FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ आवरी माता का 20वां चैत्र नवरात्र मेला, पुलिस प्रशासन और सेवादारों का रहा सराहनीय योगदान...

  Updated : March 28, 2026 01:24 PM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  धार्मिक

चीताखेड़ा :- आरोग्य देवी जगत जननी माँ आवरी माताजी के अलौकिक दरबार में आयोजित नौ दिवसीय विशाल 20वां चैत्र नवरात्र मेला इस वर्ष सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए निर्विघ्न संपन्न हुआ। मेले की भव्यता और व्यवस्थाओं में स्थानीय दानदाताओं, पुलिस प्रशासन और विभिन्न समितियों ने अपनी अहम् भूमिका निभाई, जिससे यह आयोजन ऐतिहासिक बन गया। ​मेले के सफल आयोजन में मे. हीरालाल-लालचंद (सिंहल) अग्रवाल (चीताखेड़ा वाले) और मेला समिति की ओर से आयोजित विशाल भंडारे ने श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया। वहीं, महाष्टमी के पावन अवसर पर मे. सिंहल पल्सेस नीमच द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। ​श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु नौ दिनों तक भीषण गर्मी में भी पेयजल की निर्बाध व्यवस्था अजीत चौरड़िया, गोविन्द मंडावरा, संदीप गौड़ (चीताखेड़ा), बालूदास बैरागी (हरनावदा), दिपेश शर्मा (महूडिया), अमित रावल (धामनिया), पप्पूलाल वालोत (जाखमिया) और ईश्वर दास बैरागी (सोनियाना) द्वारा की गई। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में डॉ. बबलू वैष्णव ने निःस्वार्थ भाव से प्राथमिक उपचार सेवा प्रदान कर मानवता की मिसाल पेश की। ​इस वर्ष के मेले की सबसे बड़ी उपलब्धि पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी रही। जीरन थाना प्रभारी उमेश यादव एवं चीताखेड़ा चौकी प्रभारी राजेंद्र सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम और चौकीदारों ने चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी। मेले के 20 वर्षों के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि पुलिस प्रशासन की सक्रियता के कारण चोरों, उचक्कों और मनचलों पर पूरी तरह लगाम रही और पूरे नौ दिनों में एक भी अप्रिय घटना दर्ज नहीं हुई।
​तकनीक और चकाचौंध से महका परिसर - ​मेला परिसर को पप्पू माली, भरत माली, राहुल माली और अंतिम माली ने आकर्षक विद्युत सज्जा से रोशन किया, वहीं सुरक्षा की दृष्टि से रजत माली द्वारा लगाए गए सीसीटीवी कैमरों ने निगरानी तंत्र को मजबूती दी। 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के भाव के साथ पक्षी दाना समिति द्वारा लकवाग्रस्त रोगियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई। ​मेला समिति ने आयोजन को सफल बनाने वाले राजस्थान के छोटीसादड़ी, जीरन एवं चीताखेड़ा के पत्रकार बंधुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, दुकानदारों, झूला-चकरी संचालकों और प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी भक्तों का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

पुलिस अधीक्षक ने कालूखेड़ा एवं थाना पिपलौदा का आकस्मिक निरीक्षण, राजस्थान बॉर्डर का भ्रमण, मादक पदार्थ तस्करी रोकने के दिए निर्देश....

March 28, 2026 04:14 PM

संगम विश्वविद्यालय में बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) पर राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल आयोजन....

March 28, 2026 04:11 PM

ऊर्जा दक्षता व पर्यावरण संरक्षण पर सतत जीवनशैली कार्यशाला आयोजित...

March 28, 2026 02:11 PM

ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ आवरी माता का 20वां चैत्र नवरात्र मेला, पुलिस प्रशासन और सेवादारों का रहा सराहनीय योगदान...

March 28, 2026 01:24 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 52,027 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी...

March 28, 2026 01:16 PM

बजरंग व्यायाम शाला बालाजी मंदिर पर नौ दिन चले नवान्ह परायण का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पुर्णाहुतियो के साथ समापन..

March 28, 2026 01:06 PM

सीतामऊ पुलिस ने किया हत्या की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, हत्या में शामिल 02 लोगों को किया गिरफ्तार, जमीनी विवाद बना हत्या का कारण...

March 28, 2026 01:05 PM

नीमच में 3.18 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, नकदी व बाइक जब्त, दोस्त ने ही रची वारदात, चाकू-पत्थर से हमला कर लूटकर हुआ फरार, 2 दिन में पुलिस ने दबोचा....

March 28, 2026 01:00 PM

किसान रसायन मुक्त, जीरो बजट खेती अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान - विजयवर्गीय, जावद में जहर मुक्त व जीरो बजट कृषि पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, 16 राज्यों के किसान ले रहे प्रशिक्षण...

March 28, 2026 12:57 PM

पत्रकार अंकित जैन के जन्मदिन पर दिखी सामाजिक एकता की मिसाल, इष्ट मित्रों, जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं....

March 28, 2026 11:23 AM

लांबिया स्कूल में कंप्यूटर एवं 305 बच्चों को किट वितरण किया...

March 28, 2026 11:15 AM

खिमला पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा, एलएनटी के सुपरवाइजर की मौत, मुआवजे व सुरक्षा मांगों को लेकर हंगामा

March 28, 2026 11:12 AM

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नीमच पुलिस की साइक्लोथोन रैली, युवाओं को दिया स्वास्थ्य व एकता का संदेश....

March 28, 2026 10:21 AM

प्रणम्य सागर महाराज का 10 वर्षों के बाद होगा सिंगोली नगर आगमन पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया....

March 28, 2026 09:39 AM

29 मार्च सुबह गुरुदेव के मंगल प्रवेश के साथ 2 अप्रैल से 7 अप्रेल तक होगा भक्ति भाव से महा पंचकल्याणक महोत्सव....

March 28, 2026 09:35 AM

नीमच में मजदूर युवक ने की आत्महत्या, किराए के मकान में फंदे पर झूला....

March 28, 2026 07:50 AM

रामनवमी पर कौशल्या नंदन भगवान श्री राम का प्राकट्योत्व मनाया गया....

March 28, 2026 07:32 AM

जन सहयोग से जल संवर्धन के तहत ग्वालटोली तालाब पर स्वच्छता के लिए किया श्रमदान बदला बदला सा नजर आने लगा है ग्‍वालटोली तालाब का स्‍वरूप विधायक, कलेक्‍टर, नपाध्‍यक्ष ने किया स्‍वच्‍छता के लिए श्रमदान....

March 28, 2026 05:12 AM

सोयाबीन, मक्का, मूंगफली का उत्पादन अच्छा होगा, लहसुन में तेजी रहेगी - श्री गुर्जरखेड़ा सरकार, भयंकर गर्मी का प्रकोप रहेगा, तेज आंधी तूफान आएंगे आगजनी होगी - श्री गुर्जरखेड़ा सरकार...

March 28, 2026 03:10 AM