आम आदमी पार्टी के पेंशनर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने सरकार को लिखा पत्र, पेंशनरों के आर्थिक शोषण पर चेताया....
Updated : March 21, 2026 02:41 PM
जुगल राठौर नीमच
राजनीति
भोपाल/नीमच :- आम आदमी पार्टी के पेंशनर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बालचंद वर्मा ने सरकार को पत्र प्रेषित कर अवगत कराया कि आपकी सरकार द्वारा बार बार म.प्र. पुनर्गठन आयोग 2000 की धारा 49 (6) की आड़ में आपसी सहमति का सहारा लेकर प्रदेश के पेंशनरों की मंहगाई राहत के आदेश केन्द्रीय तिथि से कभी आठ माह तो कभी छः माह विलम्ब से जारी किए जाते है। जिसके कारण आपकी सरकार प्रदेश के पेंशनरों का आर्थिक शोषण करती आ रही है। तथा वर्तमान में भी आपके द्वारा छः माह विलम्ब से 58 प्रतिशत मंहगाई राहत की घोषणा तो कर दी गई, किन्तु आज दिनांक तक आपकी सरकार द्वारा आदेश जारी नहीं किए गए। जो खेद का विषय है। अतः पत्र प्राप्ति के एक सप्ताह के भीतर मंहगाई राहत के आदेश केन्द्रीय से जारी करवाने का कष्ट करें। श्री वर्मा ने पत्र में कहा कि मेरे द्वारा म.प्र. पुनर्गठन आयोग 2000 की धारा 49 की छठी अनुसूची का अध्ययन किया, जिसमें आपसी सहमति का कहीं भी उल्लेख नहीं है। क्या धारा 49 (6) में यह भी उल्लेख किया गया है कि केन्द्रीय तिथि से आठ या छः माह बाद प्रदेश के पेंशनरों को मंहगाई राहत स्वीकृति आदेश जारी किए जावें। आपकी सरकार के नौकरशाहों द्वारा म.प्र. पुनर्गठन आयोग 2000 की धारा 49 (6) की गलत व्याख्या कर पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों को आर्थिक हानि पहुंचाई जा रही है। इसलिए आप एक बार सभी पंजीकृत पेंशनर संघों के प्रमुखों के साथ म.प्र. पुनर्गठन आयोग 2000 की धारा 49 (6) पर परिसंवाद कर अंतिम निर्णय लेने का कष्ट करें। ताकि प्रदेशों के पेंशनरों एवं परिवार पेंशनरों का आर्थिक शोषण बन्द हो सके। प्रदेश के पेंशनरों ने अपने जीवन का अमूल्य समय प्रदेश के सुनहरे भविष्य निर्माण के लिए दिया था। प्रदेश की मिट्टी में प्रदेश के पेंशनरों का खून पसीना भी मिला हुआ है। आज प्रदेश के पेंशनर जीवन के अंतिम पड़ाव पर कुछ बीमारियों से जुझ रहे, तथा कुछ आर्थिक तंगी महसूस कर रहे है। प्रदेश के पेंशनरों को केन्द्रीय तिथि से मंहगाई राहत का भुगतान समय पर नहीं किया जाना आपकी सरकार के लिए अत्यन्त शर्मनाक है। श्री वर्मा ने कहा कि आपकी सरकार के नौकरशाह प्रदेश के पेंशनरों द्वारा प्रेषित पत्रों की भी अनदेखी करते आ रही है। जो आपकी सरकार के लिए कतई शोभनीय नही है। मुझे ज्ञात हुआ है कि प्रदेश के पेंशनरों में भारी आकोश व्याप्त है।अतः आपसे आग्रह है कि प्रदेश के पेंशनरों को केन्द्रीय तिथि से समय समय पर भुगतान आदेश जारी करने का कष्ट करें। श्री वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश व्यापी आन्दोलन करने के साथ ही विवश होकर सरकार के विरूध्द सक्षम न्यायालय में प्रकरण दायर करना पडेगा। जिसकी समस्त जवाबदारी आपकी होगी। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।
और खबरे
पुलिस अधीक्षक ने थाना बड़ावदा का किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की समीक्षा...
March 21, 2026 04:03 PM
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना....
March 21, 2026 03:54 PM
ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के प्रकरण का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार….
March 21, 2026 03:36 PM
विश्व वानिकी दिवस पर बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में आयोजन...
March 21, 2026 03:33 PM
मुख्य सचिव श्रीनिवासन पहुंचे निंबाहेड़ा, 35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत…
March 21, 2026 03:31 PM
आम आदमी पार्टी के पेंशनर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने सरकार को लिखा पत्र, पेंशनरों के आर्थिक शोषण पर चेताया....
March 21, 2026 02:41 PM
जीरन क्षेत्र में 4 घंटे का बिजली संकट, मेंटेनेंस के चलते इन गांव की सप्लाई रहेगी बंद....
March 21, 2026 02:24 PM
सरवानिया महाराज में राणावत समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य बाड़ी (शोभायात्रा) निकली...
March 21, 2026 01:58 PM
सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर...
March 21, 2026 01:15 PM
रतनगढ़ में मुस्लिम समाज ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया ईद उल फितर का त्यौहार, ईदगाह परिसर पर सामूहिक नमाज अदा कर विश्व शांति एवं अमन चैन की दुआ मांगी, एक दूसरे को दी ईद की बधाई दी....
March 21, 2026 01:03 PM
शांतिपूर्ण बंद का व्यापक असर, बाजार पूरी तरह रहे बंद, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से तैनात रही पुलिस...
March 21, 2026 01:00 PM
गणगौर तीज पर शहर में निकली भव्य गणगौर की झेल, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब....
March 21, 2026 12:57 PM
आरआरसी जारी होने के बाद विधिवत की गई कार्यवाही - एसई एमपीईबी श्री योगेश आठनेरे...
March 21, 2026 12:35 PM
जिटो संस्था मदद के लिए आगे आई, शहीद कंचनबाई के परिवार को 3 लाख की सहायता, कंचनबाई के साहस को नमन, बच्चों के भविष्य के लिए बढ़े मदद के हाथ...
March 21, 2026 12:32 PM
संगम विश्वविद्यालय ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ किया महत्वपूर्ण एमओयू, उद्योग–शिक्षा सहयोग को मिलेगा नया आयाम...
March 21, 2026 12:30 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक 23 को...
March 21, 2026 12:28 PM
डी.एम.द्वारा दो आरोपियों को 6 माह तक थाना हाजरी का आदेश...
March 21, 2026 12:25 PM
अवैध खनिज उत्खनन पर कलेक्टर द्वारा 9 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित....
March 21, 2026 12:20 PM
दिखा चांद तो मुस्लिम कोम ने पूरे शिद्दत के साथ मनाई ईद, अल्लाह ताला से मांगी अमन चैन की दुआ...
March 21, 2026 08:25 AM