महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस, मासूम से दुष्कर्म मामले में पिता और माता को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास.....
Updated : March 22, 2026 02:46 AM
DESK NEWS
अपराध
अशोकनगर जिले के थाना शाढौरा में 11 वर्षीय मासूम बच्ची का 15 सितंबर 2024 को दुष्कर्म करने वाले आरोपी पिता को पॉक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 351 (2) के अंतर्गत अतिरिक्त 02 वर्ष का कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया। वहीं आरोपी माता को पॉक्सो अधिनियम की धारा 16 एवं 17 के अंतर्गत 20 वर्ष का सश्रम कारावास एवं अर्थदंड से दंडित किया गया है। आरोपियों को यह सजा पुलिस की उत्कृष्ट विवेचना और त्वरित कार्यवाही के चलते माननीय विशेष न्यायाधीश श्री प्रकाश केरकेट्टा के न्यायालय में सुनाई गयी। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर श्री राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र कंवर के मार्गदर्शन में थाना शाढौरा में प्रकरण में उत्कृष्ट विवेचना एवं त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप आरोपियों को कठोर दंड दिलाया गया है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 16.09.2024 को थाना शाढौरा में एक 11 वर्षीय नाबालिग बालिका द्वारा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 15.09.2024 की रात्रि में, जब वह अपने घर पर अपने सौतेले पिता के साथ अकेली थी, तब आरोपी द्वारा उसके साथ अत्यंत जघन्य, अमानवीय एवं घृणित कृत्य किया गया। घटना के पश्चात आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव बनाया। पीड़िता द्वारा साहस का परिचय देते हुए अपनी माता को घटना की जानकारी दी गई, किन्तु उसकी माता द्वारा भी उसे चुप रहने एवं किसी को जानकारी न देने के लिए दबाव डाला गया। इसके बावजूद बालिका ने अदम्य साहस दिखाते हुए स्वयं थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र त्रिपाठी द्वारा त्वरित कार्यवाही प्रारंभ की गई। उपनिरीक्षक संध्या रघुवंशी द्वारा पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया एवं आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर उसका मेडिकल परीक्षण एवं डीएनए सैंपल संकलित किए गए। विवेचना के दौरान घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर भौतिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित कर एफएसएल भेजे गए। प्राप्त डीएनए रिपोर्ट आरोपी के विरुद्ध पुष्टिकारक सिद्ध हुई। साथ ही पीड़िता के कथन माननीय न्यायालय में विधि अनुसार दर्ज कराए गए, जिसमें आरोपी पिता द्वारा किए गए अपराध एवं माता द्वारा सहयोग की पुष्टि हुई। सम्पूर्ण विवेचना पूर्ण कर दिनांक 08.11.2024 को माननीय विशेष न्यायालय में अभियोग पत्र प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में अभियोजन एवं बचाव पक्ष की दलीलें सुनने के पश्चात माननीय विशेष न्यायाधीश श्री प्रकाश केरकेट्टा द्वारा आरोपीगण को दोषसिद्ध पाया गया। इस प्रकरण में थाना शाढौरा पुलिस, एफएसएल टीम, चिकित्सकीय दल एवं अभियोजन अधिकारी के संयुक्त प्रयासों, सूक्ष्म विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के परिणामस्वरूप आरोपियों को कठोर दंड सुनिश्चित किया जा सका।मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाते हुए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। ऐसे प्रकरणों में न्यायालय द्वारा दी जा रही कठोर सजा समाज के लिए एक स्पष्ट संदेश है कि इस प्रकार के जघन्य अपराधों में लिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही यह भी आवश्यक है कि पीड़ित निर्भीक होकर सामने आएं और अपराध की सूचना दें, जिससे उन्हें समय पर न्याय मिल सके।
और खबरे
महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस, मासूम से दुष्कर्म मामले में पिता और माता को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास.....
March 22, 2026 02:46 AM
लोकतंत्र में अखबार जनता के सच्चे हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जयपुर में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कर्पूरचंद्र कुलिश जन्मशताब्दी कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन का आयोजन....
March 22, 2026 02:43 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 22, 2026 02:42 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 22, 2026 02:41 AM
चीताखेड़ा-रंभावली मार्ग पर निर्माण कार्य को लेकर हंगामा, श्रद्धालुओं के आक्रोश के बाद ठेकेदार ने शुरू किया सुधार कार्य...
March 21, 2026 04:37 PM
पुलिस अधीक्षक ने थाना बड़ावदा का किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की समीक्षा...
March 21, 2026 04:03 PM
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना....
March 21, 2026 03:54 PM
ट्रक चालकों से मारपीट कर हत्या के प्रकरण का खुलासा, 07 आरोपी गिरफ्तार….
March 21, 2026 03:36 PM
विश्व वानिकी दिवस पर बस्सी वन्यजीव अभयारण्य में आयोजन...
March 21, 2026 03:33 PM
मुख्य सचिव श्रीनिवासन पहुंचे निंबाहेड़ा, 35 वर्ष पूर्व निंबाहेड़ा से की थी राजकीय सेवा की शुरुआत…
March 21, 2026 03:31 PM
आम आदमी पार्टी के पेंशनर प्रदेश अध्यक्ष श्री वर्मा ने सरकार को लिखा पत्र, पेंशनरों के आर्थिक शोषण पर चेताया....
March 21, 2026 02:41 PM
जीरन क्षेत्र में 4 घंटे का बिजली संकट, मेंटेनेंस के चलते इन गांव की सप्लाई रहेगी बंद....
March 21, 2026 02:24 PM
सरवानिया महाराज में राणावत समाज द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणगौर पर्व, श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य बाड़ी (शोभायात्रा) निकली...
March 21, 2026 01:58 PM
सीएम डॉ. मोहन यादव से मिले नीमच के युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर...
March 21, 2026 01:15 PM
रतनगढ़ में मुस्लिम समाज ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया ईद उल फितर का त्यौहार, ईदगाह परिसर पर सामूहिक नमाज अदा कर विश्व शांति एवं अमन चैन की दुआ मांगी, एक दूसरे को दी ईद की बधाई दी....
March 21, 2026 01:03 PM
शांतिपूर्ण बंद का व्यापक असर, बाजार पूरी तरह रहे बंद, सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैदी से तैनात रही पुलिस...
March 21, 2026 01:00 PM
गणगौर तीज पर शहर में निकली भव्य गणगौर की झेल, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब....
March 21, 2026 12:57 PM
आरआरसी जारी होने के बाद विधिवत की गई कार्यवाही - एसई एमपीईबी श्री योगेश आठनेरे...
March 21, 2026 12:35 PM
जिटो संस्था मदद के लिए आगे आई, शहीद कंचनबाई के परिवार को 3 लाख की सहायता, कंचनबाई के साहस को नमन, बच्चों के भविष्य के लिए बढ़े मदद के हाथ...
March 21, 2026 12:32 PM