913 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 45 कट्टों में भरा था नशीला जहर, बिना नंबरी पिकअप जब्त....
Updated : March 22, 2026 01:37 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना भदेसर एवं डीएसटी टीम चित्तौड़गढ़ द्वारा संयुक्त रूप से एक बड़ी और प्रभावी कार्यवाही को अंजाम दिया गया। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 45 कट्टों में भरे कुल 913.450 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा को जब्त किया है। साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की बंद बॉडी पिकअप वाहन को भी कब्जे में लिया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु जिला के पुलिस अधिकारियों व जिला विशेष टीम को विशेष निर्देश दिए गए। एएसपी चितौडगढ़ सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी भदेसर विनोद कुमार के सुपरविजन में थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया पुलिस निरीक्षक व जिला विशेष टीम प्रभारी एएसआई रणवीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. रविवार को एएसआई रणवीर सिंह प्रभारी जिला स्पेशल टीम चितौड़गढ़ के नेतृत्व में टीम द्वारा सतखण्डा चौराया शम्भुपुरा के वहां नाकाबन्दी की जा रही थी। इसी दौरान एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी एवं उसके पीछे एक बंद बॉडी की बिना नंबरी पिकअप गाड़ी नाकाबंदी तोड़कर डीएसटी टीम के वाहन को टक्कर मार कर भाग निकले। जिसका डीएसटी टीम द्वारा पीछा कर स्टॉप स्टिक का प्रयोग कर उक्त बिना नंबरी बंद बॉडी की पिकअप गाड़ी का ड्राइवर साइड का पीछे का टायर पंचर किया गया। इसके उपरांत भी उक्त दोनों वाहन वंहा से अलग अलग दिशाओं में भाग निकले। डीएसटी टीम की सूचना पर समीपवर्ती थाना क्षेत्र में उक्त संदिग्ध वाहनों की तलाश की गई। सूचना पर पुलिस थाना भदेसर से थानाधिकारी भदेसर मय जाब्ता भी उपस्थित आए। जिसके उपरांत संयुक्त रूप से सर्च कार्यवाही करते हुवे गांव सुखवाड़ा में एक नोहरे में उक्त पिकअप गाड़ी को लावारिस स्थिति में खड़ी होने से दस्तयाब किया गया एवं कुछ दूरी पर गोपाल धाकड़ निवासी सुखवाड़ा के बाड़े से उक्त पिकअप में परिवहन किए जा रहे कुल 45 कट्टे में भरा 913.450 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा को विधिक प्रक्रिया अनुसार जब्त कर पुलिस थाना भदेसर पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। प्रकरण में अग्रिम अनुसंधान जारी है ।
फिल्मी अंदाज में पीछा, स्टॉप स्टिक से रोकी गाड़ी - कार्रवाई के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक द्वारा वाहन को तेज गति से भगाकर भागने की कोशिश की गई। इस पर डीएसटी टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए फिल्मी अंदाज में पीछा किया और स्टॉप स्टिक का उपयोग कर वाहन के ड्राइवर साइड के पिछले टायर को पंचर कर दिया, जिससे वाहन को रुकने पर मजबूर होना पड़ा।
तस्करों के नेटवर्क पर कसा जा रहा शिकंजा - पुलिस की इस त्वरित एवं रणनीतिक कार्रवाई से मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार हुआ है। पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर तस्करों की तलाश एवं पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम - थानाधिकारी भदेसर विनोद मेनारिया, थाना भदेसर से एएसआई तंवर सिंह, कानि. झाबर मल, रतनसिह, धर्मेन्द्र, जिला स्पेशल टीम से एएसआई रणवीर सिंह, कानि. महेश, नारायण, छोटू सिंह व बहादुर सिहं। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
और खबरे
मोटरसाईकिल पर कोरियर बैग की आड़ में परिवहन करते हुये 18.5 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, एक आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भुपालसागर थाना पुलिस की कार्यवाही....
March 22, 2026 02:08 PM
चैन स्नेचिंग का बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी शाहरूख गिरफ्तार, दो अन्य साथी नामजद, लगातार वारदातों का पर्दाफाश, गणगौर जाते समय महिला से लूटी गई चैन, पुलिस ने सुलझाया मामला....
March 22, 2026 02:06 PM
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज नीमच ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाई अपने आराध्य भगवान महर्षि गौतम की जयंती...
March 22, 2026 02:01 PM
आवरी माताजी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल रात भीलवाड़ा और उदयपुर के कलाकारों द्वारा सजेगी सांस्कृतिक संध्या....
March 22, 2026 01:48 PM
विद्युत मंडल विभाग का कारनामा, बरूखेडा में निर्माणाधीन मार्ग के बीच में लगाया विद्युत ट्रांसफार्मर, होगी घटना...
March 22, 2026 01:41 PM
उस्ताद रघुवीर दासजी प्रजापति की स्मृति में, ग्वालटोली नाका चौराहे पर जल मंदिर का शुभारंभ
March 22, 2026 01:39 PM
913 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 45 कट्टों में भरा था नशीला जहर, बिना नंबरी पिकअप जब्त....
March 22, 2026 01:37 PM
सरवानिया महाराज में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भव्य चुनर यात्रा, माँ ऐवरा माता को अर्पित की गई 51 फीट लंबी चुनरी...
March 22, 2026 12:33 PM
महाराणा बंगला स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त, केंट पुलिस को मिली सफलता...
March 22, 2026 12:22 PM
सरवन क्लस्टर में कस्तूरी कपास पर किसान प्रशिक्षण, उन्नत तकनीकों से बढ़ेगा उत्पादन...
March 22, 2026 10:37 AM
दिन में तीन रूप बदलती है मां आंतरी, मंशा पूर्ण होने पर नवरात्र में भक्तों ने चढ़ाई जीभ....
March 22, 2026 10:30 AM
नीमच में उच्च शिक्षा को लगे नए पंख, विधायक परिहार के प्रयासों से मिली 2.83 करोड़ की सौगात....
March 22, 2026 10:15 AM
भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक, आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन....
March 22, 2026 09:24 AM
जिला कौशल विकास समिति की बैठक कल.....
March 22, 2026 08:17 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक कल...
March 22, 2026 08:16 AM
जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक कल....
March 22, 2026 08:15 AM
भ्रष्टाचार की डामरी परत, चीताखेड़ा-राजस्थान बॉर्डर सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां, क्या पीडब्ल्यूडी की चुप्पी साठगांठ का संकेत है?....
March 22, 2026 08:10 AM
जयपुर में सीएम डॉ. यादव का निवेशकों से संवाद, मध्यप्रदेश में निवेश के अपार अवसर, फुल सपोर्ट का भरोसा, इंडस्ट्रियल हब बनने की ओर बढ़ता प्रदेश....
March 22, 2026 07:15 AM
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, ढोलपुरा प्राथमिक शाला के दो छात्र चयनित...
March 22, 2026 07:13 AM