महामाया भादवामाता के दरबार में उमडा आस्था का सैलाब, नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को रिकार्ड तोड भीड...
Updated : March 22, 2026 03:52 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
धार्मिक
नीमच :- मालवा की वैष्णोदेवी के नाम से प्रसिद्ध मध्यप्रदेश के नीमच जिले में स्थित महामाया भादवामाता मंदिर में नवरात्रि मेला चल रहा है। आज नवरात्री के चौथे दिन रविवार को माताजी के दर्शन के लिए आस्था का सैलाब उमडा। सुबह से लेकर शाम तक हजारों भक्त दर्शन कर चुके थे। भक्तों की भीड को लेकर पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करना पडा। एक तो नवरात्री है वहीं उपर से रविवार। रविवार को सामान्य दिनों की तुलना में भक्तों की संख्या ज्यादा रहती है। इस लिहाज से 22 मार्च 2026 को रविवार को भक्तों की संख्या ने सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिए।
माताजी की ख्याति दूर—दूर तक फैली— महामाया भादवामाता की ख्याति दूर—दूर तक फैली है। माताजी के दर्शन के लिए नवरात्री पर्व के दौरान भक्त उमड रहे है। माताजी की शक्ति बहुत है। साक्षात दर्शन देती है। माताजी के दर्शन मात्र से ही भक्तों के कष्ट दूर हो जाते है और मनचाही मन्नतें पूरी होती है। माताजी के चमत्कार से लाखों लोग वाकिब है।
कंधो के सहारें आते है, खुद चलकर जाते है - माताजी के दरबार में लकवा ग्रस्त रोगी ठीक होते है। मंदिर पांच सौ साल पुराना है। सदियों से माताजी भक्तों की रक्षा करती चली आ रही है। माताजी मंदिर परिसर में एक बावडी स्थित है, बावडी का पानी दवा के रूप में काम करता है। जिनको लकवा मार जाता है, माताजी के दरबार में उसे लाते है और चंद दिनों में ही उसे बावडी के पानी से नहाने से ठीक हो जाता है। यही कारण है कि माताजी के दरबार में लकवाग्रस्त रोगियों की संख्या हमेशा में रहती है। मंदिर परिसर में ही उन्हें माताजी के आसरे रखा जाता है। चमत्कार है कि रात के समय माताजी मंदिर परिसर में भ्रमण करती है और रोगी को स्पर्श कर ठीक कर देती है। सुबह रोगी उठकर देखते है तो हाथ—पैर सही सलामत काम करते हुए नजर आते है। माताजी सुरक्षा कवच बनकर करती है भक्तों की रक्षा— मां भादवामाता अपने भक्तों की रक्षा स्वयं करती है। अदृश्य शक्ति के रूप में भक्त के आसपास रहती है, उस पर आने वाली विपत्ति को दूर कर देती है। अनगिनत लोगों की रक्षा माताजी ने की है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात सहित देश के कौने—कौने से भक्त माताजी के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है।
और खबरे
हाउसिंग बोर्ड गांधीनगर में नगर परिषद के तत्वाधान में गणगौर महोत्सव का आग़ाज़...
March 22, 2026 03:55 PM
महामाया भादवामाता के दरबार में उमडा आस्था का सैलाब, नवरात्रि के चौथे दिन रविवार को रिकार्ड तोड भीड...
March 22, 2026 03:52 PM
महामहिम राज्यपाल कर्नाटक श्री थावरचंद गहलोत ने सोहरा यूपीवीसी उद्योग का किया शुभारंभ...
March 22, 2026 03:43 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, एमडी बनाने में प्रयुक्त 46 किलो केमिकल जब्त....
March 22, 2026 03:33 PM
बाईक से 16.34 ग्राम अवैध एमडीएमए के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मंगलवाड़ पुलिस की कार्यवाही...
March 22, 2026 02:11 PM
मोटरसाईकिल पर कोरियर बैग की आड़ में परिवहन करते हुये 18.5 किलो अवैध डोडा चुरा जब्त, एक आरोपी गिरफतार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत भुपालसागर थाना पुलिस की कार्यवाही....
March 22, 2026 02:08 PM
चैन स्नेचिंग का बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी शाहरूख गिरफ्तार, दो अन्य साथी नामजद, लगातार वारदातों का पर्दाफाश, गणगौर जाते समय महिला से लूटी गई चैन, पुलिस ने सुलझाया मामला....
March 22, 2026 02:06 PM
गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज नीमच ने हर्ष और उल्लास के साथ मनाई अपने आराध्य भगवान महर्षि गौतम की जयंती...
March 22, 2026 02:01 PM
आवरी माताजी के दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, कल रात भीलवाड़ा और उदयपुर के कलाकारों द्वारा सजेगी सांस्कृतिक संध्या....
March 22, 2026 01:48 PM
विद्युत मंडल विभाग का कारनामा, बरूखेडा में निर्माणाधीन मार्ग के बीच में लगाया विद्युत ट्रांसफार्मर, होगी घटना...
March 22, 2026 01:41 PM
उस्ताद रघुवीर दासजी प्रजापति की स्मृति में, ग्वालटोली नाका चौराहे पर जल मंदिर का शुभारंभ
March 22, 2026 01:39 PM
913 किलो से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, तस्करों के मंसूबों पर फिरा पानी, 45 कट्टों में भरा था नशीला जहर, बिना नंबरी पिकअप जब्त....
March 22, 2026 01:37 PM
सरवानिया महाराज में भक्ति और उल्लास के साथ निकली भव्य चुनर यात्रा, माँ ऐवरा माता को अर्पित की गई 51 फीट लंबी चुनरी...
March 22, 2026 12:33 PM
महाराणा बंगला स्थित दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी किया मश्रुका व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त, केंट पुलिस को मिली सफलता...
March 22, 2026 12:22 PM
सरवन क्लस्टर में कस्तूरी कपास पर किसान प्रशिक्षण, उन्नत तकनीकों से बढ़ेगा उत्पादन...
March 22, 2026 10:37 AM
दिन में तीन रूप बदलती है मां आंतरी, मंशा पूर्ण होने पर नवरात्र में भक्तों ने चढ़ाई जीभ....
March 22, 2026 10:30 AM
नीमच में उच्च शिक्षा को लगे नए पंख, विधायक परिहार के प्रयासों से मिली 2.83 करोड़ की सौगात....
March 22, 2026 10:15 AM
भाजपा के राज में नयागांव परिवहन चेकपोस्ट पर तालिबानी राज के दर्शन - इंजी नवीन कुमार अग्रवाल, जिले के विधायक, सांसद एवं प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक, आम आदमी पार्टी करेंगी पुनः परिवहन विभाग के तालिबानी राज के खिलाफ आंदोलन....
March 22, 2026 09:24 AM
जिला कौशल विकास समिति की बैठक कल.....
March 22, 2026 08:17 AM