मोटरसाईकिल पर कोरियर बैग की आड़ में परिवहन करते हुये 18.5 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, एक आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भुपालसागर थाना पुलिस की कार्यवाही....
Updated : March 22, 2026 02:08 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौडगढ़ :- भूपालसागर थाना पुलिस द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए एक मोटरसाईकिल से 18 किलो 500 ग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त कर एक आरोपी गिरफतार किया गया। आरोपी मोटरसाईकिल पर कोरियर बैग की आड़ में डोडाचूरा परिवहन कर रहा था. जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ़ सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी कपासन हरजीलाल यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी भूपालसागर घेवरचन्द पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में कानि. ओमप्रकाश, दुर्गेश, पीराराम, पुरखाराम, सुरेश, अक्षय द्वारा बालदीयो का खेड़ा पारी पहुँच नाकाबंदी की गई। दौराने नाकाबन्दी पारी से आने वाले कच्चे रास्ते की तरफ से एक संदिग्ध मोटरसाईकिल आती हुई दिखाई दी जो संदिग्ध प्रतीत होने से थानाधिकारी ने उक्त मोटरसाईकिल का पीछा करके घेरा देकर रूकवाकर नियमानुसार तलाशी ली गई तो मोटरसाईकिल पर कोरियर बैग में एक काले रंग के प्लास्टिक के कटटे में 18 किलो 500 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा परिवहन करते हुवे आरोपी 27 वर्षीय किशन पुत्र गणेश गुर्जर निवासी पनोतीया थाना कुवारीया जिला राजसमंद से जब्त किया गया। अवैध अफीम डोडा चुरा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को कब्जे पुलिस लेकर प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान जारी है। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।
और खबरे
हाउसिंग बोर्ड गांधीनगर में नगर परिषद के तत्वाधान में गणगौर महोत्सव का आग़ाज़...
March 22, 2026 03:55 PM
महामाया भादवामाता के दरबार में उमडा आस्था का सैलाब, नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को रिकार्ड तोड भीड...
March 22, 2026 03:52 PM
महामहिम राज्यपाल कर्नाटक श्री थावरचंद गहलोत ने सोहरा यूपीवीसी उद्योग का किया शुभारंभ...
March 22, 2026 03:43 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी बनाने में प्रयुक्त 46 किलो केमिकल जब्त....
March 22, 2026 03:33 PM
बाईक से 16.34 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ पुलिस की कार्यवाही...
March 22, 2026 02:11 PM
मोटरसाईकिल पर कोरियर बैग की आड़ में परिवहन करते हुये 18.5 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, एक आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भुपालसागर थाना पुलिस की कार्यवाही....
March 22, 2026 02:08 PM
चैन स्नेचिंग का बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी शाहरूख गिरफ्तार, दो अन्य साथी नामजद, लगातार वारदातों का पर्दाफाश, गणगौर जाते समय महिला से लूटी गई चैन, पुलिस ने सुलझाया मामला....
March 22, 2026 02:06 PM
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज नीमच ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाई अपने आराध्य भगवान महर्षि गौतम की जयंती...
March 22, 2026 02:01 PM
आवरी माताजी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल रात भीलवाड़ा और उदयपुर के कलाकारों द्वारा सजेगी सांस्कृतिक संध्या....
March 22, 2026 01:48 PM
विद्युत मंडल विभाग का कारनामा, बरूखेडा में निर्माणाधीन मार्ग के बीच में लगाया विद्युत ट्रांसफार्मर, होगी घटना...
March 22, 2026 01:41 PM
उस्ताद रघुवीर दासजी प्रजापति की स्मृति में, ग्वालटोली नाका चौराहे पर जल मंदिर का शुभारंभ
March 22, 2026 01:39 PM
913 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 45 कट्टों में भरा था नशीला जहर, बिना नंबरी पिकअप जब्त....
March 22, 2026 01:37 PM
सरवानिया महाराज में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भव्य चुनर यात्रा, माँ ऐवरा माता को अर्पित की गई 51 फीट लंबी चुनरी...
March 22, 2026 12:33 PM
महाराणा बंगला स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त, केंट पुलिस को मिली सफलता...
March 22, 2026 12:22 PM
सरवन क्लस्टर में कस्तूरी कपास पर किसान प्रशिक्षण, उन्नत तकनीकों से बढ़ेगा उत्पादन...
March 22, 2026 10:37 AM
दिन में तीन रूप बदलती है मां आंतरी, मंशा पूर्ण होने पर नवरात्र में भक्तों ने चढ़ाई जीभ....
March 22, 2026 10:30 AM
नीमच में उच्च शिक्षा को लगे नए पंख, विधायक परिहार के प्रयासों से मिली 2.83 करोड़ की सौगात....
March 22, 2026 10:15 AM
भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक, आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन....
March 22, 2026 09:24 AM
जिला कौशल विकास समिति की बैठक कल.....
March 22, 2026 08:17 AM