मोरिया आछो बोल्यौ रे.....गीत पर सिर पर कलश को सिरोधार्य कर सपना ने भवई नृत्य कर दर्शकों को अपना कायल बना दिया....
Updated : March 24, 2026 10:26 AM
दशरथ माली चिताखेड़ा
धार्मिक
चीताखेड़ा :- जगत जननी आरोग्य देवी महामाया आवरी माताजी मंदिर पर चैत्र नवरात्र पर्व के अवसर पर मेला समिति द्वारा हर साल की तरह इस बार भी मेला आयोजित किया जा रहा है। मेले में रंगमंच पर नवरात्र पर्व पर नौ दिनों तक आयोजित होने वाले अलग-अलग धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में पांचवें दिन सोमवार को रामनारायण दडिंग म्यूजिकल ग्रुप भीलवाड़ा के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रिकोर्डिंग राजस्थानी लोक गीतों पर भवई , कालबेलिया एवं चरी नृत्य एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर कलाकारों ने खूब दाद एवं नगदी पुरस्कार बटोरी राजस्थान चित्तौड़गढ़ से आई नृत्यांगना मोरिया आछो बोल्यौ रे.........., मरुधर... धरती धोरा री ....राजस्थानी लोक गीत की सुमधुर धुनों पर सिर पर कलश सिरोधार्य कर थाली और गिलास और कांच के टुकड़ो पर हेरत अंगेज नृत्य मंच एवं श्रद्धालुओं के बीच नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी,जिस पर श्रद्धालुओं ने यह द्रश्य देख भाव-विभोर हो उठे और तालियां बजाने एवं नगद राशि पुरस्कार के रूप में नृत्यांगना को प्रदान की। सभी नृत्यांगनाओं ने राजस्थानी वेशभूषा में......... कार्यों कूद पड्यों मेरा में.......,जल्दी बैठ मोटर में सरपट चालें मेटाडोर........, ढोल नगाड़ा बाजरे , तो रानी रंगीली नाचे रे..........,पिली लुगड़ी....., बना रे बागा में झुला गाल्या.........,गोर रंग देरे म्हाने बाजू बंध........,आजा झूले में झूलांगा.......आदी राजस्थानी गीतों पर एक से बढ़कर एक शानदार नृत्य कर हर किसी को मोहित कर दिया।
उदयपुर से आई नृत्यांगनाओं ने सिर पर कलश में आग प्रज्वलित कर सिरोधार्य कर ...पल्लो लटके रे म्हारो पल्लो लटके......गीत पर घुमर सामुहिक नृत्य प्रस्तुत कर हजारों दर्शकों को अपना कायल बना लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सर्वप्रथम आमंत्रित मुख्य अतिथि भाजपा नेता उमराव सिंह गुर्जर, अध्यक्षता के रूप में कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह तोमर, किसान नेता मोहनसिंह जाट, कुशाभाऊ मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, पंकज बैरागी ने मंच पर विराजमान आवरी माताजी तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर आमंत्रित अतिथियों का मंदिर एवं मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
आज बुधवार को रंगमंच पर भव्य भजन संध्या - आवरी माताजी मंदिर पर चैत्र नवरात्र मेले के अवसर पर मेला समिति द्वारा आज दिवस 25 मार्च 2026 बुधवार सप्तमी को रंगमंच पर भोपाल सिंह तोमर केरी, दौलतराम पाटीदार छोटा कराड़िया महाराज के सहयोग से आयोजित जोगणियां म्यूजिकल ग्रुप लोक नाट्य कला मंडल चित्तौड़गढ़ के कलाकारों द्वारा भजनों की शानदार प्रस्तुत प्रस्तुत करेंगे। राजस्थान के भजन गायक मुकेश रावल एण्ड पार्टी चित्तौड़गढ़ आदि मशहूर कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी वहीं भजनों पर नृत्यांगनाओं द्वारा हेरत अंगेज नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। मेला समिति के समस्त पदाधिकारीयों ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लें।
और खबरे
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 39 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया संतुष्टि पूर्वक निराकरण, 45 से अधिक आवेदकों की समस्याओं पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....
March 24, 2026 10:53 AM
मोरिया आछो बोल्यौ रे.....गीत पर सिर पर कलश को सिरोधार्य कर सपना ने भवई नृत्य कर दर्शकों को अपना कायल बना दिया....
March 24, 2026 10:26 AM
फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा एवं संपर्क पोर्टल की प्रगति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित...
March 24, 2026 09:51 AM
हबसब मिलकर टी.बी.मुक्त जिला बनाने का संकल्प लें-श्री परिहार, विधायक श्री परिहार ने किया 100 दिवसीय निक्षय अभियान का शुभारंभ, टी.बी.मरीजों को नि:शुल्क फूड बास्केट वितरित...
March 24, 2026 09:26 AM
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 74 आवेदको की सुनी समस्याएं...
March 24, 2026 09:22 AM
सभी फिल्ड ट्रेनर्स अनुशासन के साथ गंभीरता पूर्वक जनगणना प्रशिक्षण प्राप्त करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने नीमच में किया फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ...
March 24, 2026 09:19 AM
बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, ऑल सर्विस ग्लोबल पर वादाखिलाफी और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप....
March 24, 2026 09:02 AM
सरवानिया महाराज में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज से, कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन व विचारधारा का प्रशिक्षण....
March 24, 2026 08:38 AM
सिंगोली पुलिस को बड़ी सफलता, अर्टिगा कार से 160 ग्राम एमडी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
March 24, 2026 08:14 AM
पालसोड़ा माता मंदिर तक न सड़क, न बिजली, श्रद्धालु परेशान, पंचायत पर उठे सवाल...
March 24, 2026 08:01 AM
सरवानिया महाराज में आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्यारंभ प्रमाण-पत्र वितरण, नन्हें बच्चों के शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत, अभिभावकों में बढ़ी जागरूकता...
March 24, 2026 07:19 AM
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नपा एक्शन में, नपाध्यक्ष व स्वास्थ्य सभापति ने किया रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, प्रमुख गलियों में भी सफाई करवाने के दिये निर्देश, दुकानदार को दी सड़क पर कचरा न फेंकने की समझाइश...
March 24, 2026 04:54 AM
हुंडई एक्सेंट कार एवं बाइक सवार की हुई जोरदार भिड़ंत, पुलिस जवान ने दिखाई मानवीयता, एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल मरीज को प्राथमिक उपचार करवा कर पहुंचाया जिला चिकित्सालय...
March 24, 2026 03:16 AM
बाघ की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाली महिला आरोपी यांगचेन लाचुंगपा की दूसरी जमानत निरस्त, वन्यजीव तस्करों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई...
March 24, 2026 02:55 AM
मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का विद्यारंभ समारोह, मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र, आज पूरे प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में होगा समारोह, राज्य स्तरीय ग्रेजुएशन सेरेमनी में मंत्री सुश्री भूरिया करेंगी बच्चों को सम्मानित...
March 24, 2026 02:48 AM
अवैध मादक पदार्थों पर मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगर मालवा व मंदसौर में 13 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.72 करोड़ की संपत्ति जब्त...
March 24, 2026 02:46 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
March 24, 2026 02:44 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 24, 2026 02:40 AM
भा.वि.प. सुभाष शाखा, नीमच का होली मिलन एवं साधारण सभा सम्पन्न, नई टीम निर्विरोध चुनी गई...
March 23, 2026 04:49 PM