एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण व बलात्कार के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता....
Updated : May 14, 2026 11:34 AM
निर्मल मूंदड़ा रतनगढ
अपराध
रतनगढ़ :- उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय रतलाम रेंज श्री निमिष अग्रवाल, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला नीमच श्री राजेश व्यास व श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय जावद श्री रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ की पुलिस टीम द्वारा थाना रतनगढ़ के (01) अपराध क्रमांक 68/2026 धारा 62(2)(m), 87, 351(2), 3(5) बी.एन.एस. में फरार आरोपी रवि पिता जीवन उर्फ जीवराज चंदेल बंजारा उम्र 19 साल निवासी राजनगर मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.), (02) अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में फरार आरोपी प्रहलाद पिता शम्भूलाल धाकड़ उम्र 18 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ़ जिला नीमच (म.प्र.) को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। दिनांक 24.04.2026 को पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी रवि पिता जीवन उर्फ जीवराज चंदेल बंजारा निवासी राजनगर मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.) के विरुद्ध बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी रवि बंजारा की लगातार तलाश की जा रही थी। दिनांक 13.05.2026 को आरोपी रवि पिता जीवन उर्फ जीवराज चंदेल बंजारा उम्र 19 साल निवासी राजनगर मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.) को मुखबिर सूचना पर से गिरफ्तार किया गया। दिनांक 11.05.2026 को आरोपीगण (01) राजेश पिता कन्हैयालाल धाकड़ उम्र 33 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ़ जिला नीमच (म.प्र.), (02) कन्हैयालाल पिता शंकरलाल धाकड़ उम्र 26 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ़ जिला नीमच (म.प्र.) के कब्जे से कुल 141 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय एक सफेद रंग की होंडाई कम्पनी की क्रेटा कार नम्बर RJ 27 CH 1981 जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ करने पर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा उपलब्ध कराने व पुलिस से रैकी करने (नजर रखने) वाले आरोपी प्रहलाद पिता शम्भूलाल धाकड़ उम्र 18 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ़ जिला नीमच (म.प्र.) को मुखबिर सूचना पर दिनांक 13.05.2026 को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों प्रकरणों का अनुसंधान जारी है।
गिरफ्तार आरोपीगण - रवि पिता जीवन उर्फ जीवराज चंदेल बंजारा उम्र 19 साल निवासी राजनगर मोरवन पुलिस थाना जावद जिला नीमच (म.प्र.) प्रहलाद पिता शम्भूलाल धाकड़ उम्र 18 साल निवासी ग्राम मुवादा पुलिस थाना रतनगढ़ जिला नीमच (म.प्र.)
उपरोक्त कार्यवाही - निरीक्षक भरालाल भावर थाना प्रभारी रतनगढ़ व उनकी टीम तथा प्रधान आरक्षक प्रदीप शिन्दे साइबर सेल नीमच की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
और खबरे
विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ...
May 14, 2026 02:15 PM
राज श्री इंटरप्राइजेज खड़ावदा में विस्फोटक गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, एसडीएम नीमच ने लिया जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, लाइसेंसी को दिए आवश्यक निर्देश...
May 14, 2026 01:41 PM
निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प के आठवें दिवस दो हजार लोगों ने लिया शीतलता का आनंद, 450 लीटर छाछ वितरण कर भीषण गर्मी में पहुंचाई राहत....
May 14, 2026 01:36 PM
हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को अर्पित श्रद्धा सुमन, मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित हो - सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज....
May 14, 2026 01:34 PM
तहसील मनासा एवं जावद में विस्फोटक भंडारणों का किया अधिकारियों ने औचक निरीक्षण एक गोदाम खाली मिला, दूसरे में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ विस्फोटक सामग्री पाई गई...
May 14, 2026 01:32 PM
छात्रा कुमारी नंदू को अब आसानी से मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ रात्रि चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर प्रोफाइल पंजीयन हुआ....
May 14, 2026 01:32 PM
मिशन वात्सल्य तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न...
May 14, 2026 01:31 PM
सी.आर.पी.एफ.के सहायक उप निरीक्षको का दीक्षांत समारोह 25 को...
May 14, 2026 01:31 PM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 21 मई को...
May 14, 2026 01:30 PM
फार्मर आई.डी.बनाने ग्राम पंचायतों में शिविर आज किसान भाई शिविर में फार्मर आई.डी. बनवाएं....
May 14, 2026 01:30 PM
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण व बलात्कार के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता....
May 14, 2026 11:34 AM
हिस्ट्रीशीटर 9.43 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर परिवहन करते हुए अपने साथी के साथ गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल जब्त...
May 14, 2026 10:58 AM
मंडफिया थाना पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही, क्रेटा कार से 227 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
May 14, 2026 10:53 AM
ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस थाना मनासा को बड़ी सफलता, नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को भेजा जेल...
May 14, 2026 10:52 AM
चीताखेड़ा में कैंसर मरीजों की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जांच शिविर लगाकर मरीजों का किया परीक्षण...
May 14, 2026 10:23 AM
पुलिस मित्र संगठन, नई दिल्ली भारत की जिला इकाई भीलवाड़ा द्वारा पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित....
May 14, 2026 09:48 AM
मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना बिजली कटौती, भीषण गर्मी में नीमच शहर की जनता परेशान - मोनू लोक्स....
May 14, 2026 09:39 AM
राहगीर अभियान के तहत 4 किमी रास्ता अतिक्रमण मुक्त, कई गांवों में हुई कार्रवाई
May 14, 2026 09:35 AM
सही प्रशिक्षण व्यक्ति को शिखर पर स्थापित करता है - सौरभ शर्मा, कांग्रेस सेवादल फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का छठा दिन...
May 14, 2026 09:28 AM