ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के प्रकरण का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार….
Updated : March 21, 2026 03:36 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम :- जिले में हुई मारपीट की गंभीर घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु के मामले का रतलाम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में खुलासा कर दिया। पुलिस द्वारा घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी उपचाररत होने से गिरफ्तारी शेष है तथा एक बाल अपचारी को भी चिन्हित किया गया है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी ग्रामीण श्री किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक अय्युब खान के साथ विशेष टीम गठित कर आरोपियों की धरपकड़ हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 19.03.2026 को जीएमसी रतलाम के आईसीयू वार्ड से घायल ट्रक चालक द्वारा दिए बयान के आधार पर मौके पर शुन्य पर एफआईआऱ दर्ज की गई। दो ट्रक चालक भाई अपने-अपने ट्रकों से यात्रा कर रहे थे। रात के समय बिलपांक फंटे के पास चाय होटल के सामने कुछ युवकों द्वारा विवाद कर गाली-गलौज करते हुए लाठी, लोहे की टामी एवं लात-घूंसों से मारपीट की गई। मारपीट के दौरान दोनों भाइयों को गंभीर चोटें आईं, जिनमें से एक घायल की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई, जबकि दूसरे का उपचार जारी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल विशेष टीम गठित कर कार्रवाई प्रारंभ की गई। गठित टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज एवं प्राप्त वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 12 घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा उनके विरुद्ध थाना बिलपांक में अपराध क्रमांक 143/2026 धारा 103(1), 109(1), 191(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
गिरफ्तार आरोपी - 1. रोहित पिता रामेश्वर निनामा, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक। 2. रामेश्वर पिता शोभाराम निनामा, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक। 3. जगदीश पिता शोभाराम निनामा, उम्र 38 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक। 4. कन्हैयालाल पिता रामेश्वर निनामा, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक। 5. तुलसीराम पिता धुलजी कतिजा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक। 6. भूरा पिता मढिया भाभर, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम चिकलिया थाना बिलपांक 7. एक बाल अपचारी
गिरफ्तारी शेष - 1. भरत पिता शोभाराम निनामा, निवासी ग्राम चिकलिया (उपचाररत)
जप्त सामग्री - घटना में प्रयुक्त 03 मोटरसाइकिल, 02 लोहे की टामी, 01 तार वाला लठ
विशेष भूमिका - थाना प्रभारी बिलपांक निरीक्षक अय्युब खान, उप निरीक्षक सुरेश गोयल, प्रधान आरक्षक ईश्वरसिंह, आरक्षक संजय सोनी, आरक्षक रोशन राठौर, आरक्षक अमित यादव, आरक्षक रणवीर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सराहनीय भूमिका - प्रधान आरक्षक अशोक मईडा, प्रधान आरक्षक राकेश पंवार, आरक्षक कुलदीप व्यास, आरक्षक विनोद सिंगाड़, आरक्षक रोहित चौहान, आरक्षक संजय वास्कले, आरक्षक कमल मारु, आरक्षक निलेश अवास्या तथा शासकीय वाहन चालक आरक्षक धर्मेन्द्र यादव की सराहनीय भूमिका रही।
और खबरे
पुलिस अधीक्षक ने थाना बड़ावदा का किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की समीक्षा...
March 21, 2026 04:03 PM
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना....
March 21, 2026 03:54 PM
ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के प्रकरण का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार….
March 21, 2026 03:36 PM
विश्व वानिकी दिवस पर बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में आयोजन...
March 21, 2026 03:33 PM
मुख्य सचिव श्रीनिवासन पहुंचे निंबाहेड़ा, 35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत…
March 21, 2026 03:31 PM
आम आदमी पार्टी के पेंशनर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने सरकार को लिखा पत्र, पेंशनरों के आर्थिक शोषण पर चेताया....
March 21, 2026 02:41 PM
जीरन क्षेत्र में 4 घंटे का बिजली संकट, मेंटेनेंस के चलते इन गांव की सप्लाई रहेगी बंद....
March 21, 2026 02:24 PM
सरवानिया महाराज में राणावत समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य बाड़ी (शोभायात्रा) निकली...
March 21, 2026 01:58 PM
सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर...
March 21, 2026 01:15 PM
रतनगढ़ में मुस्लिम समाज ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया ईद उल फितर का त्यौहार, ईदगाह परिसर पर सामूहिक नमाज अदा कर विश्व शांति एवं अमन चैन की दुआ मांगी, एक दूसरे को दी ईद की बधाई दी....
March 21, 2026 01:03 PM
शांतिपूर्ण बंद का व्यापक असर, बाजार पूरी तरह रहे बंद, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से तैनात रही पुलिस...
March 21, 2026 01:00 PM
गणगौर तीज पर शहर में निकली भव्य गणगौर की झेल, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब....
March 21, 2026 12:57 PM
आरआरसी जारी होने के बाद विधिवत की गई कार्यवाही - एसई एमपीईबी श्री योगेश आठनेरे...
March 21, 2026 12:35 PM
जिटो संस्था मदद के लिए आगे आई, शहीद कंचनबाई के परिवार को 3 लाख की सहायता, कंचनबाई के साहस को नमन, बच्चों के भविष्य के लिए बढ़े मदद के हाथ...
March 21, 2026 12:32 PM
संगम विश्वविद्यालय ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ किया महत्वपूर्ण एमओयू, उद्योग–शिक्षा सहयोग को मिलेगा नया आयाम...
March 21, 2026 12:30 PM
जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक 23 को...
March 21, 2026 12:28 PM
डी.एम.द्वारा दो आरोपियों को 6 माह तक थाना हाजरी का आदेश...
March 21, 2026 12:25 PM
अवैध खनिज उत्खनन पर कलेक्टर द्वारा 9 लाख रुपए से अधिक का अर्थ दंड आरोपित....
March 21, 2026 12:20 PM
दिखा चांद तो मुस्लिम कोम ने पूरे शिद्दत के साथ मनाई ईद, अल्लाह ताला से मांगी अमन चैन की दुआ...
March 21, 2026 08:25 AM