FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिटो संस्था मदद के लिए आगे आई, शहीद कंचनबाई के परिवार को 3 लाख की सहायता, कंचनबाई के साहस को नमन, बच्चों के भविष्य के लिए बढ़े मदद के हाथ...

  Updated : March 21, 2026 12:32 PM

बबलु माली

  सामाजिक

नीमच :- ग्राम रानपुर की शहीद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता कंचनबाई मेघवाल के परिवार के लिए जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जिटो) मददगार बनकर सामने आया है। जिटो ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कंचनबाई के परिजनों को कुल 3 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की, जिससे संकट के दौर से गुजर रहे परिवार को बड़ा संबल मिला है। करीब एक माह पूर्व कंचनबाई मेघवाल ने मधुमक्खियों के हमले के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना 20 से अधिक मासूम बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन स्वयं हजारों डंक झेलते हुए शहीद हो गईं। उनके इस अद्भुत साहस और बलिदान ने पूरे जिले ही नहीं, देशभर में लोगों को भावुक कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर इंदौर के समाजसेवी एवं जिटो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश सोजतिया ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार की वास्तविक स्थिति की पड़ताल कराई। इस दौरान जांच में सामने आया कि परिवार बेहद गरीब है, दिवंगत कंचनबाई के पति लकवाग्रस्त होकर बिस्तर पर हैं, बेटा रवि बेरोजगार है, जबकि दोनों बेटियों वर्षा और चंदा का विवाह हो चुका है। परिस्थितियों को देखते हुए कमलेश सोजतिया ने मुंबई के शांतिलाल गोलेछा सहित जिटो के पदाधिकारियों से चर्चा कर आर्थिक सहयोग का निर्णय लिया। जिटो इंदौर यूथ चैप्टर के चेयरमैन उद्योगपति प्रतीक सूर्या के सौजन्य से सहायता राशि तय की गई। शुक्रवार को जिटो नीमच महिला विंग की चेयरपर्सन रिंकू राठौर के नेतृत्व में ग्राम रानपुर पहुंचकर कंचनबाई के पुत्र रवि मेघवाल को 2 लाख रुपए तथा पुत्रियों वर्षा और चंदा को 50-50 हजार रुपए के चेक सौंपे गए। इस मौके पर वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े कमलेश सोजतिया ने कहा कि जिटो आगे भी ऐसे साहसिक कार्य करने वाले लोगों और उनके परिवारों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। वरिष्ठ पत्रकार जिनेन्द्र सुराना ने कहा कि जिटो ने जात-पात से ऊपर उठकर दिवंगत कंचनबाई के परिवार की मदद कर मानवता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। सरपंच लालाराम रावत सहित ग्रामीणों ने कंचनबाई के त्याग को नमन करते हुए जिटो की इस पहल की सराहना की और सभी ने एक स्वर में कहा कि कंचनबाई का बलिदान समाज के लिए प्रेरणा है और उनका यह साहस हमेशा याद रखा जाएगा। इस दौरान इस अवसर पर जिटो की मेंबर आशा सांभर, सुमन भंडारी और संगीता सखलेचा, जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक पाटीदार, पत्रकार संजय शर्मा, नीलेश रावल, मेघवाल समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश जावरिया सहित कन्हैयालाल मेघवाल, डॉ. प्रहलाद डांगी, अमृत जलवानिया, कैलाश मेघवाल और भारत मेघवाल भी मौजूद थे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरवानिया महाराज में राणावत समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य बाड़ी (शोभायात्रा) निकली...

March 21, 2026 01:58 PM

सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर...

March 21, 2026 01:15 PM

रतनगढ़ में मुस्लिम समाज ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया ईद उल फितर का त्यौहार, ईदगाह परिसर पर सामूहिक नमाज अदा कर विश्व शांति एवं अमन चैन की दुआ मांगी, एक दूसरे को दी ईद की बधाई दी....

March 21, 2026 01:03 PM

शांतिपूर्ण बंद का व्यापक असर, बाजार पूरी तरह रहे बंद, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से तैनात रही पुलिस...

March 21, 2026 01:00 PM

गणगौर तीज पर शहर में निकली भव्य गणगौर की झेल, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब....

March 21, 2026 12:57 PM

आरआरसी जारी होने के बाद विधिवत की गई कार्यवाही - एसई एमपीईबी श्री योगेश आठनेरे...

March 21, 2026 12:35 PM

जिटो संस्था मदद के लिए आगे आई, शहीद कंचनबाई के परिवार को 3 लाख की सहायता, कंचनबाई के साहस को नमन, बच्चों के भविष्य के लिए बढ़े मदद के हाथ...

March 21, 2026 12:32 PM

संगम विश्वविद्यालय ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ किया महत्वपूर्ण एमओयू, उद्योग–शिक्षा सहयोग को मिलेगा नया आयाम...

March 21, 2026 12:30 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक 23 को...

March 21, 2026 12:28 PM

डी.एम.द्वारा दो आरोपियों को 6 माह तक थाना हाजरी का आदेश...

March 21, 2026 12:25 PM

अवैध खनिज उत्खनन पर कलेक्टर द्वारा 9 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित....

March 21, 2026 12:20 PM

दिखा चांद तो मुस्लिम कोम ने पूरे शिद्दत के साथ मनाई ईद, अल्लाह ताला से मांगी अमन चैन की दुआ...

March 21, 2026 08:25 AM

धनवान वही जिसके पास राम-नाम का धन होता है, निरंकारी ज्ञान प्रचारक जय राम सुथार मनासा (मध्य प्रदेश), लुहारिया खेड़ा में निरंकारी सत्संग आयोजित...

March 21, 2026 07:40 AM

आवरी माताजी मेले में रंगमंच पर आज शनिवार को भव्य भजन संध्या...

March 21, 2026 07:16 AM

जिले में शांति, सदभाव और भाईचारे के साथ मनाया ईद-उल-फित्तर का त्‍यौहार, कलेक्‍टर एवं एस.पी.ने नीमच, रामपुरा में ईदगाह पहुचकर लिया व्‍यवस्‍थाओं का जायजा....

March 21, 2026 07:12 AM

तीन कार्रवाइयों में 3.571 किलो अवैध अफीम जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, सीबीएन एम.पी. यूनिट की संयुक्त कार्रवाई, बस, कार व बाइक से मिली अफीम...

March 21, 2026 06:35 AM

मोटर साइकिल में सीक्रेट टैंक से अफीम तस्करी का पर्दाफाश, करीब 10 किलो अवैध अफीम जब्त, नीमच का शातिर तस्कर गिरफ्तार...

March 21, 2026 06:28 AM

जयपुर में निवेश आकर्षित करने की पहल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योग जगत से करेंगे संवाद, राज्य के निवेश समर्थक दृष्टिकोण का होगा प्रस्तुतीकरण...

March 21, 2026 02:18 AM

पुरा अंचल मां शक्ति की भक्ति में रम गया है, देवी मंदिरों में जय माता दी के जयकारों से गूंजायमान है...

March 21, 2026 02:17 AM