16 मई से जिले में चलेगा कृषि रथ, वर्ष 2026 कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है...
प्रशासनिक
DESK NEWS
Updated : May 14, 2026 05:00 PM
नीमच :- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश में वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत 16 मई 2026 से जिले में कृषि रथ का संचालन प्रारंभ होगा। कृषि रथ प्रतिदिन 3 से 4 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर खरीफ फसलों की बुवाई के एक माह पूर्व किसानों को कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन की नवीन वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी देगा। कृषि रथ के संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नीमच, जावद एवं मनासा विकासखंडों में एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है। प्रत्येक विकासखंड में कृषि वैज्ञानिक, कृषि, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मत्स्य विभाग के अधिकारियों का दल गठित किया गया है।