FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बाघ की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाली महिला आरोपी यांगचेन लाचुंगपा की दूसरी जमानत निरस्त, वन्यजीव तस्करों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई...

  Updated : March 24, 2026 02:55 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश में वन एवं वन्यजीव संरक्षण के अनूठे प्रयास किये जा रहे है। वन्य जीव अपराधों से जुड़े तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है. इस दिशा में कार्यवाही करते हुए स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, मध्यप्रदेश एवं वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरों नई दिल्ली ने 10 साल से फरार, अंतरर्राष्ट्रीय बाघ तस्कर यांगचेन लाचुंगपा को, अंततः दिनांक 02.12.2025 को भारत-चीन की अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास लाचुंग, मंगन, जिला उत्तर सिक्किम (सिक्किम) में कई महीनों की कड़ी मेहनत के बाद गिरफ्तार किया था। जुलाई 2015 में सतपुडा टाइगर रिजर्व नर्मदापुरम में बाघ एवं पेंगोलिन के अवैध शिकार और बाघ की हड्डियों व पेंगोलिन के स्केल की नेपाल के रास्ते चीन में अवैध तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रकरण 2015 में दर्ज किया था जिसमें यांगचेन लाचुंगपा वांछित थी। प्रकरण की गंभीरता के कारण वन मुख्यालय ने इसे स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स (एसटीएसएफ) को विवेचना के लिए सौंप दिया था। एसटीएसएफ ने एक संगठित एवं अंतराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया जिसमें अभी तक कुल 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यांगचेन लाचुंगपा अंतर्राष्ट्रीय बाघ तस्करी गिरोह की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। जिसका नेटवर्क भारत, भूटान, और चीन तक फैला हुआ है। यांगचेन लाचुंगपा के गिरोह के कई देशों में फैले नेटवर्क को देखते हुए भारत सरकार के अनुरोध पर इंटरपोल के द्वारा यांगचेन लाचुंगपा के विरूद्ध रेड नोटिस भी जारी किया गया है यांगचेन लाचुंगपा मूल रूप से चीन के स्वायत्त क्षेत्र तिब्बत की निवासी है एवं भारत में मुख्यताः दिल्ली एवं सिक्किम राज्यों में रहती है। यांगचेन के सर्व प्रथम वर्ष सितम्बर 2017 में भी पकड़ा कर ट्रांजिट रिमांड के लिये पेश किया गया था परन्तु न्यायालय से अंतरित जमानत मिलने के बाद फरार हो गई। उसकी अग्रिम जमानत को मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय जबलपुर ने भी वर्ष 2019 में खारिज कर दिया था। प्रकरण में शामिल आरोपी यांगचेन लाचुंगपा द्वारा प्रथम अपर सेशन न्यायालय नर्मदापुरम मध्यप्रदेश में दूसरी जमानत याचिका दायर की जिसे अपर सेशन न्यायालय नर्मदापुरम द्वारा स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स भोपाल द्वारा की गई विवेचना एवं अभियोजन पक्ष द्वारा दी गई दलीलो व आरोपी की वन्यप्राणियों के तस्करी के अंतर्राष्ट्रीय गिरोह से संबंधित होकर अत्यंत गंभीर एवं संवेदनशील प्रकृति के आधार पर निरस्त की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

हुंडई एक्सेंट कार एवं बाइक सवार की हुई जोरदार भिड़ंत, पुलिस जवान ने दिखाई मानवीयता, एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल मरीज को प्राथमिक उपचार करवा कर पहुंचाया जिला चिकित्सालय...

March 24, 2026 03:16 AM

बाघ की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाली महिला आरोपी यांगचेन लाचुंगपा की दूसरी जमानत निरस्त, वन्यजीव तस्करों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई...

March 24, 2026 02:55 AM

मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का विद्यारंभ समारोह, मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र, आज पूरे प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में होगा समारोह, राज्य स्तरीय ग्रेजुएशन सेरेमनी में मंत्री सुश्री भूरिया करेंगी बच्चों को सम्मानित...

March 24, 2026 02:48 AM

अवैध मादक पदार्थों पर मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगर मालवा व मंदसौर में 13 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.72 करोड़ की संपत्ति जब्त...

March 24, 2026 02:46 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....

March 24, 2026 02:44 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 24, 2026 02:40 AM

भा.वि.प. सुभाष शाखा, नीमच का होली मिलन एवं साधारण सभा सम्पन्न, नई टीम निर्विरोध चुनी गई...

March 23, 2026 04:49 PM

नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस पर बरसाईं गोलियां, करोड़ों का डोडाचूरा जब्त किया, कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की और फरार...

March 23, 2026 04:35 PM

जिला अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन के लिए प्रतिदिन चलाए विशेष कैंप, साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न...

March 23, 2026 03:00 PM

गणगौर महोत्सव नारियों के अखंड सौभाग्य और कन्याओं के जीवन साथी की कामनाओं का प्रतीक - सुशीला आक्या...

March 23, 2026 02:31 PM

नीमच में शहादत दिवस पर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि, गोष्ठी आयोजित...

March 23, 2026 02:27 PM

जीरन एवं चितखेड़ा में खाद्य औषधि प्रशासन टिम की कार्रवाई, 3 फर्मो पर किया आकस्मिक निरीक्षण एवं जांच हेतु लिए 11 नमूने....

March 23, 2026 02:24 PM

अजब प्रशासन, गजब नेता, सत्तापक्ष के दिग्गज लाचार, विपक्ष को सांप सूंघा....

March 23, 2026 02:09 PM

सार्थक सृजन की शाम गीत-ग़ज़ल के नाम रही...भाव विभोर हुए श्रोता ...

March 23, 2026 01:22 PM

नीमच में 24, 25 एवं 26 को प्रशिक्षण….

March 23, 2026 01:18 PM

डी.एम.एफ.से स्‍वीकृत सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण कर सीसी जारी करें -श्री चंद्रा, जिला खनिज प्रतिष्‍ठान न्‍यास मण्‍डल की बैठक सम्‍पन्‍न....

March 23, 2026 01:14 PM

विधुत पेंशनर संघ आठवें वेतन की नीतियों के विरोध में 25 को ज्ञापन सौंपेगा...

March 23, 2026 01:07 PM

टीबी मरीजों को मिला पोषण का सहारा—जिला अस्पताल में 200 राशन किट का वितरण, दवा के साथ आहार भी जरूरी, CSR पहल से मरीजों को मिली नई उम्मीद..

March 23, 2026 01:03 PM

पत्नी के वियोग में लगाया फांसी का फंदा, सुसाइट नोट परिजनों ने कर दिया गायब, पुलिस जांच में जुटी...

March 23, 2026 12:50 PM