FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सरवानिया में कुत्तों के हमले में फिर घायल हुआ गोवंश, गोरक्षा दल ने बचाकर पहुंचाया गौशाला, उपचार के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग....

  Updated : March 29, 2026 09:03 AM

बबलु माली

  सामाजिक

सरवानिया महाराज :- नगर परिषद क्षेत्र में एक बार फिर कुत्तों के हमले में एक गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं बेजुबान पशुओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रही हैं। रविवार को वार्ड क्रमांक 08 के पार्षद प्रतिनिधि श्री देवीलाल धनगर ने वार्ड नंबर 6 में घायल गोवंश की सूचना गोरक्षा दल को दी। सूचना मिलते ही गोरक्षा दल की टीम मौके पर पहुंची, जहां कुत्ते गोवंश को नोच रहे थे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घायल गोवंश को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया और गौ वाहन की सहायता से सेमली स्थित गौशाला पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। यह नगर परिषद के लिए पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार गोवंश कुत्तों के हमलों का शिकार हो चुके हैं। हर बार सूचना मिलने पर गोरक्षा दल मौके पर पहुंचकर घायल गोवंश को गौशालाओं में पहुंचाकर उपचार कराता है। गोरक्षा दल पिछले लगभग 4 वर्षों से सरवानिया महाराज में बेजुबान पशुओं के लिए स्थायी गौ उपचार केंद्र और जमीन की मांग कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं हो सकी है। नगर परिषद की बैठकों में भी इस विषय पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नगर परिषद को इस दिशा में गंभीर पहल करनी चाहिए, ताकि घायल और बीमार पशुओं को समय पर उपचार मिल सके। वर्तमान में गोरक्षा दल ही सीमित संसाधनों में इन बेजुबान पशुओं की सेवा कर रहा है। गोरक्षा दल व नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गौ उपचार केंद्र या गौशाला के लिए भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं में त्वरित उपचार सुनिश्चित हो सके और बेजुबान पशुओं की जान बचाई जा सके।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 1.45 किलो से अधिक अफीम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....

March 29, 2026 09:21 AM

सरवानिया में कुत्तों के हमले में फिर घायल हुआ गोवंश, गोरक्षा दल ने बचाकर पहुंचाया गौशाला, उपचार के लिए स्थायी व्यवस्था की मांग....

March 29, 2026 09:03 AM

कुकडेश्वर क्षेत्र में मोटर साईकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल....

March 29, 2026 08:28 AM

बिजली विभाग के प्रदीप कुमार शर्मा कल होंगे सेवानिवृत्त...

March 29, 2026 08:25 AM

सिंगोली में मुनि प्रणम्य सागर जी का भव्य मंगल प्रवेश, उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह हुआ पाद प्रक्षालन, पंचकल्याणक महोत्सव से पहले दिखा भक्ति का माहौल...

March 29, 2026 07:57 AM

राज्य शासन की अधिसूचना जारी, सरवानिया महाराज नगर परिषद में चार एल्डरमैन नियुक्त, विकास कार्यों को मिलेगी नई गति....

March 29, 2026 07:01 AM

​ओडिशा में सड़क हादसा, डिकेन के युवक की दर्दनाक मृत्यु, डंपर ने ली जान...

March 29, 2026 06:03 AM

ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय ने किया मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान....

March 29, 2026 03:10 AM

भोपाल में तीन राज्यों के युवा विधायकों का दो दिवसीय सम्मेलन...

March 29, 2026 03:05 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 29, 2026 02:25 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 29, 2026 02:22 AM

मनासा प्रशासन के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता का फूटा गुस्सा, भ्रष्टाचार और भू-माफियाओं को संरक्षण देने के लगाए गंभीर आरोप...

March 28, 2026 05:19 PM

जावद में जहर मुक्त कृषि शिविर, मंत्री विजयवर्गीय बोले रासायनिक खेती से गांवों में पहुंच रहा कैंसर और हार्ट अटैक, जैविक खेती अपनाएं, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की पहल पर हुआ विशाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पद्मश्री सुभाष पालेकर, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित कई नेता रहे मौजूद...

March 28, 2026 04:37 PM

स्टेशन रोड पुलिस की बड़ी सफलता, 04 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, आरोपी गिरफ्तार...

March 28, 2026 04:24 PM

सरकारी तंत्र की आँखों में धूल झोंकते आंकड़े, करोड़ों खर्च फिर भी अधूरी पढ़ाई, रतलाम जिले में 5वीं-8वीं के हजारों बच्चे परीक्षा से गायब आदिवासी अंचल में शिक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल, करोड़ों का बजट फिर भी सरकारी शिक्षा पस्त, रतलाम के आदिवासी अंचल में पलायन और बदहाली का कड़वा सच....

March 28, 2026 04:18 PM

पुलिस अधीक्षक ने कालूखेड़ा एवं थाना पिपलौदा का आकस्मिक निरीक्षण, राजस्थान बॉर्डर का भ्रमण, मादक पदार्थ तस्करी रोकने के दिए निर्देश....

March 28, 2026 04:14 PM

संगम विश्वविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन....

March 28, 2026 04:11 PM

ऊर्जा दक्षता व पर्यावरण संरक्षण पर सतत जीवनशैली कार्यशाला आयोजित...

March 28, 2026 02:11 PM

ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ आवरी माता का 20वां चैत्र नवरात्र मेला, पुलिस प्रशासन और सेवादारों का रहा सराहनीय योगदान...

March 28, 2026 01:24 PM