FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया महाराज में नगर परिषद की अहम बैठक कल, अधूरे निर्माण और विवादित प्रस्तावों पर होगा मंथन...

  Updated : March 22, 2026 05:29 AM

बबलु माली

  प्रशासनिक

सरवानिया महाराज :- नगर परिषद की महत्वपूर्ण बैठक 23 मार्च को आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में नगर के अधूरे पड़े निर्माण कार्य, विकास योजनाएं और विवादित प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। परिषद द्वारा 16 मार्च को एजेंडा जारी कर पार्षदों को सूचना दी जा चुकी है, जिसके बाद से ही नगर में बैठक को लेकर हलचल तेज हो गई है।
हाट बाजार प्रस्ताव बना विवाद की वजह - बैठक से पहले ही परिषद का एक प्रस्ताव विवादों में आ गया है। मोटा खरा क्षेत्र में पार्किंग के लिए आरक्षित भूमि पर हाट बाजार (हाट मैदान) बनाने के प्रस्ताव का वार्डवासियों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध किया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही पार्किंग की समस्या बनी हुई है, ऐसे में इस जमीन का उपयोग अन्य कार्य के लिए करना जनहित के खिलाफ होगा।
अधूरे निर्माण कार्यों पर उठेंगे सवाल - नगर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने विकास कार्यों की धीमी गति और अधूरे निर्माणों को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कई कार्य शुरू तो हुए, लेकिन समय पर पूरे नहीं किए गए, जिससे आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन मुद्दों को बैठक में प्रमुखता से उठाया जाएगा।
पुरानी पंचायत भूमि और भूखंड आवंटन पर होगी चर्चा - नगर परिषद द्वारा मार्च 2024 में पुरानी पंचायत भवन को तोड़कर उसकी जगह व्यवसायिक भूखंड आवंटित किए गए थे। इन भूखंडों के पट्टानामा अनुबंध और 2% वार्षिक किराया जमा करने का मुद्दा भी बैठक में चर्चा का विषय रहेगा।
लंबित कार्यों को पूरा कराने के संकेत - प्रभारी सीएमओ ने संकेत दिए हैं कि नगर में लंबित पड़े कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को बैठक में स्वीकृति देकर शीघ्र पूर्ण कराया जाएगा। इससे विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
खुली जमीन बचाने की उठी मांग - नगरवासियों ने परिषद से मांग की है कि नगर की खेल मैदान व पार्किंग की जमीन को सुरक्षित रखा जाए, ताकि भविष्य में जनहित के कार्यों के लिए उसका उपयोग किया जा सके। लोगों के बीच चर्चा है कि हाट बाजार या अन्य निर्माण कार्य उन स्थानों पर किए जाएं, जो वर्तमान में खाली या अनुपयोगी हैं, न कि आरक्षित या उपयोग में आने वाली भूमि पर।
अब बैठक पर टिकी निगाहें - पूरे नगर की नजरें अब 23 मार्च को होने वाली इस बैठक पर टिकी हुई हैं। देखना होगा कि नगर परिषद विकास कार्यों को लेकर क्या ठोस निर्णय लेती है और विवादित प्रस्तावों पर क्या रुख अपनाया जाता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विश्व धरोहर गागरोन जल दुर्ग का सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने किया भ्रमण, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत की सराहना की...

March 22, 2026 06:33 AM

नगर में गोवंश सांडों का कहर, सड़कों पर दहशत, हर पल हादसे का खतरा, नागरिकों में बढ़ी चिंता...

March 22, 2026 05:52 AM

आज निकलेगी भव्य चुनर यात्रा, माँ ऐवरा माता को ओढ़ाई जाएगी 51 फीट लंबी चुनरी...

March 22, 2026 05:44 AM

सरवानिया महाराज में नगर परिषद की अहम बैठक कल, अधूरे निर्माण और विवादित प्रस्तावों पर होगा मंथन...

March 22, 2026 05:29 AM

दरिंदगी का पर्दाफाश, 18 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, चारों आरोपी निकले नाबालिग, शादी समारोह बना क्राइम सीन...

March 22, 2026 03:28 AM

महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस, मासूम से दुष्कर्म मामले में पिता और माता को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास.....

March 22, 2026 02:46 AM

लोकतंत्र में अखबार जनता के सच्चे हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जयपुर में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कर्पूरचंद्र कुलिश जन्मशताब्दी कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन का आयोजन....

March 22, 2026 02:43 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 22, 2026 02:42 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 22, 2026 02:41 AM

चीताखेड़ा-रंभावली मार्ग पर निर्माण कार्य को लेकर हंगामा, श्रद्धालुओं के आक्रोश के बाद ठेकेदार ने शुरू किया सुधार कार्य...

March 21, 2026 04:37 PM

पुलिस अधीक्षक ने थाना बड़ावदा का किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की समीक्षा...

March 21, 2026 04:03 PM

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना....

March 21, 2026 03:54 PM

ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के प्रकरण का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार….

March 21, 2026 03:36 PM

विश्व वानिकी दिवस पर बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में आयोजन...

March 21, 2026 03:33 PM

मुख्य सचिव श्रीनिवासन पहुंचे निंबाहेड़ा, 35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत…

March 21, 2026 03:31 PM

आम आदमी पार्टी के पेंशनर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने सरकार को लिखा पत्र, पेंशनरों के आर्थिक शोषण पर चेताया....

March 21, 2026 02:41 PM

जीरन क्षेत्र में 4 घंटे का बिजली संकट, मेंटेनेंस के चलते इन गांव की सप्लाई रहेगी बंद....

March 21, 2026 02:24 PM

सरवानिया महाराज में राणावत समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य बाड़ी (शोभायात्रा) निकली...

March 21, 2026 01:58 PM

सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर...

March 21, 2026 01:15 PM