ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, जिले भर में दबिश देकर 198 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार, विभिन्न अधिनियमों के 27 प्रकरण दर्ज कर 27 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की 98 टीमों के 615 पुलिस कर्मियों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही..
Updated : March 29, 2026 02:12 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- महानिरीक्षक पुलिस रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी व एरिया डोमिनेंश के लिए रविवार को विशेष अभियान *"ऑपरेशन प्रहार"* चलाकर जिले के समस्त पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों की 98 विशेष टीमों द्वारा विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई करते हुए कुल 198 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कार्यवाही के दौरान 4 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, 11 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट व 09 प्रकरण अन्य एक्ट में दर्ज कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए एक विशेष अभियान "ऑपरेशन प्रहार" एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के सुपरविजन में रविवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया. समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई। जिले के शहर चित्तौड़गढ़, ग्रामीण चित्तौड़गढ़, गंगरार, कपासन, बेगू, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी, निम्बाहेड़ा व भदेसर वृत्त के समस्त वृत्ताधिकारी एवं थानाधिकारियों के नेतृत्व में कुल 98 विशेष टीमें गठित की गई। जिसमें समस्त थाना, पुलिस लाइन के जाब्ता सहित पुलिस कर्मियों को एकत्रित किया गया। रविवार तड़के कुल 615 पुलिस कर्मियों द्वारा जिले के 530 संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी गई, जहां से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे स्थाई वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी, उदघोषित अपराधी, धारा 335 बीएनएसएस में वांछित, विभिन्न प्रकरणों में वांछित एवं अन्य अधिनियमों सहित कुल 198 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें विभिन्न प्रकरणों के अपराध में वांछित 15 अपराधी, स्थाई वारंटी, मफरूरी में वांछित, गिरफ्तारी वारंटी, सामान्य प्रकरणों में वांछित 76 अपराधी व निरोधात्मक कार्यवाही में 90 अपराधी सहित कुल 198 अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। जिसमें सबसे अधिक शहर चित्तौड़गढ़ में 23 अपराधियों को दबोचा गया। 07 टॉप 10 वांछित अपराधियों, दो ईनामी अपराधियों को भी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस द्वारा 167 हिस्ट्रीशीटर, 5 हार्डकोर अपराधी व 61 पूर्व में चालान शुदा अपराधियों को चैक किया गया। 37 व्यक्तियों को बीएनएसएस की धाराओं में पाबंद किया गया है. अभियान में उक्त कार्यवाही के दौरान 4 प्रकरण एनडीपीएस एक्ट, 11 प्रकरण आबकारी अधिनियम, 03 प्रकरण आर्म्स एक्ट व 9 प्रकरण अन्य अधिनियम में दर्ज कर कुल 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जिसमे भादसोड़ा थाना पुलिस द्वारा एक आरोपी के कब्जे से 1 किलो 708 ग्राम अवैध अफीम भी जब्त की गई हैं। उक्त एरिया डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने उदयपुर जिले के 10 हजार रुपये के ईनामी बदमाश लक्ष्मण उर्फ लक्की पुत्र गणपतलाल उर्फ जगदीश डॉगी निवासी नारायणपुरा थाना भिंडर उदयपुर को बस्सी थाना पुलिस ने तथा प्रतापगढ़ जिले के 5 हजार रुपये के ईनामी आरोपी फिरोज पुत्र हमीद खान निवासी ऊंचा थाना निम्बाहेड़ा सदर को डूंगला थाना पुलिस ने डिटेन किया है।
और खबरे
सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का शंखनाद, कल 30 को नीमच-जावद में प्रदर्शन-ज्ञापन, 31 को मनासा में जिला स्तरीय विशाल धरना...
March 29, 2026 02:29 PM
दौ वरिष्ठ एवं दो युवा भाजपा कार्यकर्ताओं को बनाया नगर परिषद सिंगोली एल्डरमैन, कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर...
March 29, 2026 02:26 PM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, चार मामलों में 145 किलो से अधिक अवैध अफीम व डोडाचूरा जब्त, पांच आरोपी गिरफ्तार....
March 29, 2026 02:23 PM
जिला कांग्रेस सेवादल नीमच ने जावद बस स्टैंड पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, किया महापुरुषों को याद, संगठन को मजबूत करने की दृष्टि से निरंतर हो रहा है यह आयोजन - यादव...
March 29, 2026 02:16 PM
ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, जिले भर में दबिश देकर 198 वांछित आरोपी किये गिरफ्तार, विभिन्न अधिनियमों के 27 प्रकरण दर्ज कर 27 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस की 98 टीमों के 615 पुलिस कर्मियों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही..
March 29, 2026 02:12 PM
ग्वालटोली में दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर पर मनेगा 20 वां श्री हनुमान जन्मोत्सव, भव्य भजन संध्या, श्रीराम धुन, हवन, विशाल भण्डारा, महाआरती होगी...
March 29, 2026 02:08 PM
भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर), लुधियाना द्वारा मक्का पर प्रशिक्षण दिया गया....
March 29, 2026 01:58 PM
जावद में ज़हर मुक्त खेती की पहल, प्रशिक्षण शिविर में देसी गौ आधारित खेती पर जोर, गोरक्षा दल ने किया सम्मान...
March 29, 2026 01:53 PM
नाकोड़ा पंचतीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत, संघ पूजा के साथ हुआ अभिनंदन...
March 29, 2026 09:33 AM
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 1.45 किलो से अधिक अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
March 29, 2026 09:21 AM
सरवानिया में कुत्तों के हमले में फिर घायल हुआ गोवंश, गोरक्षा दल ने बचाकर पहुंचाया गौशाला, उपचार के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग....
March 29, 2026 09:03 AM
कुकडेश्वर क्षेत्र में मोटर साईकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल....
March 29, 2026 08:28 AM
बिजली विभाग के प्रदीप कुमार शर्मा कल होंगे सेवानिवृत्त...
March 29, 2026 08:25 AM
सिंगोली में मुनि प्रणम्य सागर जी का भव्य मंगल प्रवेश, उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ पाद प्रक्षालन, पंचकल्याणक महोत्सव से पहले दिखा भक्ति का माहौल...
March 29, 2026 07:57 AM
राज्य शासन की अधिसूचना जारी, सरवानिया महाराज नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति....
March 29, 2026 07:01 AM
ओडिशा में सड़क हादसा, डिकेन के युवक की दर्दनाक मृत्यु, डंपर ने ली जान...
March 29, 2026 06:03 AM
ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान....
March 29, 2026 03:10 AM
भोपाल में तीन राज्यों के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन...
March 29, 2026 03:05 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 29, 2026 02:25 AM