हबसब मिलकर टी.बी.मुक्त जिला बनाने का संकल्प लें-श्री परिहार, विधायक श्री परिहार ने किया 100 दिवसीय निक्षय अभियान का शुभारंभ, टी.बी.मरीजों को नि:शुल्क फूड बास्केट वितरित...
Updated : March 24, 2026 09:26 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- हमसब मिलकर देश एवं प्रदेश तथा नीमच जिले को टी.बी.मुक्त बनाने का संकल्प ले। टी.बी.का उपचार संभव है। समय पर पूरा उपचार लेने से मरीज टीबी से मुक्त हो सकते है। पोलियों मुक्त अभियान के अच्छे परिणाम आज हमारे सामने है। आमजनों को टीबी के प्रति जागरूक करें। यह बात विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार ने 24 मार्च विश्व क्षय नियंत्रण दिवस पर जिला चिकित्सालय में आयोजित टी.बी.मुक्त भारत के तहत 100 दिवसीय निक्षय अभियान का शुभारंभ करते हुए कही। इस मौके पर श्री मोहन सिह राणावत, श्री हेमंत हरित, श्री दारासिह, श्री नीलेश पाटीदार एवं अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद, सिविल सर्जन डॉ.मेहन्द्र पाटील, डॉ.मनीष यादव भी उपस्थित थे। विधायक श्री परिहार ने कहा, कि जिला चिकित्सालय में 102 प्रकार की जांचे निशुल्क हो रही है। मरीजों को नि:शुल्क दवाईयां प्रदान की जा रही है। नीमच में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हो गया है। आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को नि:शुल्क उपचार का लाभ भी मिल रहा है। टीबी नोडल अधिकारी डॉ.मनीष यादव ने कहा, कि प्रथम चरण के अभियान में जिले में 134178 के लक्ष्य के विरूद्ध उच्च जोखिम जनसंख्या जैसे-डायबिटिक, 18 बीएमआई, स्मोकर, एल्कोहेलिक, 02 वर्ष के टीबी मरीज, पांच वर्ष के टीबी मरीज परिवार, कि टीबी की स्क्रीनिंग की गई। शतप्रतिशत स्क्रीनिंग करने पर जिले को राज्य स्तर से सम्मानित किया गया है। नीमच जिले में 204149 के विरूद्ध 197129 संभावित टीबी लक्षण वाले व्यक्तियों कि स्क्रीनिंग की गई है। जिले में अभी तक हेन्डहेल्ड एक्स रे मशीन द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर शिविर लगाकर 50 हजार एक्स रे किये गये है एवं नॉट मशीन से 35 हजार मरीजों की खंखार की जांच की गई हैं। जिसमें 2400 मरीज टीबी के खोजे गये जो, कि उपचाररत होकर टीबी से मुक्त हो गये हैं। जिले में अब तक 3208 का टीबी मरीजों को फुड बास्केट का वितरण किया गया। साथ ही उक्त टीबी मरीजों को प्रतिमाह एक हजार रूपये का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। नीमच जिले में वर्ष 2023 में 51, वर्ष 2024 में 45 एवं वर्ष 2025 में 66 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त की गई। इस प्रकार तीनों वर्षो में कुल 162 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त की गई हैं। कार्यक्रम को सिविल सर्जन डॉ.महेन्द्र पाटील ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में विधायक ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदपश्चात अतिथियों का स्वागत किया। विधायक ने टीबी मरीजों को नि:शुल्क फूड बास्केट भी वितरित की।
और खबरे
मोरिया आछो बोल्यौ रे.....गीत पर सिर पर कलश को सिरोधार्य कर सपना ने भवई नृत्य कर दर्शकों को अपना कायल बना दिया....
March 24, 2026 10:26 AM
फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा एवं संपर्क पोर्टल की प्रगति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित...
March 24, 2026 09:51 AM
हबसब मिलकर टी.बी.मुक्त जिला बनाने का संकल्प लें-श्री परिहार, विधायक श्री परिहार ने किया 100 दिवसीय निक्षय अभियान का शुभारंभ, टी.बी.मरीजों को नि:शुल्क फूड बास्केट वितरित...
March 24, 2026 09:26 AM
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 74 आवेदको की सुनी समस्याएं...
March 24, 2026 09:22 AM
सभी फिल्ड ट्रेनर्स अनुशासन के साथ गंभीरता पूर्वक जनगणना प्रशिक्षण प्राप्त करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने नीमच में किया फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ...
March 24, 2026 09:19 AM
बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, ऑल सर्विस ग्लोबल पर वादाखिलाफी और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप....
March 24, 2026 09:02 AM
सरवानिया महाराज में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज से, कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन व विचारधारा का प्रशिक्षण....
March 24, 2026 08:38 AM
सिंगोली पुलिस को बड़ी सफलता, अर्टिगा कार से 160 ग्राम एमडी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
March 24, 2026 08:14 AM
पालसोड़ा माता मंदिर तक न सड़क, न बिजली, श्रद्धालु परेशान, पंचायत पर उठे सवाल...
March 24, 2026 08:01 AM
सरवानिया महाराज में आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्यारंभ प्रमाण-पत्र वितरण, नन्हें बच्चों के शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत, अभिभावकों में बढ़ी जागरूकता...
March 24, 2026 07:19 AM
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नपा एक्शन में, नपाध्यक्ष व स्वास्थ्य सभापति ने किया रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, प्रमुख गलियों में भी सफाई करवाने के दिये निर्देश, दुकानदार को दी सड़क पर कचरा न फेंकने की समझाइश...
March 24, 2026 04:54 AM
हुंडई एक्सेंट कार एवं बाइक सवार की हुई जोरदार भिड़ंत, पुलिस जवान ने दिखाई मानवीयता, एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल मरीज को प्राथमिक उपचार करवा कर पहुंचाया जिला चिकित्सालय...
March 24, 2026 03:16 AM
बाघ की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाली महिला आरोपी यांगचेन लाचुंगपा की दूसरी जमानत निरस्त, वन्यजीव तस्करों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई...
March 24, 2026 02:55 AM
मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का विद्यारंभ समारोह, मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र, आज पूरे प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में होगा समारोह, राज्य स्तरीय ग्रेजुएशन सेरेमनी में मंत्री सुश्री भूरिया करेंगी बच्चों को सम्मानित...
March 24, 2026 02:48 AM
अवैध मादक पदार्थों पर मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगर मालवा व मंदसौर में 13 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.72 करोड़ की संपत्ति जब्त...
March 24, 2026 02:46 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
March 24, 2026 02:44 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 24, 2026 02:40 AM
भा.वि.प. सुभाष शाखा, नीमच का होली मिलन एवं साधारण सभा सम्पन्न, नई टीम निर्विरोध चुनी गई...
March 23, 2026 04:49 PM
नाकाबंदी तोड़कर भागे तस्कर, पुलिस पर बरसाईं गोलियां, करोड़ों का डोडाचूरा जब्त किया, कार्रवाई के दौरान तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की और फरार...
March 23, 2026 04:35 PM