FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अजब प्रशासन, गजब नेता, सत्तापक्ष के दिग्गज लाचार, विपक्ष को सांप सूंघा....

  Updated : March 23, 2026 02:09 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेड़ा :- आवरी माता के दरबार में शीश नवाने आने वाले दीन-दुखियों की पीड़ा अब न तो बहरे प्रशासन को सुनाई दे रही है और न ही उन जनप्रतिनिधियों को, जो चुनाव के वक्त जनता के चरणों में लोटते हैं। लंबी जद्दोजहद और ग्रामीणों के आक्रोश के बाद चीताखेड़ा-रंभावली मार्ग पर काम तो शुरू हुआ, लेकिन यह विकास नहीं बल्कि 'भ्रष्टाचार का डामरीकरण' है। ताज्जुब की बात यह है कि इस लूट पर सत्तापक्ष बेबस है और विपक्ष ने 'मौन व्रत' धारण कर लिया है।नौ दिनों की नवरात्र जिनमें से 5 दिन गुजर गए, लेकिन सड़क ठेकेदार ने जिला कलेक्टर डॉ हिमांशु चंद्रा के निर्देश के बाद भी साव किलोमीटर सड़क की दूरी आज दिवस 23 मार्च सोमवार शाम 7 बजे तक भी चलाए मान नहीं की। ओर सवा किलोमीटर दूरी सड़क पर अभी तक डीबी एम की गई। श्रद्धालुओं को धारदार गिट्टी पर चल कर मां के दरबार में दर्शन एवं मेले में पहुंचना पड़ रहा है। माताजी मंदिर से राजस्थान बार्डर की तरफ पूर्व में की गई डीबी एम डामरीकरण गिट्टी पर बीसीएम डामरीकरण बारिक गिट्टी डाली जा रही है इससे ज्यादा आवश्यकता मंदिर से चीताखेड़ा की ओर सवा किलोमीटर सड़क पर डीबीएम आवश्यक है जो कि मेलार्थियों की भीड़ को देखते हुए बिखरी पड़ी धारदार गिट्टी पर ठेकेदार की तानाशाही के चलते श्रद्धालुओं की राह में रोड़ा बने हुए हैं। हैरानी तब होती है जब सत्तासीन पार्टी के कद्दावर नेता खुद को असहाय महसूस करने लगें। भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष नवल गिरी गोस्वामी और पूर्व मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजोरा ने इस मुद्दे पर आवाज तो उठाई, लेकिन उनके बयानों में सत्ता की धमक के बजाय एक अजीब सी 'बेबसी' नजर आई. सवाल यह है कि जब सत्ता के शीर्ष पर बैठे नेता ही यह कहें कि अधिकारी उनकी नहीं सुन रहे और जनता का दर्द अनसुना किया जा रहा है, तो फिर आम आदमी किसके पास जाए? क्या जिले की अफसरशाही इतनी बेलगाम हो गई है कि वह अपने ही जनपदों के मुखिया की बात को तवज्जो नहीं दे रही?

विपक्ष का 'रहस्यमयी सन्नाटा': कहाँ गायब है कांग्रेस? - वहीं दूसरी ओर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस की चुप्पी कई गंभीर सवाल खड़े कर रही है। बेमतलब के मुद्दों पर छाती पीटने वाले कांग्रेसी नेता आस्था के इस बड़े केंद्र की बदहाली पर जुबान तक नहीं खोल रहे. जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती इसी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस जिला अध्यक्ष भी हैं। सड़क निर्माण में हो रही लेट-लतीफी और घटिया गुणवत्ता को लेकर बाहेती ने अब तक चुप्पी साध रखी है। स्थानीय कांग्रेस नेताओं का यह 'मौन' क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। क्या इस घटिया निर्माण और ठेकेदार की मनमानी के पीछे किसी बड़े 'राजनीतिक लेन-देन' या 'सांठगांठ' का खेल चल रहा है?

भ्रष्टाचार की नींव पर खड़ी हो रही सड़क - भक्तों के आक्रोश के बाद ठेकेदार ने रातभर रोलर चलाकर 'लीपापोती' तो कर दी, लेकिन निर्माण के नाम पर केवल खानापूर्ति हो रही है। मानक और गुणवत्ता को ठेंगे पर रखकर बनाई जा रही यह सड़क पहली बारिश का एक झोंका भी सहन नहीं कर पाएगी। इंजीनियरों की अनुपस्थिति में ठेकेदार अपनी मर्जी का 'कॉकटेल' बिछा रहा है. आवरी माता के भक्तों और चीताखेड़ा के ग्रामीणों का अब इन मौकापरस्त नेताओं से भरोसा डिगने लगा है। जनता समझ चुकी है सत्तापक्ष केवल बयानबाजी कर पल्ला झाड़ रहा है। विपक्ष ने अपनी जिम्मेदारी को तिजोरी में बंद कर दिया है। अधिकारी और ठेकेदार मिलकर जनता की आस्था का मजाक उड़ा रहे हैं. यदि जल्द ही इस सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं हुआ, तो यह आक्रोश केवल ठेकेदार तक सीमित नहीं रहेगा। आने वाले समय में क्षेत्र की जनता इन 'मौन' और 'बेबस' नेताओं को आवरी माता के दरबार में ही जवाब देगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गणगौर महोत्सव नारियों के अखंड सौभाग्य और कन्याओं के जीवन साथी की कामनाओं का प्रतीक - सुशीला आक्या...

March 23, 2026 02:31 PM

नीमच में शहादत दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, गोष्ठी आयोजित...

March 23, 2026 02:27 PM

जीरन एवं चितखेड़ा में खाद्य औषधि प्रशासन टिम की कार्रवाई, 3 फर्मो पर किया आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 11 नमूने....

March 23, 2026 02:24 PM

अजब प्रशासन, गजब नेता, सत्तापक्ष के दिग्गज लाचार, विपक्ष को सांप सूंघा....

March 23, 2026 02:09 PM

सार्थक सृजन की शाम गीत-ग़ज़ल के नाम रही...भाव विभोर हुए श्रोता ...

March 23, 2026 01:22 PM

नीमच में 24, 25 एवं 26 को प्रशिक्षण….

March 23, 2026 01:18 PM

डी.एम.एफ.से स्‍वीकृत सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर सीसी जारी करें -श्री चंद्रा, जिला खनिज प्रतिष्‍ठान न्‍यास मण्‍डल की बैठक सम्‍पन्‍न....

March 23, 2026 01:14 PM

विधुत पेंशनर संघ आठवें वेतन की नीतियों के विरोध में 25 को ज्ञापन सौंपेगा...

March 23, 2026 01:07 PM

टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा—जिला अस्पताल में 200 राशन किट का वितरण, दवा के साथ आहार भी जरूरी, CSR पहल से मरीजों को मिली नई उम्मीद..

March 23, 2026 01:03 PM

पत्नी के वियोग में लगाया फांसी का फंदा, सुसाइट नोट परिजनों ने कर दिया गायब, पुलिस जांच में जुटी...

March 23, 2026 12:50 PM

नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम, कलेक्टर कार्यालय के सामने से हटाई 10 से अधिक गुमटीया...

March 23, 2026 12:19 PM

लावारिस मिली 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, जावरा शहर पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई....

March 23, 2026 11:52 AM

मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को गति, 100 युवाओं की काउंसलिंग के निर्देश, आईटीआई छात्रों की इंडस्ट्रियल विजिट पर जोर....

March 23, 2026 11:36 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकाधिक जल संरक्षण कार्य चिन्हित कर शीघ्र पूर्ण कराने पर दिया जोर...

March 23, 2026 11:29 AM

जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक 26 को....

March 23, 2026 11:27 AM

जिला स्‍तर पर रोजगार मेला 25 मार्च को...

March 23, 2026 11:23 AM

नीमच में फसल नरवाई जलाने पर सख्ती, अब सीधे लगेगा जुर्माना, जैविक खाद बनाने की अपील....

March 23, 2026 11:12 AM

मनें कारी -कारी गाड़ी में घुमादो म्हारा भरतार गीत पर स्कूली बच्चों ने आवरी माता भव्य मेले में शानदार प्रस्तुति ने मोहा मन....

March 23, 2026 08:43 AM

सरवानिया महाराज के मोटा खरा में प्रस्तावित हाट बाजार का विरोध तेज, निरस्तीकरण की मांग को लेकर सीएमओ को सौंपा ज्ञापन....

March 23, 2026 06:58 AM