FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

प्रणम्य सागर महाराज का 10 वर्षों के बाद होगा सिंगोली नगर आगमन पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया....

  Updated : March 28, 2026 09:39 AM

महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली

  आयोजन

सिंगोली :- परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज के परम शिष्य एवं परम पूज्य आचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के आज्ञानुवृति शिष्य अर्हम योग प्रणेता परम पूज्य मुनि श्री 108 प्रणम्य सागर महाराज का सिंगोली नगर में 10 वर्षों के बाद दिनांक 29 मार्च 2026 को भव्य आगमन होने जा रहा है। जिसको लेकर संपूर्ण सिंगोली नगर में ही नहीं संपूर्ण मेवाड़ प्रांत में उत्साह का वातावरण है। जानकारी देते हुए सरक्षक श्री पारस जैन हरसौरा अध्यक्ष भरत जैन महामंत्री पारस साकुनिया ने बताया कि परम पूज्य मुनि श्री का नगर आगमन नगर में एक उत्साह और खुशी का वातावरण उत्पन्न कर रहा है जिसको लेकर सिंगोली नगर ही नहीं संपूर्ण मेवाड़ प्रांत हर्षित है साथ ही राजस्थान से सटा हाडोती प्रदेश भी इसको लेकर काफी उत्साहित है। हमारा 10 वर्षों का इंतजार अब पूर्ण होने जा रहा है जो किसी साअतिशय पुण्य से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण मेवाड़ प्रांत एवं सिंगोली नगर 10 वर्षों से गुरुदेव की आगमन की बाट जो रहा था जो अब पूर्णता की ओर है। उनके आगमन को लेकर संपूर्ण सिंगोली नगर में एक उत्साह का वातावरण है संपूर्ण नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है जगह-जगह तोरण द्वार लगे हुए हैं एवं विशेष साथ ही विशेष सजावट की गई। गुरुदेव के आगमन को लेकर जैसा उत्साह इस बार देखा जा रहा है वह अपने आप में अभूतपूर्व है। नगर की तैयारी को देखकर ऐसा लगता है कि गुरुदेव का नगर आगमन बहुत ही ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम होने वाला है। संपूर्ण भारतवर्ष की निगाहें सिंगोली नगर पर टिकी हुई है जानकारी देते हुए सरक्षक श्री पारस जैन हरसौरा अध्यक्ष भरत जैन महामंत्री पारस साकुनिया ने बताया
बताया कि गुरुदेव का आगमन पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए बनाई गई इंद्र नगरी से होगा यहां से गुरुदेव को नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए ले जाया जाएगा गुरुदेव की आगमन को लेकर जो शोभा यात्रा निकाली जा रही है वह बहुत ही अभूतपूर्व होगी जिसमें घोड़ी बग्गिया ढोल नगाड़े मस्के आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेंगे पुरुष वर्ग एवं युवा वर्ग काफी उत्साह से लबरेज हैं और भक्ति नृत्य करते हुए चलेंगे निश्चित रूप से वह दृश्य बहुत ही पावन होगा जब गुरुदेव का आगमन होगा चारों ओर जैन धर्म की जय जयकार की गुंज सुनाई देगी आचार्य श्री की जय जय कर सुनाई देगी निश्चित रूप से जिन धर्म की ध्वजा अपने आप में पुलकित एवं शोभायमान होगी। जगह-जगह गुरुदेव का पाद प्रक्षालन किया जाएगा मंगल आरती की जाएगी एवं उनकी अगवानी की जाएगी इसी के साथ एक प्रमुख स्थान पर 50 से अधिक विशेष थाल में गुरुदेव का मंगल पद प्रक्षालन किया जाएगा जो आकर्षण का केंद्र बिंदु रहेगा। सरक्षक श्री पारस जैन हरसौरा अध्यक्ष भरत जैन महामंत्री पारस साकुनिया ने बताया कि दिनांक 30 मार्च 2026 को श्रमण भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव महावीर जयंती के रूप में मनाया जाएगा जो परम पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में ही संपन्न होगा जिसको लेकर भी तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस भव्य महोत्सव में नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी जिसमें समस्त सिंगोली समाज अपनी सहभागिता देगा। महत्वपूर्ण बात यह है कि सिंगोली नगर में संपूर्ण सिंगोली नगर का स्नेह भोज आयोजित होगा जो एक एकता का पर्याय बनेगा इसी के साथ रात्रि बेला में भव्य भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी। आपको बता दें कि परम पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में दिनांक 2 अप्रैल 2026 से नगर में भव्य एवम अभूतपूर्व पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आहूत होगा जो अपने आप में अभूतपूर्व होगा जिस मंदिर का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न होने जा रहा है उसकी प्रेरणा भी परम पूज्य गुरुदेव के द्वारा ही प्रदान की गई थी इस मंदिर के निर्माण की आधारशिला विगत 10 वर्ष पूर्व रखी गई थी जो अब पूर्णता की और है जिसको लेकर संपूर्ण सिंगोली नगर ही नहीं मेवाड़ प्रांत ही नहीं संपूर्ण हाडोती भी उत्साहित है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

भाजपा युवा मोर्चा की घोषणा में धाकड़ समाज की उपेक्षा से आक्रोश, दी आंदोलन की चेतावनी

May 24, 2026 04:50 PM

मौसी के यहां घूमने आया 8 वर्षीय मासूम नहाने के दौरान तलाई में डूबा, दर्दनाक हादसे में हुई मौत

May 24, 2026 04:45 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्‍य सचिव ने दिए पेयजल समस्‍याओं के त्‍वरित समाधान के निर्देश.....

May 24, 2026 04:39 PM

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गंगा दशमी पर्व पर आज जिले एवं प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन मुख्‍य सचिव ने दिए पेयजल समस्‍याओं के त्‍वरित समाधान के निर्देश.....

May 24, 2026 04:38 PM

नीमच के जंगलों में दिखा आसमान का राजा, ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026 में 285 गिद्ध दर्ज, रामपुरा रेंज में दिखा अत्यंत दुर्लभ राज गिद्ध, नौतपा की भीषण गर्मी में 92 बीटों में चला तीन दिवसीय सर्वे अभियान

May 24, 2026 04:37 PM

नीमच जिले के थानों में गुंडों की परेड, एसपी राजेश व्यास के निर्देश पर 108 बदमाशों की हुई हाजिरी...

May 24, 2026 02:36 PM

नीमच यातायात पुलिस का विशेष अभियान, बसों, ब्लैक फिल्म वाहनों और नाबालिग चालकों पर कार्रवाई....

May 24, 2026 02:14 PM

उतना ही ले थाली में की बहाना ना पड़े नाली में, शिवपुराण कथा पूर्णाहुति पर हुआ महा प्रसादी का आयोजन...

May 24, 2026 02:01 PM

मन का मैल धुल नहीं पाया कैसे आएंगे भगवान - शिव महापुराण कथा विश्राम दिवस....

May 24, 2026 01:57 PM

हत्या के मामले में 03 आरोपी गिरफ्तार, खेत पर पानी की पाइप दबाने की बात को लेकर हुए विवाद में की थी मारपीट कर हत्या…..

May 24, 2026 01:46 PM

किसानों के खेतों से केबल व मोटर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कपासन थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरी की वारदातों का किया खुलासा..

May 24, 2026 01:45 PM

साधु बनकर करते थे झाड़-फूंक, फिर उड़ाते थे जेवर, पिपलौदा पुलिस ने पकड़ा अंतरराज्यीय ठग गिरोह...

May 24, 2026 11:40 AM

जितनी पवित्रता गौमाता में है उतनी किसी भी जीव मात्र में नहीं है - पं. डॉ बबलू वैष्णव...

May 24, 2026 11:38 AM

जिला कांग्रेस कमेटी नीमच की नई कार्यकारिणी घोषित, कांग्रेस के सच्चे सिपाही जगदीश राठौर को मिली सचिव की बड़ी जिम्मेदारी...

May 24, 2026 10:53 AM

चेन स्नेचिंग के मामले में दो अभियुक्तों तथा चैन खरीदने वाले अभियुक्त को वारंटी गिरफ्तार...

May 24, 2026 09:59 AM

01 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम जब्त, तीन अभियुक्त गिरफ्तार...

May 24, 2026 09:52 AM

71 किलो से अधिक अवैध अफीम ड़ोड़ा चुरा जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार, एस्कोर्टिंग करती एक्सयुवी 300 कार सहित आई20 कार जब्त, नगद राशी एक लाख बयासी हजार रूपये जब्त...

May 24, 2026 09:45 AM

जीरन तालाब के हाथी मंदिर घाट पर चला सफाई श्रमदान अभियान, जल गंगा संवर्धन अभियान एवं नप जीरन के गौरव दिवस कार्यक्रम संपन्न...

May 24, 2026 08:34 AM

25 मई गंगा दशहरा पर पशुपतिनाथ मंदिर स्थित शिवना नदी के घाट पर होगा विशेष कार्यक्रम, प्रातः 8:30 बजे शिवना पूजन के साथ प्रारंभ होगा सामूहिक श्रमदान, मुख्य अतिथि के रूप में लोक सभा सांसद श्री सुधीर गुप्ता होंगे सम्मिलित...

May 24, 2026 08:31 AM