जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 39 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया संतुष्टि पूर्वक निराकरण, 45 से अधिक आवेदकों की समस्याओं पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....
Updated : March 24, 2026 10:53 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा जोन के सभी जिलों में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लंबित सी.एम.हेल्पलाईन एवं जनता शिकायतों का निराकरण करने संबंधी निर्देश दिये गये है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में दिनांक 24.03.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के साथ साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया। जन सुनवाई, शिकायत निवारण शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को एस.पी. श्री अंकित जायसवाल के समक्ष प्रस्तुत किया। एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। उक्त शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की 39 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाकर शिकायतें बंद करवाई गयी। जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर के दौरान लगभग 45 फरियादियों द्वारा एसपी श्री अंकित जायसवाल के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताई जाने पर एसपी श्री अंकित जायसवाल द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतों के शिघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक श्री जायसवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गयें कि सभी आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जावें। जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद श्री रोहित राठौर सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी सहित फरियादी/आवेदक उपस्थित रहें।
और खबरे
पीडित परिवार को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत...
March 24, 2026 12:48 PM
नन्हें कदम शिक्षा की ओर बमोरी में बच्चों का हुआ विद्यारंभ, प्रमाण पत्र पाकर खिले मासूमों के चेहरे...
March 24, 2026 12:03 PM
जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 39 सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का किया संतुष्टि पूर्वक निराकरण, 45 से अधिक आवेदकों की समस्याओं पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....
March 24, 2026 10:53 AM
मोरिया आछो बोल्यौ रे.....गीत पर सिर पर कलश को सिरोधार्य कर सपना ने भवई नृत्य कर दर्शकों को अपना कायल बना दिया....
March 24, 2026 10:26 AM
फ्लैगशिप योजनाएं, बजट घोषणा एवं संपर्क पोर्टल की प्रगति पर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित...
March 24, 2026 09:51 AM
हबसब मिलकर टी.बी.मुक्त जिला बनाने का संकल्प लें-श्री परिहार, विधायक श्री परिहार ने किया 100 दिवसीय निक्षय अभियान का शुभारंभ, टी.बी.मरीजों को नि:शुल्क फूड बास्केट वितरित...
March 24, 2026 09:26 AM
कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 74 आवेदको की सुनी समस्याएं...
March 24, 2026 09:22 AM
सभी फिल्ड ट्रेनर्स अनुशासन के साथ गंभीरता पूर्वक जनगणना प्रशिक्षण प्राप्त करें - श्री चंद्रा, कलेक्टर ने नीमच में किया फील्ड ट्रेनर्स के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ...
March 24, 2026 09:19 AM
बिजली कंपनी के आउटसोर्स कर्मचारियों का फूटा गुस्सा, ऑल सर्विस ग्लोबल पर वादाखिलाफी और मानसिक शोषण के गंभीर आरोप....
March 24, 2026 09:02 AM
सरवानिया महाराज में भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आज से, कार्यकर्ताओं को मिलेगा संगठन व विचारधारा का प्रशिक्षण....
March 24, 2026 08:38 AM
सिंगोली पुलिस को बड़ी सफलता, अर्टिगा कार से 160 ग्राम एमडी जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
March 24, 2026 08:14 AM
पालसोड़ा माता मंदिर तक न सड़क, न बिजली, श्रद्धालु परेशान, पंचायत पर उठे सवाल...
March 24, 2026 08:01 AM
सरवानिया महाराज में आंगनवाड़ी केंद्रों पर विद्यारंभ प्रमाण-पत्र वितरण, नन्हें बच्चों के शैक्षणिक जीवन की औपचारिक शुरुआत, अभिभावकों में बढ़ी जागरूकता...
March 24, 2026 07:19 AM
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नपा एक्शन में, नपाध्यक्ष व स्वास्थ्य सभापति ने किया रात्रि कालीन सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, प्रमुख गलियों में भी सफाई करवाने के दिये निर्देश, दुकानदार को दी सड़क पर कचरा न फेंकने की समझाइश...
March 24, 2026 04:54 AM
हुंडई एक्सेंट कार एवं बाइक सवार की हुई जोरदार भिड़ंत, पुलिस जवान ने दिखाई मानवीयता, एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल मरीज को प्राथमिक उपचार करवा कर पहुंचाया जिला चिकित्सालय...
March 24, 2026 03:16 AM
बाघ की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी करने वाली महिला आरोपी यांगचेन लाचुंगपा की दूसरी जमानत निरस्त, वन्यजीव तस्करों के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई...
March 24, 2026 02:55 AM
मध्यप्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी बच्चों का विद्यारंभ समारोह, मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र, आज पूरे प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में होगा समारोह, राज्य स्तरीय ग्रेजुएशन सेरेमनी में मंत्री सुश्री भूरिया करेंगी बच्चों को सम्मानित...
March 24, 2026 02:48 AM
अवैध मादक पदार्थों पर मध्यप्रदेश पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आगर मालवा व मंदसौर में 13 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1.72 करोड़ की संपत्ति जब्त...
March 24, 2026 02:46 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर....
March 24, 2026 02:44 AM