नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस पर बरसाईं गोलियां, करोड़ों का डोडाचूरा जब्त किया, कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की और फरार...
Updated : March 23, 2026 04:35 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
प्रतापगढ़ :- जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत धरियावद पुलिस और डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक पिकअप से 762 किलो 150 ग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त किया है। जब्त माल की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 14 लाख 80 हजार रुपए आंकी गई है। टीम ने परिवहन में प्रयुक्त एक लोडिंग पिकअप वाहन तथा एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। टीम पर जानलेवा हमला कार्रवाई के दौरान डीएसटी टीम की नाकाबंदी के समय आरोपियों ने टीम पर जानलेवा हमला करते हुए 15 से 16 फायर किए। इसके बाद डीएसटी टीम ने जवाबी कार्रवाई की। इससे घबराकर पिकअप चालक और उसका साथी वाहन को जंगल में छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक बी आदित्य ने बताया कि धरियावद थाना अधिकारी हजारीलाल को डीएसटी टीम इंचार्ज प्रतापसिंह से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध पिकअप बांसी से धरियावद की ओर आ रही है। इस पर सीआई हजारीलाल मीणा मय टीम आरामपुरा जंगल पहुंचे, जहां डीएसटी टीम और संदिग्ध पिकअप खड़ी मिली।पिस्टल दिखाकर नाकाबंदी तोड़ी डीएसटी टीम इंचार्ज प्रतापसिंह के अनुसार पांचागुड़ा के पास नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप को रुकने का इशारा किया गया। इस दौरान पिकअप में बैठे युवक ने पिस्टल दिखाकर नाकाबंदी तोड़ दी और पुलिस जीप को टक्कर मारते हुए वाहन को उदयपुर की ओर भगा दिया। इसके बाद डीएसटी टीम ने संदिग्ध पिकअप का पीछा किया और माइक के जरिए वाहन रोकने की चेतावनी दी, लेकिन आरोपियों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।जवाबी कार्रवाई के बाद आरोपी पिकअप को वापस मोड़कर धरियावद के जंगल में छोड़कर फरार हो गए। तलाशी के दौरान वाहन से 38 कट्टों में भरा डोडाचूरा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
इनकी रही अहम भूमिका - अवैध डोडाचूरा जब्ती कार्रवाई और तस्करों से मुकाबले में डीएसटी टीम और पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। इसमें डीएसटी टीम इंचार्ज प्रतापसिंह, पन्नालाल, प्रशिक्षु आरपीएस शक्ति दायमा, सीआई हजारीलाल मीणा सहित अन्य कार्मिक शामिल रहे, जिन्होंने पूरी मुस्तैदी और साहस के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।
और खबरे
नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस पर बरसाईं गोलियां, करोड़ों का डोडाचूरा जब्त किया, कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की और फरार...
March 23, 2026 04:35 PM
जिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए प्रतिदिन चलाए विशेष कैंप, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...
March 23, 2026 03:00 PM
गणगौर महोत्सव नारियों के अखंड सौभाग्य और कन्याओं के जीवन साथी की कामनाओं का प्रतीक - सुशीला आक्या...
March 23, 2026 02:31 PM
नीमच में शहादत दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, गोष्ठी आयोजित...
March 23, 2026 02:27 PM
जीरन एवं चितखेड़ा में खाद्य औषधि प्रशासन टिम की कार्रवाई, 3 फर्मो पर किया आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 11 नमूने....
March 23, 2026 02:24 PM
अजब प्रशासन, गजब नेता, सत्तापक्ष के दिग्गज लाचार, विपक्ष को सांप सूंघा....
March 23, 2026 02:09 PM
सार्थक सृजन की शाम गीत-ग़ज़ल के नाम रही...भाव विभोर हुए श्रोता ...
March 23, 2026 01:22 PM
नीमच में 24, 25 एवं 26 को प्रशिक्षण….
March 23, 2026 01:18 PM
डी.एम.एफ.से स्वीकृत सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर सीसी जारी करें -श्री चंद्रा, जिला खनिज प्रतिष्ठान न्यास मण्डल की बैठक सम्पन्न....
March 23, 2026 01:14 PM
विधुत पेंशनर संघ आठवें वेतन की नीतियों के विरोध में 25 को ज्ञापन सौंपेगा...
March 23, 2026 01:07 PM
टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा—जिला अस्पताल में 200 राशन किट का वितरण, दवा के साथ आहार भी जरूरी, CSR पहल से मरीजों को मिली नई उम्मीद..
March 23, 2026 01:03 PM
पत्नी के वियोग में लगाया फांसी का फंदा, सुसाइट नोट परिजनों ने कर दिया गायब, पुलिस जांच में जुटी...
March 23, 2026 12:50 PM
नपा की अतिक्रमण हटाओ मुहिम, कलेक्टर कार्यालय के सामने से हटाई 10 से अधिक गुमटीया...
March 23, 2026 12:19 PM
लावारिस मिली 4 वर्षीय बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया, जावरा शहर पुलिस की संवेदनशील कार्रवाई....
March 23, 2026 11:52 AM
मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना को गति, 100 युवाओं की काउंसलिंग के निर्देश, आईटीआई छात्रों की इंडस्ट्रियल विजिट पर जोर....
March 23, 2026 11:36 AM
जल गंगा संवर्धन अभियान 2026 में तेजी लाने के निर्देश, कलेक्टर श्री चंद्रा ने अधिकाधिक जल संरक्षण कार्य चिन्हित कर शीघ्र पूर्ण कराने पर दिया जोर...
March 23, 2026 11:29 AM
जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक 26 को....
March 23, 2026 11:27 AM
जिला स्तर पर रोजगार मेला 25 मार्च को...
March 23, 2026 11:23 AM
नीमच में फसल नरवाई जलाने पर सख्ती, अब सीधे लगेगा जुर्माना, जैविक खाद बनाने की अपील....
March 23, 2026 11:12 AM