आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
Breaking
* यातायात पुलिस नीमच की सख्त कार्रवाई, यात्री बस जप्त, ब्लैक फिल्म हटाई, नाबालिग वाहन चालकों पर भी हुई कार्यवाही.... * एसडीएम जावद ने किया बरखेड़ा कामलिया एवं सुवाखेड़ा में फटाखा गोदामों का आकस्मिक निरीक्षण, सुरक्षा मानकों का लिया जायजा, अग्निशमन व्यवस्था बढ़ाने के दिए निर्देश.... * नपा की टीम ने किया मांगलिक भवनों का निरीक्षण, साफ सफाई रखने की दी चेतावनी... * विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ... * राज श्री इंटरप्राइजेज खड़ावदा में विस्फोटक गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, एसडीएम नीमच ने लिया जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, लाइसेंसी को दिए आवश्यक निर्देश... * निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प के आठवें दिवस दो हजार लोगों ने लिया शीतलता का आनंद, 450 लीटर छाछ वितरण कर भीषण गर्मी में पहुंचाई राहत.... * हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को अर्पित श्रद्धा सुमन, मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित हो - सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज.... * तहसील मनासा एवं जावद में विस्फोटक भंडारणों का किया अधिकारियों ने औचक निरीक्षण एक गोदाम खाली मिला, दूसरे में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ विस्फोटक सामग्री पाई गई... * छात्रा कुमारी नंदू को अब आसानी से मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ रात्रि चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर प्रोफाइल पंजीयन हुआ.... * मिशन वात्सल्य तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न... * सी.आर.पी.एफ.के सहायक उप निरीक्षको का दीक्षांत समारोह 25 को... * जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 21 मई को... * फार्मर आई.डी.बनाने ग्राम पंचायतों में शिविर आज किसान भाई शिविर में फार्मर आई.डी. बनवाएं.... * एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण व बलात्कार के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता.... * हिस्ट्रीशीटर 9.43 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर परिवहन करते हुए अपने साथी के साथ गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल जब्त... * मंडफिया थाना पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही, क्रेटा कार से 227 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार... * ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस थाना मनासा को बड़ी सफलता, नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को भेजा जेल... * चीताखेड़ा में कैंसर मरीजों की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जांच शिविर लगाकर मरीजों का किया परीक्षण... * पुलिस मित्र संगठन, नई दिल्ली भारत की जिला इकाई भीलवाड़ा द्वारा पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित.... * मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना बिजली कटौती, भीषण गर्मी में नीमच शहर की जनता परेशान - मोनू लोक्स....

निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प के आठवें दिवस दो हजार लोगों ने लिया शीतलता का आनंद, 450 लीटर छाछ वितरण कर भीषण गर्मी में पहुंचाई राहत....

  सामाजिक

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  Updated : May 14, 2026 01:36 PM

निंबाहेड़ा :- जैन जागृति सेंटर सेन्ट्रल बोर्ड चेरिटेबल ट्रस्ट, मुंबई की प्रेरणा एवं सहभागिता से जैन जागृति सेंटर, निंबाहेड़ा द्वारा संचालित “निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प” इन दिनों जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण बनता जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से संचालित यह सेवा प्रकल्प लगातार लोगों के लिए सहारा बन रहा है।
प्रकल्प के आठवें दिवस शेखावत सर्कल स्थित मंडी चौराहा केंद्र पर प्रातः 11 बजे से निःशुल्क छाछ वितरण प्रारम्भ किया गया। तेज गर्मी और तपती धूप के बीच राहगीरों, श्रमिकों, वाहन चालकों एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक शीतल छाछ का सेवन कर राहत महसूस की। इस दौरान लगभग 450 लीटर छाछ का वितरण किया गया तथा करीब दो हजार लोगों ने छाछ पीकर शीतलता एवं सुकून का अनुभव किया।
आज के सेवा लाभार्थी चित्तौड़गढ़ अरबन कॉपरेटिव बैंक लिमिटेड के स्थापना दिवस 14 मई 2026 के अंतर्गत रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निंबाहेड़ा शाखा रही। इस अवसर पर बैंक के डायरेक्टर हरीश आहुजा विशेष रूप से उपस्थित रहे, वहीं बैंक के निंबाहेडा शाखा प्रबंधक मदनलाल वीरवाल, बैंकिंग सहायक आरती खानचंदानी, सटाफ कर्मी मनोज तंबोली ने भी सेवाएं। इस अवसर पर डायरेक्टर आहूजा ने जैन जागृति सेंटर द्वारा संचालित इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए इसे सामाजिक संवेदनाओं एवं मानव सेवा से जुड़ी प्रेरणादायी पहल बताया। सेवा प्रकल्प में समाजजनों का सहयोग भी निरंतर बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में श्रीराम गोशाला, निंबाहेड़ा द्वारा आमजन के लिए 50 लीटर छाछ निःशुल्क उपलब्ध करवाई गई, जिससे सेवा कार्य को और अधिक मजबूती मिली।
छाछ वितरण केंद्र पर लोगों के चेहरों पर दिखाई दी संतुष्टि और राहत की मुस्कान ने इस पुनीत सेवा कार्य को और अधिक सार्थक बना दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एवं जेजेसी अध्यक्ष अशोक नवलखा, सचिव अतुल सेठिया, समाजसेवी भोपाल सिंह बोडाना, पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष रत्नेश छाजेड, गौतम सिंघवी, मुकेश कृपलानी, अनुराग अग्रवाल, मोतीलाल चारण, अनिल वैष्णव, तरुण प्रजापत एवं विनोद नागौरी आदि उपस्थित रहे।