फार्मर आई.डी. बनवाएं.... * एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण व बलात्कार के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता.... * हिस्ट्रीशीटर 9.43 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर परिवहन करते हुए अपने साथी के साथ गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल जब्त... * मंडफिया थाना पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही, क्रेटा कार से 227 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार... * ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस थाना मनासा को बड़ी सफलता, नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को भेजा जेल... * चीताखेड़ा में कैंसर मरीजों की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जांच शिविर लगाकर मरीजों का किया परीक्षण... * पुलिस मित्र संगठन, नई दिल्ली भारत की जिला इकाई भीलवाड़ा द्वारा पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित.... * मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना बिजली कटौती, भीषण गर्मी में नीमच शहर की जनता परेशान - मोनू लोक्स....

हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को अर्पित श्रद्धा सुमन, मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित हो - सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज....

  धार्मिक

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  Updated : May 14, 2026 01:34 PM

बड़ी सादड़ी :- संत निरंकारी मिशन दिल्ली की बड़ी सादड़ी ब्रांच के मिडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने जानकारी देते हुए बताया कि संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल, समालखा में युगदृष्टा बाबा हरदेव सिंह जी की स्मृति में एक विशाल संत समागम का आयोजन हुआ। परम् श्रद्धेय सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के सान्निध्य में आयोजित इस समागम में लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के मुख्य संदेश: सार्थक जीवन: बाबा हरदेव सिंह जी का जीवन मानवता और प्रेमा भक्ति का प्रतीक था। हमारा हर पल इंसानियत, करुणा और मानवीय मूल्यों से युक्त होना चाहिए।सहानुभूति और सहयोग: दूसरों के दुख-दर्द को बढ़ाने के बजाय प्रेम और सहयोग से उसे कम करना ही सच्ची मानवता है।निस्वार्थ सेवा और भक्ति: ब्रह्मज्ञान प्राप्ति के बाद जीवन समस्त मानवता की सेवा का माध्यम बन जाता है। सच्ची सेवा दिखावे से दूर, विनम्रतापूर्ण होती है और वास्तविक भक्ति हमारे कर्मों में झलकनी चाहिए।समर्पण: अमर संत अवनीत जी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि सच्चा समर्पण वह है जहाँ गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों के साथ-साथ सेवा और भक्ति सर्वोपरि हो।समागम के मुख्य आकर्षण: समागम में गीतकारों, कवियों और विचारकों ने बाबा जी की शिक्षाओं, उनके सौम्य व्यक्तित्व और मानवता के कल्याण कार्यों को याद करते हुए भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित किए।वर्तमान में सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज बाबा हरदेव सिंह जी के प्रेम, शांति, एकता और भाईचारे के संदेश को पूरे विश्व में निरंतर फैला रही हैं।