FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आगामी त्‍यौहारों के मद्देनजर डी.एम. द्वारा जिले में प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फोटो, वीडियों शेयर करने पर प्रतिबंध...

  Updated : March 25, 2026 12:34 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जिला दण्‍डाधिकारी नीमच श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा नीमच जिले में आगामी त्‍यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163(1) के तहत प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के तहत कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, व्हाट्‌सअप (x) एक्‍स, इंस्‍टाग्राम हाईक, एसएमएस टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया साईड आदि का दुरुपयोग कर धार्मिक, सामाजिक, जातिगत भावनाओं एवं विद्वेष को भड़काने के लिए किसी भी प्रकार के संदेशों का प्रसारण नही करेगा और ना ही उन पर कमेंट, लाईक, शेयर या फॉरवर्ड नहीं करेंगा तथा ग्रुप एडमिन की यह व्‍यक्तिगत जिम्‍मेदारी होगी, कि वह ग्रुप में इस प्रकार के संदेशों को रोके। कोई भी व्‍यक्ति सामुदायिक, धार्मिक, जातिगत विद्वेश फैलाने या लोगो अथवा सामुदाय के मध्‍य घृणा वैमनस्‍यता पैदा करने या दुष्‍प्रेरित करने या उकसाने या हिंसा फैलाने का प्रयास उपरोक्‍त माध्‍यमों से नहीं करें और न ही इसके लिए किसी को प्रेरित करें। कोई भी व्‍यक्ति अफवाह या तथ्‍यों को तोड़-मरोड़कर, भड़का कर उन्‍माद उत्‍पन्‍न करने वाले संदेश जिससे लोग या समुदाय विशेष, हिंसा या गैर कानूनी गतिविधियों में शामिल हो जाये, को प्रसारित नहीं करेंगा और न ही लाईक, शेयर या फॉरवर्ड करेंगा और न ही ऐसा करने के लिए किसी को प्रेरित करेगा। किसी भी व्यक्ति या समुदाय द्वारा सोशल मीडिया साइंट्स पर कोई पोस्ट / संदेश प्रसारित किया जाता है तो उसकी पुष्टि उपरांत ही आगे शेयर और फॉरवर्ड किया जायेगा। नीमच जिले की सीमा में किसी भी साईबर कैफे के स्वामी, संचालक द्वारा किसी भी अंजान व्यक्ति जिसका परिचय किसी विश्वसनीय प्रमाण पत्र जैसे परिचय पत्र, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, ड्राइविंग लायसेंस, पासपोर्ट फोटो युक्त, पैनकार्ड या ऐसे अन्य ही साक्ष्य से प्रमाणित न हो, को साईबर कैफे का उपयोग नहीं करने दिया जावेगा। साईबर कैफे के स्वामी/संचालक द्वारा समस्‍त आगन्तुकों/प्रयोगकर्ताओं का रजिस्टर रखा जावेगा। जिसमें उनका हस्तलिखित नाम, पता, दूरभाष नंबर तथा परिचय का प्रमाण पत्र अंकित हो, इसके बिना साईबर कैफे का प्रयोग वर्जित होगा। साईबर कैफे में बिना वेब कैमरा लगाये, जिसमें आगन्तुकों/प्रयोगकर्ताओं की फोटो खीची जा सके तथा उसका अभिलेख सुरक्षित रखा जावेगा। जिला दण्‍डाधिकारी द्वारा जारी आदेशानुसार जिले में विभिन्‍न मोबाईल कंपनियों, विक्रेताओं द्वारा बिना आवश्‍यक दस्‍तावेजों के सिम वितरित करने पर प्रतिबंध रहेगा। कोई भी मकान मालिक अपने किराएदार का पूर्ण वितरण संबंधित थाना प्रभारी को देंगे। आगामी त्यौहारों एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान कोई भी व्यक्ति आग्नेय शस्त्रों (फायर आर्म्स), घातक अस्त्र-शस्त्र जैसे बन्दूक, पिस्तोल, रिवाल्वर, बल्लम्, खंजर, शमसीर, या अन्य किसी भी प्रकार के घातक हथियार जिससे जन साधारण को चोट पहुंच सकती है या जिसके प्रयोग से लोकहित को खतरा हो, सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित नहीं कर सकेगा, चाहे वह व्यक्ति लायसेंसधारी ही क्यों न हों। आगामी त्यौहारों के दौरान धार्मिक आयोजनों/जुलुस/रैली आदि की अनुमति संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से लेना अनिवार्य होगा। किसी भी समुदाय के व्यक्ति द्वारा नेशनल, स्टेट हाईवे पर चक्काजाम एवं धरना प्रदर्शन कर मार्ग, अवरुद्ध किया जाना प्रतिबंधित रहेगा। आगामी त्‍यौहारों (जिसमें जुलूस, चल समारोह निकाले जाते हैं) के मद्देनजर जुलुस/चल समारोह आदि आगामी कार्य के दौरान अशोभनीय नारेबाजी पर रोक रहेगी। यह आदेश 23 मार्च 2026 से 21 मई 2026 तक प्रभावशील रहेगा तथा उक्‍त प्रभावशील अवधि में इस आदेश का उल्‍लंघन धारा - 223 भारतीय न्‍याय संहिता अंतर्गत दण्‍डनीय अपराध की श्रेणी में आवेगा। यह आदेश तत्‍काल प्रभावशील होगा।




अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बाईक सवार से 05.43 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त, आरोपी गिरफ्तार...

March 25, 2026 01:19 PM

बाईक से 01 किलो 270 ग्राम अवैध अफिम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....

March 25, 2026 01:17 PM

पॉवर इंजिनियर्स एवं एम्प्लाइज ऐसोसिएशन सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ का माननीय ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन...

March 25, 2026 01:15 PM

4 साल पुराने मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित 5 हजार रुपये का ईनामी आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार...

March 25, 2026 01:08 PM

आगामी त्‍यौहारों के मद्देनजर डी.एम. द्वारा जिले में प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फोटो, वीडियों शेयर करने पर प्रतिबंध...

March 25, 2026 12:34 PM

जावद में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 31 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ....

March 25, 2026 12:33 PM

नीमच रोजगार मेले में 64 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन...

March 25, 2026 12:33 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 68,407 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

March 25, 2026 12:22 PM

ग्राम ढाबा के शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया सफलता का परचम, 5वीं-8वीं में शत-प्रतिशत शानदार परिणाम...

March 25, 2026 12:05 PM

रतलाम सायबर सेल की पहल, 100 गुम मोबाइल ट्रेस कर लौटाए....

March 25, 2026 11:39 AM

पायरी गांव में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन....

March 25, 2026 11:31 AM

आबकारी विभाग का विशेष निरोधात्मक अभियान, अवैध मदिरा पर कार्रवाई, वॉश नष्ट, हथकड़ शराब जब्त...

March 25, 2026 11:29 AM

स्टेशन रोड पुलिस ने जयभारत नगर में हुई चोरी का 06 घंटे में किया खुलासा...

March 25, 2026 11:21 AM

आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश में पूरी तरह सक्रिय, जोन प्रभारी झा की नियुक्ति के साथ संगठन निर्माण की तैयारी....

March 25, 2026 11:19 AM

चीताखेड़ा में भक्ति और मनोरंजन का संगम, आधी रात तक थिरकते रहे श्रद्धालु, कॉमेडी किंग की जुगलबंदी ने जीता दिल, सुर-ताल और ठहाकों के बीच आवरी माता मेले की सांस्कृतिक संध्या में उमड़ा जनसैलाब....

March 25, 2026 10:59 AM

लोकसभा में सांसद अग्रवाल ने उठाई नाथद्वारा - सांगानेर रेलमार्ग स्वीकृत करने की मांग....

March 25, 2026 10:55 AM

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुकड़ेश्वर का शानदार परीक्षा परिणाम, 5वीं व 8वीं में 100% सफलता, सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण...

March 25, 2026 10:53 AM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम कनावटी में भूमि सुपोषण और कलश यात्रा आयोजित....

March 25, 2026 10:49 AM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध परिवहन के 4 प्रकरणों में 2.93 लाख से अधिक की शास्ति आरोपित...

March 25, 2026 10:49 AM