दरिंदगी का पर्दाफाश, 18 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, चारों आरोपी निकले नाबालिग, शादी समारोह बना क्राइम सीन...
Updated : March 22, 2026 03:28 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम /सैलाना :- सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम आमलिया डोल खुर्द में 18 वर्षीय युवती ममता मईड़ा की हत्या के मामले में पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। इस मामले में पूरी एफआईआर, घटनाक्रम और आरोपियों की भूमिका सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना का पूरा विवरण (एफआईआर के अनुसार) - मृतका के पिता ईश्वर मईड़ा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 मार्च 2026 को परिवार में शादी का कार्यक्रम था, जिसमें उनकी पुत्री ममता रात करीब 10 बजे शामिल हुई थी। 19 मार्च की रात लगभग 3 बजे ममता अपनी सहेली सुशीला के साथ शौच के लिए शादी स्थल से कुछ दूरी पर गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। सहेली ने परिवार को बताया कि ममता को तीन लड़के पकड़कर ले गए हैं. इसके बाद परिवारजनों ने आसपास के खेतों में तलाश शुरू की। कुछ देर बाद ममता की बहन पायल और जमना खेत की ओर से चिल्लाते हुए आईं और बताया कि ममता का शव इमली के पेड़ के नीचे दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ मिला है। परिजनों ने आरोप लगाया कि ममता की हत्या की गई है। इस पर थाना सरवन में अप.क्र. 100/26 धारा 137(2), 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
महत्वपूर्ण तथ्य - ममता मईड़ा सैलाना के ममता कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की छात्रा थी और कक्षा 11वीं में अध्ययनरत थी, जिससे इस घटना ने शिक्षा जगत और स्थानीय समाज को भी गहरे स्तर पर झकझोर दिया है।
पुलिस जांच और खुलासा - पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई। टीम में थाना प्रभारी सैलाना निरीक्षक पिंकी आकाश, थाना प्रभारी रावटी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया, साइबर सेल प्रभारी अमित कोरी सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। जांच के दौरान संदेह के आधार पर पड़ोसी गांव आमलिया पाड़ा बीड़ के चार नाबालिगों—प्रदीप (17), करण (17), समरथ (16) और कन्हैया उर्फ कान्हा (15)—को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में चारों ने मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों का कबूलनामा - आरोपियों ने बताया कि शादी समारोह के दौरान प्रदीप ने ममता को बहाने से अलग ले जाकर जबरन दुष्कर्म किया। इसी दौरान उसके साथी करण, समरथ और कन्हैया वहां पहुंच गए। प्रदीप के भाग जाने के बाद तीनों ने ममता को पकड़कर खेत की ओर ले गए।
विरोध करने पर मुख्य आरोपी करण ने ममता के साथ दुष्कर्म किया, जबकि समरथ और कन्हैया ने सहयोग किया। घटना के बाद ममता के किसी को बताने के डर से आरोपियों ने उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी और शव को दुपट्टे से फंदा लगाकर खेत में छोड़ दिया, ताकि मामला आत्महत्या लगे।
कानूनी कार्रवाई और धाराएं - पुलिस ने मामले में धारा 64, 70(1), 87, 61(2) बीएनएस सहित अन्य धाराओं का इजाफा किया है। चारों आरोपी विधि विरुद्ध बालक हैं, जिनके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जप्त साक्ष्य - घटनास्थल एवं आसपास से मृतका और आरोपियों से जुड़े महत्वपूर्ण भौतिक साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं, जिससे घटना की पुष्टि हुई है।
पुलिस टीम की भूमिका - पूरे मामले के खुलासे में निरीक्षक पिंकी आकाश, निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गडरिया, निरीक्षक अमित कोरी, उपनिरीक्षक जी.एल. भूरिया, उपनिरीक्षक किशनलाल रजक, उपनिरीक्षक आनंद बागवान, प्रधान आरक्षक विजय सिंह शेखावत, देवराज सिंह, सूर्यपाल, कृपाशंकर, रमाकांत, संदीप भदौरिया, मनमोहन शर्मा, आरक्षक हिम्मत सिंह, हिम्मत सिंह राठौर, विमल, तुफान भूरिया एवं महिला आरक्षक तुलसी राठौर की अहम भूमिका रही। इस हृदयविदारक घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। एक ओर पुलिस की तत्परता से मामला सुलझा, वहीं दूसरी ओर समाज में बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर चिंता भी सामने आई है।
और खबरे
विश्व धरोहर गागरोन जल दुर्ग का सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने किया भ्रमण, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत की सराहना की...
March 22, 2026 06:33 AM
नगर में गोवंश सांडों का कहर, सड़कों पर दहशत, हर पल हादसे का खतरा, नागरिकों में बढ़ी चिंता...
March 22, 2026 05:52 AM
आज निकलेगी भव्य चुनर यात्रा, माँ ऐवरा माता को ओढ़ाई जाएगी 51 फीट लंबी चुनरी...
March 22, 2026 05:44 AM
सरवानिया महाराज में नगर परिषद की अहम बैठक कल, अधूरे निर्माण और विवादित प्रस्तावों पर होगा मंथन...
March 22, 2026 05:29 AM
दरिंदगी का पर्दाफाश, 18 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, चारों आरोपी निकले नाबालिग, शादी समारोह बना क्राइम सीन...
March 22, 2026 03:28 AM
महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस, मासूम से दुष्कर्म मामले में पिता और माता को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास.....
March 22, 2026 02:46 AM
लोकतंत्र में अखबार जनता के सच्चे हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जयपुर में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कर्पूरचंद्र कुलिश जन्मशताब्दी कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन का आयोजन....
March 22, 2026 02:43 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 22, 2026 02:42 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 22, 2026 02:41 AM
चीताखेड़ा-रंभावली मार्ग पर निर्माण कार्य को लेकर हंगामा, श्रद्धालुओं के आक्रोश के बाद ठेकेदार ने शुरू किया सुधार कार्य...
March 21, 2026 04:37 PM
पुलिस अधीक्षक ने थाना बड़ावदा का किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की समीक्षा...
March 21, 2026 04:03 PM
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना....
March 21, 2026 03:54 PM
ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के प्रकरण का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार….
March 21, 2026 03:36 PM
विश्व वानिकी दिवस पर बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में आयोजन...
March 21, 2026 03:33 PM
मुख्य सचिव श्रीनिवासन पहुंचे निंबाहेड़ा, 35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत…
March 21, 2026 03:31 PM
आम आदमी पार्टी के पेंशनर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने सरकार को लिखा पत्र, पेंशनरों के आर्थिक शोषण पर चेताया....
March 21, 2026 02:41 PM
जीरन क्षेत्र में 4 घंटे का बिजली संकट, मेंटेनेंस के चलते इन गांव की सप्लाई रहेगी बंद....
March 21, 2026 02:24 PM
सरवानिया महाराज में राणावत समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य बाड़ी (शोभायात्रा) निकली...
March 21, 2026 01:58 PM
सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर...
March 21, 2026 01:15 PM