FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

दिन में तीन रूप बदलती है मां आंतरी, मंशा पूर्ण होने पर नवरात्र में भक्तों ने चढ़ाई जीभ....

  Updated : March 22, 2026 10:30 AM

महावीर सिंह चंद्रावत

  धार्मिक

नीमच जिले के मनासा तहसील में एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है जहां पर आज तक भक्तों को निराश नहीं मिली दिन में तीन रूप बदलने वाली देवी के मंदिर में भक्त भी मंशापूर्ण होने पर कोई लोटन यात्रा कर पहुंचता है तो कोई भक्त माता को अपनी मुख की जीभ अर्पित कर देता है और देवी मां भी इतनी दयालु है कि भक्त की मुख जीभ मात्र नौ दिनों में वापस लौटा देती है। जी हां, ये मंदिर है मनासा तहसील के महज 27 किलोमीटर दूर आंतरि बुजुर्ग गांव के बाहर रेतम नदी के तट पर जो आंतरि माता के नाम से जाना जाता है श्रद्धालु मन्नत मांगते हैं मन्नत पूरी होने पर जीभ चढ़ाते हैं इसमें नारी शक्ति भी पीछे नहीं है हर साल करीब 16-17 महिलाएं देवी को जीभ चढ़ती है 101 साल में करीब 1616 महिला माता के मंदिर में जीभ चढ़ा चुकी है। विक्रम संवत 1327 में तत्कालीन रामपुर स्टेट के राव सेवा खीमा जी द्वारा 7333 रुपए की लागत से मंदिर का निर्माण करवाया था। इतिहासकार डॉ. पूरण सहगल ने चारण की बेटी पुस्तक में लिखा था कि आंतरी माता का मंदिर करीब 700 साल से भी ज्यादा पुराना है। जगत जननी जगदम्बा दक्षिण दिशा से नदी के हनुमान घाट से मंदिर में आकर विराजमान हुई। आज भी हनुमान घाट के पत्थर पर मां के पैरों के पद चिन्ह अंकित है।
माता का मंदिर वर्तमान में ट्रस्ट में, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था नहीं  - स्थानीय आंतरी बुजुर्ग भूतपूर्व सैनिक विनोद माली ने जानकारी देते हुए बताया है कि वर्तमान में आंतरी माता का मंदिर ट्रस्ट के सुपुर्द कर दिया गया है। ओर वर्तमान में माता के मंदिर में भक्तों का तांता लग रहा है लेकिन यहां पर प्रशासनिक कोई व्यवस्था नहीं है कोई सैनिक भी यहां पर तैनात नहीं है। जानकारी देते हुए बताया गया कि मंदिर ट्रस्ट में गया लेकिन ट्रस्ट का अध्यक्ष कौन है किसके ऊपर मंदिर की जवाबदारी है इससे सब परे है।
मंदिर के आसपास भरा जल - आंतरी माता के मंदिर के चारों दिशाओं में रेतम नदी का जलस्तर भरा हुआ है जो श्रद्धालुओं के लिए नौकाविहार का आनंद स्वरूप है। मंदिर के पास मौजूद स्टिंबर में श्रद्धालु घूमकर नौकाविहार का आनंद उठाते है। वहीं मंदिर के आसपास भरा यह जल माता के मंदिर की शोभा ओर दोगुनी बड़ा देता है।
व्यवस्थाओं में केवल खानापूर्ति, श्रद्धालु नहीं रुक सकते रात - माता के मंदिर पर लगभग एक सप्ताह में हजारों से अधिक श्रद्धालु पहुंचते है लेकिन उनके अपने खाने - पीने से लेकर रात का इंतजाम भी स्वयं को करना होता है। माता के मंदिर समिति द्वारा यहां पर श्रद्धालुओं के रुकने के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है इस ओर भी जिला प्रशासन को ध्यान आकर्षित करना चाहिए।
मंकर संक्रांति पर लगता है विशाल मेला - विश्व विख्यात दैवीय स्थल माँ आंतरी की पावन धरा पर प्रतिवर्ष ग्राम पंचायत आंतरी बुजुर्ग ओर जनपद पंचायत मनासा के तत्वाधान में विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। मेला 5 दिवसीय लगता है जिसमें रेट, चकरी, टी - स्टाल सहित खिलौने की दुकानों का भूखंड वितरित किया जाता है। मेले में आर्केस्ट्रा, कवि सम्मेलन सहित भजन संध्या का आयोजन भी जनपद पंचायत के तत्वाधान में किया जाता है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सरवन क्लस्टर में कस्तूरी कपास पर किसान प्रशिक्षण, उन्नत तकनीकों से बढ़ेगा उत्पादन...

March 22, 2026 10:37 AM

दिन में तीन रूप बदलती है मां आंतरी, मंशा पूर्ण होने पर नवरात्र में भक्तों ने चढ़ाई जीभ....

March 22, 2026 10:30 AM

नीमच में उच्च शिक्षा को लगे नए पंख, विधायक परिहार के प्रयासों से मिली 2.83 करोड़ की सौगात....

March 22, 2026 10:15 AM

भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक, आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन....

March 22, 2026 09:24 AM

जिला कौशल विकास समि‍ति की बैठक कल.....

March 22, 2026 08:17 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक कल...

March 22, 2026 08:16 AM

जिला खनिज प्रतिष्‍ठान न्‍यास मण्‍डल की बैठक कल....

March 22, 2026 08:15 AM

भ्रष्टाचार की डामरी परत, चीताखेड़ा-राजस्थान बॉर्डर सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां, क्या पीडब्ल्यूडी की चुप्पी साठगांठ का संकेत है?....

March 22, 2026 08:10 AM

जयपुर में सीएम डॉ. यादव का निवेशकों से संवाद, मध्यप्रदेश में निवेश के अपार अवसर, फुल सपोर्ट का भरोसा, इंडस्ट्रियल हब बनने की ओर बढ़ता प्रदेश....

March 22, 2026 07:15 AM

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, ढोलपुरा प्राथमिक शाला के दो छात्र चयनित...

March 22, 2026 07:13 AM

मेले का और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जनपद सदस्य व सरपंच ने फीता काट कर शुभारंभ किया...

March 22, 2026 06:42 AM

विश्व धरोहर गागरोन जल दुर्ग का सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने किया भ्रमण, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत की सराहना की...

March 22, 2026 06:33 AM

नगर में गोवंश सांडों का कहर, सड़कों पर दहशत, हर पल हादसे का खतरा, नागरिकों में बढ़ी चिंता...

March 22, 2026 05:52 AM

आज निकलेगी भव्य चुनर यात्रा, माँ ऐवरा माता को ओढ़ाई जाएगी 51 फीट लंबी चुनरी...

March 22, 2026 05:44 AM

सरवानिया महाराज में नगर परिषद की अहम बैठक कल, अधूरे निर्माण और विवादित प्रस्तावों पर होगा मंथन...

March 22, 2026 05:29 AM

दरिंदगी का पर्दाफाश, 18 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, चारों आरोपी निकले नाबालिग, शादी समारोह बना क्राइम सीन...

March 22, 2026 03:28 AM

महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस, मासूम से दुष्कर्म मामले में पिता और माता को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास.....

March 22, 2026 02:46 AM

लोकतंत्र में अखबार जनता के सच्चे हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जयपुर में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कर्पूरचंद्र कुलिश जन्मशताब्दी कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन का आयोजन....

March 22, 2026 02:43 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 22, 2026 02:42 AM