नीमच में उच्च शिक्षा को लगे नए पंख, विधायक परिहार के प्रयासों से मिली 2.83 करोड़ की सौगात....
Updated : March 22, 2026 10:15 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- क्षेत्र में उच्च शिक्षा के विकास को एक नई गति देते हुए विधायक दिलीपसिंह परिहार के प्रयासों से स्वामी विवेकानंद कॉलेज, नीमच को 2.83 करोड़ रुपये की महत्वपूर्ण सौगात प्राप्त हुई है। इस राशि से कॉलेज परिसर में दो आधुनिक सेमिनार हॉल, दो प्रयोगशालाएं एवं दो स्टाफ कक्षों का निर्माण किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए विधायक परिहार ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के प्रति आभार व्यक्त किया है। जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष विश्वदेव शर्मा की मांग पर विधायक श्री परिहार ने विधानसभा सत्र के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री से यह आग्रह भी किया कि कॉलेज में बी.एड, एम.सीए एवं एम.बीए जैसे व्यावसायिक पाठ्यक्रम जल्द प्रारंभ किए जाएं, ताकि नीमच जिले के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े और वे अपने ही शहर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सकें। नीमच में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रशांत मिश्रा, समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को विधायक श्री परिहार ने हार्दिक बधाई देते हुए निर्माण कार्य का भूमि पूजन शीघ्र कर इसे विद्यार्थियों को समर्पित किए जाने की बात कही है।
और खबरे
सरवन क्लस्टर में कस्तूरी कपास पर किसान प्रशिक्षण, उन्नत तकनीकों से बढ़ेगा उत्पादन...
March 22, 2026 10:37 AM
दिन में तीन रूप बदलती है मां आंतरी, मंशा पूर्ण होने पर नवरात्र में भक्तों ने चढ़ाई जीभ....
March 22, 2026 10:30 AM
नीमच में उच्च शिक्षा को लगे नए पंख, विधायक परिहार के प्रयासों से मिली 2.83 करोड़ की सौगात....
March 22, 2026 10:15 AM
भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक, आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन....
March 22, 2026 09:24 AM
जिला कौशल विकास समिति की बैठक कल.....
March 22, 2026 08:17 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक कल...
March 22, 2026 08:16 AM
जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक कल....
March 22, 2026 08:15 AM
भ्रष्टाचार की डामरी परत, चीताखेड़ा-राजस्थान बॉर्डर सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां, क्या पीडब्ल्यूडी की चुप्पी साठगांठ का संकेत है?....
March 22, 2026 08:10 AM
जयपुर में सीएम डॉ. यादव का निवेशकों से संवाद, मध्यप्रदेश में निवेश के अपार अवसर, फुल सपोर्ट का भरोसा, इंडस्ट्रियल हब बनने की ओर बढ़ता प्रदेश....
March 22, 2026 07:15 AM
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, ढोलपुरा प्राथमिक शाला के दो छात्र चयनित...
March 22, 2026 07:13 AM
मेले का और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जनपद सदस्य व सरपंच ने फीता काट कर शुभारंभ किया...
March 22, 2026 06:42 AM
विश्व धरोहर गागरोन जल दुर्ग का सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने किया भ्रमण, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत की सराहना की...
March 22, 2026 06:33 AM
नगर में गोवंश सांडों का कहर, सड़कों पर दहशत, हर पल हादसे का खतरा, नागरिकों में बढ़ी चिंता...
March 22, 2026 05:52 AM
आज निकलेगी भव्य चुनर यात्रा, माँ ऐवरा माता को ओढ़ाई जाएगी 51 फीट लंबी चुनरी...
March 22, 2026 05:44 AM
सरवानिया महाराज में नगर परिषद की अहम बैठक कल, अधूरे निर्माण और विवादित प्रस्तावों पर होगा मंथन...
March 22, 2026 05:29 AM
दरिंदगी का पर्दाफाश, 18 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, चारों आरोपी निकले नाबालिग, शादी समारोह बना क्राइम सीन...
March 22, 2026 03:28 AM
महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस, मासूम से दुष्कर्म मामले में पिता और माता को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास.....
March 22, 2026 02:46 AM
लोकतंत्र में अखबार जनता के सच्चे हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जयपुर में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कर्पूरचंद्र कुलिश जन्मशताब्दी कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन का आयोजन....
March 22, 2026 02:43 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 22, 2026 02:42 AM