FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चीताखेड़ा में भक्ति और मनोरंजन का संगम, आधी रात तक थिरकते रहे श्रद्धालु, कॉमेडी किंग की जुगलबंदी ने जीता दिल, सुर-ताल और ठहाकों के बीच आवरी माता मेले की सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब....

  Updated : March 25, 2026 10:59 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- आरोग्य प्रदायिनी महामाया आवरी माता जी के 20वें भव्य मेले में मंगलवार की रात 'भक्ति और मनोरंजन' के नाम रही। राजस्थान के प्रतापगढ़ से आए सुप्रसिद्ध भजन गायक और सोशल मीडिया के कॉमेडी किंग शौकिन किर की टीम ने अपनी प्रस्तुतियों से हजारों श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का आगाज़ यश बैरागी ने ‘गोरी के लाल गणेश पधारो’ गणेश वंदना और गुरु वंदना के साथ किया। जैसे ही शौकिन किर ने मंच संभाला और 'रमती आवे मां भवानी' की स्वर लहरियां छेड़ीं, पूरा पंडाल झूम उठा। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक, हर कोई भजनों की थाप पर थिरकने को मजबूर हो गया। ‘चीताखेड़ा में बैठी म्हारी मां भवानी’....... और ‘सुन सांवरा मंडफिया वारा’......., मैया म्हारी वेगी पधारों चीताखेड़ा मायने....जैसे भजनों ने माहौल को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। प्रतापगढ़ से आए भजन गायक शौकिन कीर ने श्रद्धालुओं की फरमाइश पर तीन बाण के धारी तीनों बाण चलाओ ना........,रंगमत डाल रे सांवरिया म्हारो गुर्जर मारेगा..... भजन की प्रस्तुति पर मेला समिति सहित श्रद्धालु थिरकने पर अपने आपको रोक नहीं पाए।
कॉमेडी की जुगलबंदी से हुए लोटपोट - भजनों के बीच शौकिन किर, यश बैरागी और अभिषेक मेनारिया की तिकड़ी ने जब अपनी सिग्नेचर कॉमेडी शुरू की, तो श्रोता हंसी से लोटपोट हो गए। एंकर कृष्णा बालेचा के संचालन और टीम की बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग ने आधी रात तक समां बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मन्नू बना, दक्षिण मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, कुशाभाऊ मंडल अध्यक्ष किशोर दास बैरागी, जिला प्रेस क्लब नीमच उपाध्यक्ष राजेश लक्षकार, जीरन नगर परिषद् पार्षद श्रीमती प्रभा लक्षकार, प्रकाश गुर्जर पिराणा, राजस्थान छोटीसादड़ी के गोल्डन सिटी क्रुज लखन प्रजापत, सीताराम मांगरिया, अकबर खां पठान सहित अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर की गई। मेला समिति ने सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया।
आज महाष्टमी पर होगा महाभंडारा - माता रानी के दरबार में आज गुरूवार, 26 मार्च को आस्था का सैलाब उमड़ेगा। हवन-पूजन प्रातः 10:30 बजे से (सिंहल पल्सेस नीमच द्वारा) किया जाएगा। दोपहर से हिरालाल, लालचंद सिंहल (अग्रवाल) परिवार (नीमच) चीताखेड़ा वाले एवं मंदिर समिति द्वारा महाप्रसादी भंडारा रहेगा।

आज रंगमंच पर भव्य भजन संध्या की मुख्य प्रस्तुति -  मेला समिति द्वारा आयोजित रात्रि 8:30 बजे राजस्थान के जूनियर लखबीर सिंह लक्खा (शंकर लक्खा) अपने भजनों से भक्तों को निहाल करेंगे।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आगामी त्‍यौहारों के मद्देनजर डी.एम. द्वारा जिले में प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फोटो, वीडियों शेयर करने पर प्रतिबंध...

March 25, 2026 12:34 PM

जावद में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 31 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ....

March 25, 2026 12:33 PM

नीमच रोजगार मेले में 64 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन...

March 25, 2026 12:33 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 68,407 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

March 25, 2026 12:22 PM

ग्राम ढाबा के शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया सफलता का परचम, 5वीं-8वीं में शत-प्रतिशत शानदार परिणाम...

March 25, 2026 12:05 PM

रतलाम सायबर सेल की पहल, 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर लौटाए....

March 25, 2026 11:39 AM

पायरी गांव में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन....

March 25, 2026 11:31 AM

आबकारी विभाग का विशेष निरोधात्मक अभियान, अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त...

March 25, 2026 11:29 AM

स्टेशन रोड पुलिस ने जयभारत नगर में हुई चोरी का 06 घंटे में किया खुलासा...

March 25, 2026 11:21 AM

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में पूरी तरह सक्रिय, जोन प्रभारी झा की नियुक्ति के साथ संगठन निर्माण की तैयारी....

March 25, 2026 11:19 AM

चीताखेड़ा में भक्ति और मनोरंजन का संगम, आधी रात तक थिरकते रहे श्रद्धालु, कॉमेडी किंग की जुगलबंदी ने जीता दिल, सुर-ताल और ठहाकों के बीच आवरी माता मेले की सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब....

March 25, 2026 10:59 AM

लोकसभा में सांसद अग्रवाल ने उठाई नाथद्वारा - सांगानेर रेलमार्ग स्वीकृत करने की मांग....

March 25, 2026 10:55 AM

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुकड़ेश्वर का शानदार परीक्षा परिणाम, 5वीं व 8वीं में 100% सफलता, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण...

March 25, 2026 10:53 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम कनावटी में भूमि सुपोषण और कलश यात्रा आयोजित....

March 25, 2026 10:49 AM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के 4 प्रकरणों में 2.93 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...

March 25, 2026 10:49 AM

कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आरोपी को 6 माह तक थाना हाजिरी का निर्देश...

March 25, 2026 10:45 AM

कलेक्‍टर एवं एस.पी. ने भादवा माता में श्रृद्धालुओं के लिए की गई व्‍यवस्‍थाओं का किया निरीक्षण, महा अष्‍टमी पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया..

March 25, 2026 10:40 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम कनावटी में भूमि सुपोषण और कलश यात्रा आयोजित...

March 25, 2026 10:40 AM

संजीत प्रज्ञा पीठ में नवरात्रि पर भक्ति की गूंज, हवन-पूजन व संस्कार कार्यक्रमों का आयोजन...

March 25, 2026 08:54 AM