संगम विश्वविद्यालय ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ किया महत्वपूर्ण एमओयू, उद्योग–शिक्षा सहयोग को मिलेगा नया आयाम...
Updated : March 21, 2026 12:30 PM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- संगम विश्वविद्यालय ने उद्योग और शिक्षा के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के साथ एक एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह समझौता विद्यार्थियों को आधुनिक बैंकिंग, फाइनेंस और डिजिटल पेमेंट्स सेक्टर की वास्तविक आवश्यकताओं से जोड़ने और उन्हें उद्योग के अनुरूप तैयार करने के उद्देश्य से किया गया है। डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया इस एमओयू का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना है, ताकि वे बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर की वास्तविक चुनौतियों को समझ सकें। इस साझेदारी के माध्यम से छात्रों को इंटरनशिप, लाइव प्रोजेक्ट्स, इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण, गेस्ट लेक्चर्स और स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम्स का लाभ मिलेगा। साथ ही, डिजिटल बैंकिंग और फाइनेंशियल इन्क्लूजन जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उन्हें प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनकी रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। एमओयू हस्ताक्षर समारोह में IPPB से श्री प्रशांत शिंदे (AGM एवं सर्किल हेड – राजस्थान), संगम यूनिवर्सिटी से कुलपति महोदय प्रोफेसर करूणेश सक्सेना, प्रो-कुलपति प्रोफेसर मानस रंजन पाणिग्रही तथा रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कुलपति महोदय प्रोफेसर करूणेश सक्सेना के अनुसार, यह सहयोग विद्यार्थियों को उद्योग की अपेक्षाओं के अनुरूप तैयार करने में सहायक सिद्ध होगा और उन्हें बेहतर करियर अवसर उपलब्ध कराएगा। प्रो-कुलपति प्रोफेसर मानस रंजन पाणिग्रही ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह एमओयू विश्वविद्यालय के अकादमिक ढांचे को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की साझेदारियाँ छात्रों के कौशल विकास के साथ-साथ उनके व्यावसायिक दृष्टिकोण को भी व्यापक बनाएंगी। रजिस्ट्रार डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि इस सहयोग से विश्वविद्यालय में व्यावहारिक एवं उद्योग-आधारित शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि इससे विद्यार्थियों को न केवल सीखने के नए अवसर मिलेंगे, बल्कि वे अपने करियर के लिए अधिक सक्षम और तैयार बन सकेंगे। श्री शिंदे द्वारा स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के विद्यार्थियों के लिए एक विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र के दौरान उन्होंने India Post Payments Bank की स्थापना, उद्देश्य तथा इसकी कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि किस प्रकार IPPB देश के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों तक बैंकिंग सेवाएँ पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। साथ ही, उन्होंने इसके विभिन्न सेवाओं जैसे डिजिटल बैंकिंग, डोरस्टेप बैंकिंग, आधार आधारित सेवाएँ तथा वित्तीय समावेशन की पहल के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की टीम, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से डॉ. सुरभि बिरला, डॉ. नेहा सभरवाल एवं श्री किशन टाक तथा ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट से श्री अतुल पराशर उपस्थित रहे।
और खबरे
सरवानिया महाराज में राणावत समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य बाड़ी (शोभायात्रा) निकली...
March 21, 2026 01:58 PM
सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर...
March 21, 2026 01:15 PM
रतनगढ़ में मुस्लिम समाज ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया ईद उल फितर का त्यौहार, ईदगाह परिसर पर सामूहिक नमाज अदा कर विश्व शांति एवं अमन चैन की दुआ मांगी, एक दूसरे को दी ईद की बधाई दी....
March 21, 2026 01:03 PM
शांतिपूर्ण बंद का व्यापक असर, बाजार पूरी तरह रहे बंद, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से तैनात रही पुलिस...
March 21, 2026 01:00 PM
गणगौर तीज पर शहर में निकली भव्य गणगौर की झेल, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब....
March 21, 2026 12:57 PM
आरआरसी जारी होने के बाद विधिवत की गई कार्यवाही - एसई एमपीईबी श्री योगेश आठनेरे...
March 21, 2026 12:35 PM
जिटो संस्था मदद के लिए आगे आई, शहीद कंचनबाई के परिवार को 3 लाख की सहायता, कंचनबाई के साहस को नमन, बच्चों के भविष्य के लिए बढ़े मदद के हाथ...
March 21, 2026 12:32 PM
संगम विश्वविद्यालय ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ किया महत्वपूर्ण एमओयू, उद्योग–शिक्षा सहयोग को मिलेगा नया आयाम...
March 21, 2026 12:30 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक 23 को...
March 21, 2026 12:28 PM
डी.एम.द्वारा दो आरोपियों को 6 माह तक थाना हाजरी का आदेश...
March 21, 2026 12:25 PM
अवैध खनिज उत्खनन पर कलेक्टर द्वारा 9 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित....
March 21, 2026 12:20 PM
दिखा चांद तो मुस्लिम कोम ने पूरे शिद्दत के साथ मनाई ईद, अल्लाह ताला से मांगी अमन चैन की दुआ...
March 21, 2026 08:25 AM
धनवान वही जिसके पास राम-नाम का धन होता है, निरंकारी ज्ञान प्रचारक जय राम सुथार मनासा (मध्य प्रदेश), लुहारिया खेड़ा में निरंकारी सत्संग आयोजित...
March 21, 2026 07:40 AM
आवरी माताजी मेले में रंगमंच पर आज शनिवार को भव्य भजन संध्या...
March 21, 2026 07:16 AM
जिले में शांति, सदभाव और भाईचारे के साथ मनाया ईद-उल-फित्तर का त्यौहार, कलेक्टर एवं एस.पी.ने नीमच, रामपुरा में ईदगाह पहुचकर लिया व्यवस्थाओं का जायजा....
March 21, 2026 07:12 AM
तीन कार्रवाइयों में 3.571 किलो अवैध अफीम जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, सीबीएन एम.पी. यूनिट की संयुक्त कार्रवाई, बस, कार व बाइक से मिली अफीम...
March 21, 2026 06:35 AM
मोटर साइकिल में सीक्रेट टैंक से अफीम तस्करी का पर्दाफाश, करीब 10 किलो अवैध अफीम जब्त, नीमच का शातिर तस्कर गिरफ्तार...
March 21, 2026 06:28 AM
जयपुर में निवेश आकर्षित करने की पहल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उद्योग जगत से करेंगे संवाद, राज्य के निवेश समर्थक दृष्टिकोण का होगा प्रस्तुतीकरण...
March 21, 2026 02:18 AM
पुरा अंचल मां शक्ति की भक्ति में रम गया है, देवी मंदिरों में जय माता दी के जयकारों से गूंजायमान है...
March 21, 2026 02:17 AM