भ्रष्टाचार की डामरी परत, चीताखेड़ा-राजस्थान बॉर्डर सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां, क्या पीडब्ल्यूडी की चुप्पी साठगांठ का संकेत है?....
Updated : March 22, 2026 08:10 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
चीताखेड़ा :- लंबी जद्दोजहद और ग्रामीणों के आक्रोश के आगे झुकते हुए आखिरकार गत मंगलवार को ठेकेदार ने राजस्थान बॉर्डर से चीताखेड़ा की ओर सड़क निर्माण कार्य शुरू तो कर दिया, लेकिन यह राहत कम और भ्रष्टाचार का नया खेल ज्यादा नजर आ रहा है। आनन-फानन में शुरू किए गए इस निर्माण में गुणवत्ता को ताक पर रख दिया गया है, जिससे क्षेत्र के लोगों में फिर से भारी उबाल है। सूत्रों और मौके पर मौजूद ग्रामीणों के अनुसार, सड़क निर्माण के दौरान तय मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है। डामरीकरण के नाम पर महज 'काली स्याही' की परत बिछाई जा रही है। बिना बेस तैयार किए और बिना सफाई के सीधे गिट्टियों पर डामर डाला जा रहा है, जिससे यह सड़क पहली बारिश भी नहीं झेल पाएगी। मौके पर न तो पीडब्ल्यूडी के जिम्मेदार इंजीनियर मौजूद हैं और न ही कोई तकनीकी सुपरवाइजर। आखिर किसकी शह पर ठेकेदार यह 'लीपापोती' कर रहा है? जिस सड़क के लिए कलेक्टर डॉ. हिमांशु चंद्रा और एसडीओ नेहा राठौर ने सख्त निर्देश दिए थे, उसी सड़क पर ठेकेदार और विभाग के अधिकारियों की 'जुगलबंदी' साफ नजर आ रही है। ग्रामीणों का सीधा आरोप है कि भ्रष्टाचार की नींव पर यह घटिया निर्माण किया जा रहा है। आस्था के नाम पर खिलवाड़: क्या यही है मेले की तैयारी? - आगामी चैत्र नवरात्रि मेले के लिए हजारों श्रद्धालु इसी मार्ग से गुजर रहे हैं। आधे मार्ग में डामर और आधे मार्ग में नुकिले गिट्टी पत्थर आवरी माताजी मेले में जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है ऐसे संवेदनशील समय में अधूरी और घटिया सड़क सीधे सीधे हिटलरशाही को दर्शाता है। क्या विभाग सिर्फ कागजों पर 'काम पूरा' दिखाने की जल्दी में है? वर्तमान गति और गुणवत्ता को देखते हुए यह साफ है कि यह सड़क टिकाऊ नहीं है। ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य की तकनीकी जांच तुरंत की जाए और मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में मानक अनुसार काम करवाया जाए। हमें सड़क चाहिए थी, लेकिन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी हुई धूल भरी सड़क नहीं। यह जनता के टैक्स के पैसों की सरेआम बर्बादी है। ठेकेदार और इंजिनियर मिलकर सरकार की आंखों में धूल झोंक रहे हैं।" श्रद्धालुओं की आस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शनिवार रात को मां के भक्तों ने उसे हकीकत दिखा दी - दशरथ माली आवरी माताजी मेला समिति सदस्य।
और खबरे
जिला कौशल विकास समिति की बैठक कल.....
March 22, 2026 08:17 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक कल...
March 22, 2026 08:16 AM
जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक कल....
March 22, 2026 08:15 AM
भ्रष्टाचार की डामरी परत, चीताखेड़ा-राजस्थान बॉर्डर सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां, क्या पीडब्ल्यूडी की चुप्पी साठगांठ का संकेत है?....
March 22, 2026 08:10 AM
जयपुर में सीएम डॉ. यादव का निवेशकों से संवाद, मध्यप्रदेश में निवेश के अपार अवसर, फुल सपोर्ट का भरोसा, इंडस्ट्रियल हब बनने की ओर बढ़ता प्रदेश....
March 22, 2026 07:15 AM
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, ढोलपुरा प्राथमिक शाला के दो छात्र चयनित...
March 22, 2026 07:13 AM
मेले का और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जनपद सदस्य व सरपंच ने फीता काट कर शुभारंभ किया...
March 22, 2026 06:42 AM
विश्व धरोहर गागरोन जल दुर्ग का सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने किया भ्रमण, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत की सराहना की...
March 22, 2026 06:33 AM
नगर में गोवंश सांडों का कहर, सड़कों पर दहशत, हर पल हादसे का खतरा, नागरिकों में बढ़ी चिंता...
March 22, 2026 05:52 AM
आज निकलेगी भव्य चुनर यात्रा, माँ ऐवरा माता को ओढ़ाई जाएगी 51 फीट लंबी चुनरी...
March 22, 2026 05:44 AM
सरवानिया महाराज में नगर परिषद की अहम बैठक कल, अधूरे निर्माण और विवादित प्रस्तावों पर होगा मंथन...
March 22, 2026 05:29 AM
दरिंदगी का पर्दाफाश, 18 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, चारों आरोपी निकले नाबालिग, शादी समारोह बना क्राइम सीन...
March 22, 2026 03:28 AM
महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस, मासूम से दुष्कर्म मामले में पिता और माता को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास.....
March 22, 2026 02:46 AM
लोकतंत्र में अखबार जनता के सच्चे हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जयपुर में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कर्पूरचंद्र कुलिश जन्मशताब्दी कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन का आयोजन....
March 22, 2026 02:43 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 22, 2026 02:42 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 22, 2026 02:41 AM
चीताखेड़ा-रंभावली मार्ग पर निर्माण कार्य को लेकर हंगामा, श्रद्धालुओं के आक्रोश के बाद ठेकेदार ने शुरू किया सुधार कार्य...
March 21, 2026 04:37 PM
पुलिस अधीक्षक ने थाना बड़ावदा का किया निरीक्षण, कानून व्यवस्था एवं गंभीर अपराधों की समीक्षा...
March 21, 2026 04:03 PM
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सांवलिया सेठ मंदिर में किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना....
March 21, 2026 03:54 PM