भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक, आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन....
Updated : March 22, 2026 09:24 AM
अर्जुन जयसवाल नीमच
राजनीति
नीमच /भोपाल। कुछ वर्ष पूर्व अफगानिस्तान में सत्ता संगर्ष के दौरान तालिबानी राज कुख्यात हुआ था और उसकी तुलना बर्बरता से भी बर्बरता से की जाती थी लेकिन उसी प्रकार का तालिबानी राज की परिकल्पना की जगह वास्तविक रूप से देखना हो तो नीमच जिला मुख्यालय से मात्र 18 किलोमीटर दूर स्थित मध्यप्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित परिवहन चेकपोस्ट पर देखी जा सकती है जंहा तालिबानी राज से भी बदतर स्थिति के दर्शन आपको राष्ट्रवादी और राम राज्य की दुहाई देने वाली भाजपा सरकार के राज में हो जाएंगे और आपको लगेगा की किस प्रकार से तालिबानी राज से बदतर स्थिति वाहन चालकों के साथ मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर हो रही है और भाजपा के विधायक, सांसद और प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक होकर तालिबानी राज का न जाने क्यों विरोध नहीं कर पा रहे है और वाहन चालक अपने आप को असहाय महसूस कर उच्च राजनीतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के चलते चेकपोस्ट पर परिवहन विभाग के द्वारा पोषित गुण्डातत्वो द्वारा लुटा जा रहा है। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी नवीन कुमार अग्रवाल ने जानकारी में बताया की हमने 2013 से परिवहन विभाग की अवैध वसूली के खिलाफ संगर्ष किया था और इस संघर्ष में हमारे 8 साथी 2 झूठे मुकदमो में जेल की सलाखों के पीछे भी गए और 10 साल की लम्बी क़ानूनी लड़ाई के बाद हम बरी हुए और हमारे संगर्ष के कारन मध्यप्रदेश के सभी 46 चेकपोस्ट बंद कर दिए गए और उसके स्थान पर चैकपॉइंट बनाये गए थे जिसके कारन नयागांव चेकपोस्ट पर भी तत्कालीन कलेक्टर और पुलिस अधिकशक ने मोके पर जाकर खाई खुदवा कर चेकपोस्ट बंद करवा दिए थे लेकिन उच्च राजनैतिक एवं प्रशासनिक संरक्षण के चलते बिना कोई आदेश के पुनः खाई को पाटकर एक एक लाइन दोनों और वापस चालू कर दी गई और वाहन चालकों से पूर्व में तैनात प्राइवेट गुण्डातत्वो की असंवैधानिक तैनाती में अवैध वसूली पुनः जारी हो गई है। और जो वाहन चालक इस अवैध वसूली का विरोध करता है उसकी गाड़ी का ऑनलाइन चालान बना दिया जाता है। क्या जिला प्रशासन को यह नहीं देखता की नायगाव परिवहन चेकपोस्ट पर लगभग 100 असामाजिक गुंडा तत्व क्या कर रहे है और वो किस अधिकार से वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे है। क्या भाजपा के राज में सब कुछ पैसा ही है। अग्रवाल ने कहा की इस सम्बन्ध में मैंने माननीय कलेक्टर महोदय को भी अवगत करा दिया था लेकिन आज दिनांक तक भी अवैध वसूली पूर्व की भांति चालू है जिससे स्वतः प्रमाणित होता है की प्रशासनिक अधिकारी भी इस अवैध वसूली के खिलाफ कुछ भी कार्यवाही करने में असमर्थ है। एक और कोई किरायेदार किसी घर में आता है तो उसको पुलिस कारवाही से रूबरू होना पड़ता है वही दूसरी और एक साथ 100 लठैत चेकपोस्ट पर तैनात है तो पुलिस की कारवाही क्यों नहीं होती क्या वास्तव में नायगाव परिवहन चेकपोस्ट भारत का हिस्सा नहीं है जंहा कोई नियम कानून संविधान लागु नहीं होता ? इस सम्बन्ध में मैंने मुख्यमंत्री , प्रमुख सचिव ,प्रधानमंत्री ,केंद्रीय परिवहन मंत्री को भी ऑनलाइन पत्र प्रेषित कर अवगत करवा दिया है। अग्रवाल ने कहा की एक और तो भाजपा राष्ट्रवादी और रामराज्य की बात करती है दूसरी और उसका असली चाल चरित्र और चेहरा नायगाव परिवहन चेक पोस्ट के माध्यम से देखा जा सकता है की किस प्रकार की राष्ट्रीयता भाजपा के रामराज्य में विद्यमान है। अगर समय रहते नायगाव परिवहन चेकपोस्ट पर वाहन चालकों के साथ लठैतों के दम पर हो रही अवैध वसूली नहीं रुकी तो आम आदमी पार्टी पूर्व की भांति विभिन्न संघठनो के साथ मिलकर पुनः आंदोलन करेंग।
और खबरे
दिन में तीन रूप बदलती है मां आंतरी, मंशा पूर्ण होने पर नवरात्र में भक्तों ने चढ़ाई जीभ....
March 22, 2026 10:30 AM
नीमच में उच्च शिक्षा को लगे नए पंख, विधायक परिहार के प्रयासों से मिली 2.83 करोड़ की सौगात....
March 22, 2026 10:15 AM
भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक, आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन....
March 22, 2026 09:24 AM
जिला कौशल विकास समिति की बैठक कल.....
March 22, 2026 08:17 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान संबंधी बैठक कल...
March 22, 2026 08:16 AM
जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक कल....
March 22, 2026 08:15 AM
भ्रष्टाचार की डामरी परत, चीताखेड़ा-राजस्थान बॉर्डर सड़क निर्माण में मानकों की धज्जियां, क्या पीडब्ल्यूडी की चुप्पी साठगांठ का संकेत है?....
March 22, 2026 08:10 AM
जयपुर में सीएम डॉ. यादव का निवेशकों से संवाद, मध्यप्रदेश में निवेश के अपार अवसर, फुल सपोर्ट का भरोसा, इंडस्ट्रियल हब बनने की ओर बढ़ता प्रदेश....
March 22, 2026 07:15 AM
नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा, ढोलपुरा प्राथमिक शाला के दो छात्र चयनित...
March 22, 2026 07:13 AM
मेले का और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जनपद सदस्य व सरपंच ने फीता काट कर शुभारंभ किया...
March 22, 2026 06:42 AM
विश्व धरोहर गागरोन जल दुर्ग का सिक्किम के राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने किया भ्रमण, प्राकृतिक सौंदर्य और ऐतिहासिक विरासत की सराहना की...
March 22, 2026 06:33 AM
नगर में गोवंश सांडों का कहर, सड़कों पर दहशत, हर पल हादसे का खतरा, नागरिकों में बढ़ी चिंता...
March 22, 2026 05:52 AM
आज निकलेगी भव्य चुनर यात्रा, माँ ऐवरा माता को ओढ़ाई जाएगी 51 फीट लंबी चुनरी...
March 22, 2026 05:44 AM
सरवानिया महाराज में नगर परिषद की अहम बैठक कल, अधूरे निर्माण और विवादित प्रस्तावों पर होगा मंथन...
March 22, 2026 05:29 AM
दरिंदगी का पर्दाफाश, 18 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या, चारों आरोपी निकले नाबालिग, शादी समारोह बना क्राइम सीन...
March 22, 2026 03:28 AM
महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध मध्यप्रदेश पुलिस, मासूम से दुष्कर्म मामले में पिता और माता को 20-20 वर्ष का सश्रम कारावास.....
March 22, 2026 02:46 AM
लोकतंत्र में अखबार जनता के सच्चे हितैषी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जयपुर में सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, कर्पूरचंद्र कुलिश जन्मशताब्दी कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन का आयोजन....
March 22, 2026 02:43 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 22, 2026 02:42 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 22, 2026 02:41 AM