आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
Breaking
* यातायात पुलिस नीमच की सख्त कार्रवाई, यात्री बस जप्त, ब्लैक फिल्म हटाई, नाबालिग वाहन चालकों पर भी हुई कार्यवाही.... * एसडीएम जावद ने किया बरखेड़ा कामलिया एवं सुवाखेड़ा में फटाखा गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का लिया जायजा, अग्निशमन व्यवस्था बढ़ाने के दिए निर्देश.... * नपा की टीम ने किया मांगलिक भवनों का निरीक्षण, साफ सफाई रखने की दी चेतावनी... * विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ... * राज श्री इंटरप्राइजेज खड़ावदा में विस्फोटक गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, एसडीएम नीमच ने लिया जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, लाइसेंसी को दिए आवश्यक निर्देश... * निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प के आठवें दिवस दो हजार लोगों ने लिया शीतलता का आनंद, 450 लीटर छाछ वितरण कर भीषण गर्मी में पहुंचाई राहत.... * हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को अर्पित श्रद्धा सुमन, मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित हो - सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज.... * तहसील मनासा एवं जावद में विस्फोटक भंडारणों का किया अधिकारियों ने औचक निरीक्षण एक गोदाम खाली मिला, दूसरे में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ विस्फोटक सामग्री पाई गई... * छात्रा कुमारी नंदू को अब आसानी से मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ रात्रि चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर प्रोफाइल पंजीयन हुआ.... * मिशन वात्सल्य तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न... * सी.आर.पी.एफ.के सहायक उप निरीक्षको का दीक्षांत समारोह 25 को... * जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 21 मई को... * फार्मर आई.डी.बनाने ग्राम पंचायतों में शिविर आज किसान भाई शिविर में फार्मर आई.डी. बनवाएं.... * एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण व बलात्कार के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता.... * हिस्ट्रीशीटर 9.43 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर परिवहन करते हुए अपने साथी के साथ गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल जब्त... * मंडफिया थाना पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही, क्रेटा कार से 227 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार... * ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस थाना मनासा को बड़ी सफलता, नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को भेजा जेल... * चीताखेड़ा में कैंसर मरीजों की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जांच शिविर लगाकर मरीजों का किया परीक्षण... * पुलिस मित्र संगठन, नई दिल्ली भारत की जिला इकाई भीलवाड़ा द्वारा पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित.... * मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना बिजली कटौती, भीषण गर्मी में नीमच शहर की जनता परेशान - मोनू लोक्स....

छात्रा कुमारी नंदू को अब आसानी से मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ रात्रि चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर प्रोफाइल पंजीयन हुआ....

  प्रशासनिक

DESK NEWS

  Updated : May 14, 2026 01:32 PM

नीमच :- जनजातीय कार्य विभाग के एमपीटास्क पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन उपलब्ध होने के कारण अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रा कुमारी नंदू को विभाग की योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा था। छात्रा की समस्या का समाधान विगत 5 मई को ग्राम टामोटी में आयोजित रात्रि चौपाल में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग, नीमच की तत्परता से तत्काल कर दिया गया। समस्या का समाधान होने के बाद आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्रा को छात्रावास में प्रवेश सहित जनजातीय कार्य विभाग की समस्त योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा। उल्लेखनीय है, कि 05 मई 2026 को ग्राम टामोटी में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में रात्रि चौपाल में छात्रा कुमारी नंदू पिता सदा भील द्वारा एमपीटास्क पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन में आ रही समस्या के संबंध में आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर श्री चंद्रा द्वारा छात्रा की समस्या के त्वरित निराकरण हेतु निर्देश दिए गए छात्रा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला संयोजक, जनजातीय कार्य श्री राकेश कुमार राठौर ने अधीक्षिका, जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास कुकड़ेश्वर के माध्यम से छात्रा के आधार कार्ड, समग्र आईडी एवं जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति आदि दस्तावेज प्राप्त कर, तत्काल छात्रा का प्रोफाइल पंजीयन एमपीटास्क पोर्टल पर करवाकर उसे उपलब्ध करा दिया है। इस प्रकार छात्रा की समस्या का अब समाधान हो गया है।