FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

लोकतंत्र में अखबार जनता के सच्चे हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जयपुर में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कर्पूरचंद्र कुलिश जन्मशताब्दी कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन का आयोजन....

  Updated : March 22, 2026 02:43 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि लोकतंत्र में अखबार जनता के हितैषी की भूमिका निभाते हैं। राजस्थान पत्रिका ने भी विभिन्न संस्करणों के प्रकाशन के माध्यम से जनता के प्रति सरोकारों का निर्वहन किया है। पत्रिका समूह द्वारा स्व. कुलिश जी की स्मृति में श्रेष्ठ पत्रकारिता के साथ अन्य श्रेणियों में भी पुरस्कार दिए जाएंगे जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्व. कुलिश की भूमिका का स्मरण करते हुए कहा कि जीवन की एक अवस्था में सेवानिवृत्ति का निर्णय लेने और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने के भाव महत्वपूर्ण है। स्व. कुलिश जी ने सार्थक जीवन जिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव शनिवार को जयपुर में राजस्थान पत्रिका समूह के पितृ पुरुष स्व. कर्पूर चंद्र कुलिश के जनशताब्दी समारोह में "अखबार और लोकतंत्र" विषय पर आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद भारत की मूल सनातन संस्कृति और वेद संस्कृति को बचाने की आवश्यकता थी। गुजरात के सोमनाथ के दर्शन का सभी को अवसर मिला। एक हजार वर्ष पुराना गौरव लौटा और भारत फिर आकाश से बात करते हुए दिखाई दिया। विश्व भी इसका साक्षी बना। राजस्थान पत्रिका समाचार पत्र द्वारा जयपुर में सोमनाथ के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की अनूठी पहल की गई, जो अभिनंदनीय है मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में फिल्म के माध्यम से प्रदर्शित पत्रिका समूह की यात्रा की गंगा की धारा से तुलना करते हुए कहा कि जब गौमुख से गंगा जी निकलती हैं तो सिर्फ गंगा नहीं होती, अलकनंदा, भागीरथी भी होती है। यह यात्रा हरिद्वार, ऋषिकेश, पटना और बनारस होते हुए गंगासागर बंगाल की खाड़ी तक पहुंचती है। ऐसी ही यात्रा पत्रिका के इस आयोजन में देखने को मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम में स्व.कुलिश के चित्र पर माल्यार्पण कर आदरांजलि दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पत्रिका समूह को इस विशेष आयोजन के लिए बधाई देते हुए समूह के प्रधान संपादक श्री गुलाबचंद कोठारी के सार्थक योगदान का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर कुलिश जी की दो पुनर्प्रकाशित पुस्तकों- 'मैं देखता चला गया' और 'अमेरिका एक विहंगम दृष्टि' का लोकार्पण अतिथियों द्वारा किया गया। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कहा कि भारतीय संस्कृति और मूल्यों को नष्ट करने के प्रयास होते रहे हैं, लेकिन भारत के लोकतंत्र को कोई समाप्त नहीं कर पाया है। पत्रिका ने अपनी छह दशक की यात्रा में अंतिम व्यक्ति की बात, शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया है। श्री बिरला ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कलमकारों द्वारा निभाई गई भूमिका का भी विशेष उल्लेख किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र की ताकत होती है। बदलते दौर में सरकारों को मीडिया के साथ कार्य करना होगा। मूल्यवान पत्रकारिता भविष्य की पीढ़ियों को दिशा देने का कार्य करती है। देश में आपातकाल के दौर में लोकतंत्र को कुचलने की कोशिश की गई, तब पत्रिका सहित अनेक समाचार पत्र समूह अभिव्यक्ति की आजादी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अडिग खड़े थे। पत्रिका समूह के प्रधान संपादक श्री गुलाब कोठारी ने कहा कि देश के विभिन्न राज्यों में अलग-अलग भाषाओं में संवाद होते थे। शिक्षा में जीवन दर्शन, नैतिक मूल्य और भारतीय परंपराओं को शामिल करना आवश्यक हैं। दुर्भाग्य से पश्चिमी देशों के चलन का असर भारतीय युवा पीढ़ी पर दिखाई दे रहा है। देश में बहुत सी अच्छी परंपराएं आज भी जीवित हैं। नई शिक्षा नीति में आध्यात्म और संस्कारों के निर्माण का पहलु शामिल होने से सही संदेश युवाओं तक पहुंचेगा। इससे वे यह समझ सकेंगे कि आधुनिक रहते हुए भी परंपराओं के साथ मूल्य आधारित जीवन जिया जा सकता है। सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री अजय रस्तोगी ने कहा कि श्रद्धेय कुलिश जी ने लोकतंत्र के तीनों स्तंभों को उनके कर्तव्यों का बोध करवाया। न्यायपालिका लोकतंत्र का मूल आधार है, यह संविधान के अभिभावक के रूप में कार्य करती है और नागरिकों के मूल अधिकारों की रक्षा करती है। कार्यक्रम में पत्रिका समूह के प्रमुख श्री गुलाब कोठारी, समूह के निदेशक श्री बीआर सिंह और समूह के डिप्टी एडिटर श्री भुवनेश जैन, पत्रकारिता क्षेत्र के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्यजन उपस्थित थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस, मासूम से दुष्कर्म मामले में पिता और माता को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास.....

March 22, 2026 02:46 AM

लोकतंत्र में अखबार जनता के सच्चे हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जयपुर में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कर्पूरचंद्र कुलिश जन्मशताब्दी कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन का आयोजन....

March 22, 2026 02:43 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 22, 2026 02:42 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 22, 2026 02:41 AM

चीताखेड़ा-रंभावली मार्ग पर निर्माण कार्य को लेकर हंगामा, श्रद्धालुओं के आक्रोश के बाद ठेकेदार ने शुरू किया सुधार कार्य...

March 21, 2026 04:37 PM

पुलिस अधीक्षक ने थाना बड़ावदा का किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की समीक्षा...

March 21, 2026 04:03 PM

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना....

March 21, 2026 03:54 PM

ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के प्रकरण का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार….

March 21, 2026 03:36 PM

विश्व वानिकी दिवस पर बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में आयोजन...

March 21, 2026 03:33 PM

मुख्य सचिव श्रीनिवासन पहुंचे निंबाहेड़ा, 35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत…

March 21, 2026 03:31 PM

आम आदमी पार्टी के पेंशनर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने सरकार को लिखा पत्र, पेंशनरों के आर्थिक शोषण पर चेताया....

March 21, 2026 02:41 PM

जीरन क्षेत्र में 4 घंटे का बिजली संकट, मेंटेनेंस के चलते इन गांव की सप्लाई रहेगी बंद....

March 21, 2026 02:24 PM

सरवानिया महाराज में राणावत समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य बाड़ी (शोभायात्रा) निकली...

March 21, 2026 01:58 PM

सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर...

March 21, 2026 01:15 PM

रतनगढ़ में मुस्लिम समाज ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया ईद उल फितर का त्यौहार, ईदगाह परिसर पर सामूहिक नमाज अदा कर विश्व शांति एवं अमन चैन की दुआ मांगी, एक दूसरे को दी ईद की बधाई दी....

March 21, 2026 01:03 PM

शांतिपूर्ण बंद का व्यापक असर, बाजार पूरी तरह रहे बंद, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से तैनात रही पुलिस...

March 21, 2026 01:00 PM

गणगौर तीज पर शहर में निकली भव्य गणगौर की झेल, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब....

March 21, 2026 12:57 PM

आरआरसी जारी होने के बाद विधिवत की गई कार्यवाही - एसई एमपीईबी श्री योगेश आठनेरे...

March 21, 2026 12:35 PM

जिटो संस्था मदद के लिए आगे आई, शहीद कंचनबाई के परिवार को 3 लाख की सहायता, कंचनबाई के साहस को नमन, बच्चों के भविष्य के लिए बढ़े मदद के हाथ...

March 21, 2026 12:32 PM