यूपीएससी में 61 प्रतिभाशाली युवाओं ने रचा इतिहास, दिव्यांगता भी नहीं बनी बाधा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे संवाद....
Updated : March 23, 2026 03:06 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में प्रदेश के 61 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने चयनित होकर न सिर्फ मध्यप्रदेश, बल्कि पूरे देश में नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी 23 मार्च को इन सफल अभ्यर्थियों से संवाद करेंगे। इन सफलताओं के पीछे केवल प्रतिभा ही नहीं, अपितु कठिन परिश्रम, अटूट संकल्प और विपरीत परिस्थितियों से लड़ने का साहस भी है। कई विद्यार्थी साधारण परिवारों से हैं; किसी के माता-पिता किसान हैं, तो कोई दुकानदार या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के परिवार से आता है। कई अभ्यर्थियों ने शासकीय स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों से पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है।
यूपीएससी परीक्षा के चयन में बेटियां भी नहीं पीछे - संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफल होने में बेटियां भी पीछे नहीं है। प्रदेश से चयनित 61 अभ्यर्थियों में कई बेटियां भी हैं, जिन्होंने परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान हासिल कर सफलता पाई है। इसमें इंदौर की सुश्री अनन्या शर्मा को देशभर में 13वीं रैंक मिली हैं। जबकि खंडवा की सुश्री रूपल जायसवाल को 43वीं रैंक, इंदौर की सुश्री दीक्षा चौरसिया 44वीं, रीवा की सुश्री समीक्षा द्विवेदी को 56वीं रैंक, नरसिंहपुर की सुश्री दीक्षा पाटकर को 88वीं रैंक प्राप्त हुई हैं।
देशभर में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी - श्री ईशान भटनागर 5वीं रैंक, श्री पक्षाल सेक्रेटरी 8वीं रैंक, सुश्री अनन्या शर्मा 13वीं रैंक, श्री चितवन जैन 17वीं रैंक, सुश्री रूपल जायसवाल 43वीं रैंक, सुश्री दीक्षा चौरसिया 44वीं रैंक, सुश्री समीक्षा द्विवेदी को 56वीं, श्री अनिमेष जैन 63, श्री विश्वजीत गुप्ता 67वीं रैंक, सुश्री दीक्षा पाटकर 88वीं रैंक शामिल हैं।
दृष्टिहीनता को बनाया ताकत, अक्षत बल्दवा ने हासिल की 173वीं रैंक - इंदौर निवासी श्री अक्षत बल्दवा ने यह साबित कर दिया कि शारीरिक सीमाएं सफलता की राह नहीं रोक सकतीं। जन्म के डेढ़ माह बाद ‘रेटिनोब्लास्टोमा’ के कारण दृष्टिहीन होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। हिंदी माध्यम से शासकीय विद्यालय में पढ़ाई करने वाले श्री अक्षत ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट उत्तीर्ण कर बेंगलुरु के नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया। विधि की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा का लक्ष्य तय किया और सीमित समय में ही 173वीं रैंक हासिल कर ली। उनका मानना है, "असली दृष्टि आंखों से नहीं, मन से होती है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर, तो कोई बाधा बड़ी नहीं होती।"
किसान परिवार की बेटी सुश्री प्राची चौहान ने हासिल की 260वीं रैंक - विदिशा जिले के ग्राम जोहद की रहने वाली सुश्री प्राची चौहान ने चौथे प्रयास में 260वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। किसान पिता और गृहिणी मां की बेटी सुश्री प्राची ने अभावों में रहकर भी अपने लक्ष्य को नहीं छोड़ा। गणित में स्नातक करने के बाद उन्होंने लगातार प्रयास जारी रखा। वे कहती हैं, "हर असफलता हमें कुछ नया सिखाती है। धैर्य और ईमानदारी से किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता।"
दुकानदार पिता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मां की बेटी सुश्री मोहसिना बानो को 648वीं रैंक - टीकमगढ़ की निवासी सुश्री मोहसिना बानो ने 648वीं रैंक प्राप्त कर यह साबित किया कि सही रणनीति और निरंतरता सफलता की कुंजी है। उनके पिता श्री मोहम्मद इकराम दुकानदार हैं और मां श्रीमती शाहजहां बेगम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता। सुश्री मोहसिना का मानना है कि प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की गहरी समझ और विश्लेषण ही तैयारी को सही दिशा देता है। वे अभ्यर्थियों को सलाह देती हैं, "तैयारी को केवल ज्ञान तक सीमित न रखें, बल्कि उसे रणनीति से जोड़ें और धैर्य बनाए रखें।"
सरकारी कॉलेज से पढ़ाई, तीसरे प्रयास में सुश्री प्राची जैन को मिली सफलता (714वीं रैंक) - नरसिंहपुर की सुश्री प्राची जैन ने तीसरे प्रयास में 714वीं रैंक हासिल की। उन्होंने सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय से वाणिज्य विषय में स्नातक किया। उनके पिता श्री प्रमोद जैन इलेक्ट्रीशियन और मां श्रीमती बबीता जैन गृहिणी हैं। सुश्री प्राची कहती हैं कि यह सफलता निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का परिणाम है। उनका संदेश है, "यदि आप अपने लक्ष्य के प्रति स्पष्ट और ईमानदार हैं, तो सफलता अवश्य मिलेगी।"
किसान परिवार के श्री अंकुश पाटीदार ने चार प्रयासों के बाद पाई 780वीं रैंक - मंदसौर जिले के गांव नारिया बुजुर्ग के श्री अंकुश पाटीदार ने 780वीं रैंक हासिल कर अपने संघर्ष को सफलता में बदला है।किसान परिवार से आने वाले श्री अंकुश ने शासकीय स्कूल-कॉलेज से पढ़ाई की और चार प्रयासों के बाद यह मुकाम हासिल किया है। इस यात्रा में उनकी बहनों ने उनका मनोबल बढ़ाया। वे कहते हैं, "संघर्ष इस परीक्षा का हिस्सा है, लेकिन यदि संकल्प मजबूत हो तो सफलता निश्चित है।"श्री अंकुश ने आगे कहा, "मेरी प्राथमिक शिक्षा गांव से ही शुरू हुई, जिसके बाद शामगढ़ तहसील से उच्चतर माध्यमिक परीक्षा उत्तीर्ण कर इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से अपना स्नातक किया।सिविल सेवा की वास्तविक यात्रा इंदौर से ही आरंभ हुई। उन्होंने बताया कि यह पथ सरल नहीं था, मैंने कुल चार प्रयास किए, जिनमें से दो बार मुझे साक्षात्कार तक पहुंचने का अवसर मिला। इस लंबी और चुनौतीपूर्ण यात्रा में मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा मेरी बहनें रही हैं, जिन्होंने हर मोड़ पर मेरा संबल बनकर मुझे आगे बढ़ने का साहस दिया।
चयनित कुल 61 विद्यार्थियों में से 15 ने की शासकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से पढ़ाई - यूपीएससी परीक्षा में चयनित कुल 61 विद्यार्थियों में से 15 अभ्यर्थी ऐसे हैं, जिन्होंने शासकीय महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों से शिक्षा प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। यह आंकड़ा प्रदेश के सरकारी शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों की प्रतिभा को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। इसमें श्री आशीष शर्मा, स्नातक जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, श्री पुलकित जैन, बीएससी उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान भोपाल, सुश्री प्राची चौहान, बीएससी, सुभद्रा शर्मा, शासकीय कन्या महाविद्यालय गंजबासौदा, सुश्री सौम्या जैन बीए गांधी पीआर कॉलेज, भोपाल, श्री आयुष स्वामी, बीए जेएलएन कॉलेज सोहागपुर नर्मदापुरम, श्री निकित सिंह बीए अर्थशास्त्र अटल बिहारी बाजपेयी महाविद्यालय इंदौर, श्री दीपक बघेल बीए जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर, श्री राजवर्धन सिंह सिसोदिया बीए गुजराती समाज कॉलेज, इंदौर, सुश्री प्राची जैन बीकॉम सरोजिनी नायडू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर (स्वशासी) महाविद्यालय, भोपाल, श्री रूपल बान बीएससी, एम उच्च शिक्षा उत्कृष्टता संस्थान, भोपाल, श्री रोहन जैन बीएससी मैथ्स शासकीय होल्कर साइंस कॉलेज इंदौर, श्री अंकुश पाटीदार बीएससी देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, श्री गौरव जाट बैचलर ऑफ आर्ट्स देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर, श्री पवित्र मिश्रा बीएससी प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय रीवा, श्री उज्ज्वल जैन बीए श्रीमंत माधवराव सिंधिया शासकीय महाविद्यालय कोलारस शामिल हैं। इन सभी अभ्यर्थियों की कहानियां यह संदेश देती हैं कि परिस्थितियां चाहे कैसी भी हों, अगर लक्ष्य स्पष्ट हो, मेहनत निरंतर हो और आत्मविश्वास अटूट हो, तो सफलता जरूर मिलती है। मध्यप्रदेश के ये युवा न सिर्फ अपनी उपलब्धि से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा भी बन रहे हैं।
और खबरे
मानवता के रत्न अवार्ड से सम्मानित हुई दौसा की चार प्रतिभाएं, कवि कृष्ण कुमार सैनी, अशोक खेड़ला, संदीप छीपा, छुट्टन लाल मीना को मिला अवॉर्ड...
March 23, 2026 05:03 AM
यूपीएससी में 61 प्रतिभाशाली युवाओं ने रचा इतिहास, दिव्यांगता भी नहीं बनी बाधा, मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज करेंगे संवाद....
March 23, 2026 03:06 AM
रतलामी सेव को जीआई टैग के साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पहचान, मंत्री काश्यप ने एक जिला एक उत्पाद समिट 2026 में दी नई दिशा....
March 23, 2026 02:59 AM
जहां श्रद्धा, वहां शक्ति, हरवार में राम नवमी पर होगा भव्य आयोजन....
March 23, 2026 02:53 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 23, 2026 02:50 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 23, 2026 02:49 AM
वाहन चेकिंग में मिला 1 करोड़ कैश, कार्रवाई में लापरवाही भारी पड़ी, TI सहित 4 पुलिसकर्मी निलंबित...
March 22, 2026 03:58 PM
हाउसिंग बोर्ड गांधीनगर में नगर परिषद के तत्वाधान में गणगौर महोत्सव का आग़ाज़...
March 22, 2026 03:55 PM
महामाया भादवामाता के दरबार में उमडा आस्था का सैलाब, नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को रिकार्ड तोड भीड...
March 22, 2026 03:52 PM
महामहिम राज्यपाल कर्नाटक श्री थावरचंद गहलोत ने सोहरा यूपीवीसी उद्योग का किया शुभारंभ...
March 22, 2026 03:43 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी बनाने में प्रयुक्त 46 किलो केमिकल जब्त....
March 22, 2026 03:33 PM
बाईक से 16.34 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ पुलिस की कार्यवाही...
March 22, 2026 02:11 PM
मोटरसाईकिल पर कोरियर बैग की आड़ में परिवहन करते हुये 18.5 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, एक आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भुपालसागर थाना पुलिस की कार्यवाही....
March 22, 2026 02:08 PM
चैन स्नेचिंग का बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी शाहरूख गिरफ्तार, दो अन्य साथी नामजद, लगातार वारदातों का पर्दाफाश, गणगौर जाते समय महिला से लूटी गई चैन, पुलिस ने सुलझाया मामला....
March 22, 2026 02:06 PM
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज नीमच ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाई अपने आराध्य भगवान महर्षि गौतम की जयंती...
March 22, 2026 02:01 PM
आवरी माताजी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल रात भीलवाड़ा और उदयपुर के कलाकारों द्वारा सजेगी सांस्कृतिक संध्या....
March 22, 2026 01:48 PM
विद्युत मंडल विभाग का कारनामा, बरूखेडा में निर्माणाधीन मार्ग के बीच में लगाया विद्युत ट्रांसफार्मर, होगी घटना...
March 22, 2026 01:41 PM
उस्ताद रघुवीर दासजी प्रजापति की स्मृति में, ग्वालटोली नाका चौराहे पर जल मंदिर का शुभारंभ
March 22, 2026 01:39 PM
913 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 45 कट्टों में भरा था नशीला जहर, बिना नंबरी पिकअप जब्त....
March 22, 2026 01:37 PM