मंडफिया थाना पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही, क्रेटा कार से 227 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
अपराध
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
Updated : May 14, 2026 10:53 AM
चित्तौड़गढ़ :- जिले की मंडफिया थाना पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बड़ी कार्यवाही करते हुए मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा कार से 2 क्विंटल 27 किलोग्राम 450 ग्राम अवैध डोडा चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफतार किया है. जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव द्वारा रेंज स्तर पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एएसपी चित्तौड़गढ़ मुकुल शर्मा के मार्गदर्शन, डीएसपी भदेसर विनोद लखारा के सुपरविजन में थानाधिकारी मंडफिया रविन्द्र सेन पु. नि. के नेतृत्व में एएसआई विश्राम मीणा, कानि. हीरालाल, विकास, कुलदीप, जगदीश, गोपाल व नारायणलाल द्वारा गुरुवार तड़के रूपाजी का खेडा तिराया पर पहुंच नाकाबंदी की गई। दौराने नाकाबन्दी आवरी माता की तरफ से आने वाली रोड पर एक सफेद रंग की कार जिसके आगे नम्बर नहीं लिखे हो आती हुई नजर आई। जिसमें कार का चालक एवं पास वाली सीट पर एक अन्य व्यक्ति बैठा हुआ दिखाई दिये। उक्त कार का चालक को कार को रूकवाने का ईशारा किया तो उक्त कार के चालक द्वारा कार की गति कम कर नाकाबंदी स्थल से करीब 20 मीटर पहले ही अचानक कार को वापस घुमाकर आवरी माता की तरफ भगा ले गया। जिस पर थानाधिकारी व जाप्ता ने बोलेरों से उक्त कार का पीछा किया तो उक्त कार के चालक द्वारा आकोला खुर्द से सुरजगढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते के तिराये पर खेत की तारबन्दी के पत्थर के खम्भे से कार टकरा कर कार रूकी। कार के चालक के पास वाली सीट पर बैठा व्यक्ति फाटक खोल सुरजगढ़ जाने वाले कच्चे रास्ते की तरफ भागा जिसकी तलाश हेतू जाप्ता रवाना किया। थानाधिकारी व जाप्ता ने कार के चालक को कार सहित घेरा देकर यथास्थिति में रहने की हिदायत की गई। कार की नियमानुसार तलाशी ली गई तो उक्त वाहन में कुल 12 कटटे अवैध अफीम डोडाचूरा से भरे पाये गये जिनका वजन किया गया तो कुल अफीम डोडा चूरा का वजन 227 किलो 450 ग्राम होना पाया गया। उक्त क्रेटा कार व अवैध डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी बाड़मेर जिले के चौहटन थाने के बिश्नोईयों का तला गंगाला निवासी 32 वर्षीय कैलाश कुमार पुत्र मोहनलाल बिश्नोई (ज्याणी) को गिरफ्तार किया गया। मंडफिया थाने पर एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है. जिला पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थ तस्करी अथवा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम अथवा नारकोटिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।