FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया महाराज में राणावत समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य बाड़ी (शोभायात्रा) निकली...

  Updated : March 21, 2026 01:58 PM

बबलु माली

  आयोजन

सरवानिया महाराज :- नगर में गणगौर का पावन पर्व राणावत समाज द्वारा इस वर्ष भी पारंपरिक रीति-रिवाजों, आस्था और उल्लास के साथ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पर्व को लेकर महिला वर्ग में विशेष उत्साह नजर आया, जिसने पूरे आयोजन को भव्यता और आकर्षण से भर दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत रावला चौक से हुई, जहां राणावत समाज की माताएं एवं बहनों ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर भगवान शिव-पार्वती (ईसर-गौर) की मिट्टी से निर्मित आकर्षक प्रतिमाओं का विधिवत पूजन किया। पूजन के दौरान माता गौरी का विशेष श्रृंगार किया गया, जिसमें मेहंदी, सिंदूर, चूड़ियां एवं अन्य सुहाग सामग्री अर्पित की गई। पूजन में रोली, अक्षत, पुष्प, धूप, दीप, दूर्वा और चंदन का उपयोग कर विधिविधान से आराधना की गई तथा ‘गुने’ मिठाई का भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं ने शुद्ध जल, दूध, दही, हल्दी एवं कुमकुम से ‘सुहाग जल’ तैयार कर ईसर-गौर को अर्पित किया और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, दांपत्य जीवन की मंगलकामना एवं अखंड सौभाग्य की प्रार्थना की। पूजन उपरांत प्रतिमाओं को सुसज्जित रथ में विराजित कर गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों एवं मंगल गीतों के साथ भव्य बाड़ी निकाली गई। यह बाड़ी रावला चौक से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड मार्ग सहित नगर के प्रमुख मार्गों एवं गलियों से होते हुए पुनः रावला चौक पहुंची। बाड़ी के दौरान महिलाओं द्वारा पारंपरिक गणगौर गीत गाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। गणगौर पर्व को महिलाओं का प्रमुख त्यौहार माना जाता है, जो वैवाहिक निष्ठा, प्रेम और समृद्धि का प्रतीक है। कार्यक्रम में विरेंद्र प्रताप सिंह राणावत (भय्यू बापू), राजेश प्रताप सिंह राणावत (फौजा बापू), रघुवीर सिंह, रघुवीर सिंह (सीआरपीएफ), योगेन्द्र सिंह (भय्यू), कानसिंह राणावत, अजय प्रताप सिंह राणावत, करण प्रताप सिंह राणावत, मयंक प्रताप सिंह, भूपेन्द्र सिंह, निक्की प्रताप सिंह सहित राणावत परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना....

March 21, 2026 03:54 PM

ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के प्रकरण का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार….

March 21, 2026 03:36 PM

विश्व वानिकी दिवस पर बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में आयोजन...

March 21, 2026 03:33 PM

मुख्य सचिव श्रीनिवासन पहुंचे निंबाहेड़ा, 35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत…

March 21, 2026 03:31 PM

आम आदमी पार्टी के पेंशनर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने सरकार को लिखा पत्र, पेंशनरों के आर्थिक शोषण पर चेताया....

March 21, 2026 02:41 PM

जीरन क्षेत्र में 4 घंटे का बिजली संकट, मेंटेनेंस के चलते इन गांव की सप्लाई रहेगी बंद....

March 21, 2026 02:24 PM

सरवानिया महाराज में राणावत समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य बाड़ी (शोभायात्रा) निकली...

March 21, 2026 01:58 PM

सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर...

March 21, 2026 01:15 PM

रतनगढ़ में मुस्लिम समाज ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया ईद उल फितर का त्यौहार, ईदगाह परिसर पर सामूहिक नमाज अदा कर विश्व शांति एवं अमन चैन की दुआ मांगी, एक दूसरे को दी ईद की बधाई दी....

March 21, 2026 01:03 PM

शांतिपूर्ण बंद का व्यापक असर, बाजार पूरी तरह रहे बंद, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से तैनात रही पुलिस...

March 21, 2026 01:00 PM

गणगौर तीज पर शहर में निकली भव्य गणगौर की झेल, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब....

March 21, 2026 12:57 PM

आरआरसी जारी होने के बाद विधिवत की गई कार्यवाही - एसई एमपीईबी श्री योगेश आठनेरे...

March 21, 2026 12:35 PM

जिटो संस्था मदद के लिए आगे आई, शहीद कंचनबाई के परिवार को 3 लाख की सहायता, कंचनबाई के साहस को नमन, बच्चों के भविष्य के लिए बढ़े मदद के हाथ...

March 21, 2026 12:32 PM

संगम विश्वविद्यालय ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ किया महत्वपूर्ण एमओयू, उद्योग–शिक्षा सहयोग को मिलेगा नया आयाम...

March 21, 2026 12:30 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक 23 को...

March 21, 2026 12:28 PM

डी.एम.द्वारा दो आरोपियों को 6 माह तक थाना हाजरी का आदेश...

March 21, 2026 12:25 PM

अवैध खनिज उत्खनन पर कलेक्टर द्वारा 9 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित....

March 21, 2026 12:20 PM

दिखा चांद तो मुस्लिम कोम ने पूरे शिद्दत के साथ मनाई ईद, अल्लाह ताला से मांगी अमन चैन की दुआ...

March 21, 2026 08:25 AM

धनवान वही जिसके पास राम-नाम का धन होता है, निरंकारी ज्ञान प्रचारक जय राम सुथार मनासा (मध्य प्रदेश), लुहारिया खेड़ा में निरंकारी सत्संग आयोजित...

March 21, 2026 07:40 AM