FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सोयाबीन, मक्का, मूंगफली का उत्पादन अच्छा होगा, लहसुन में तेजी रहेगी - श्री गुर्जरखेड़ा सरकार, भयंकर गर्मी का प्रकोप रहेगा, तेज आंधी तूफान आएंगे आगजनी होगी - श्री गुर्जरखेड़ा सरकार...

  Updated : March 28, 2026 03:10 AM

दिलीप पाटीदार जावी

  धार्मिक

जावी :- नीमच जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कमल सरोवर की नगरी जावी के जावी - सरवानिया महाराज मार्ग पर स्थित दीन दुखियों के शरण स्थल श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी मां नवदुर्गा के आराधना पर्व चैत्र नवरात्री के पावन अवसर पर महानवमी को प्रातः से ही मन्दिर पर स्थापित देवों का श्रृंगार, वैदिक मंत्रोंपचार से पूजन, अर्चन, हवन, कन्या पूजन ओर महाआरती हुई। ततपश्चात पंडाजी घनश्याम लौहार के तन में श्री गुर्जरखेड़ा सरकार पधारें और अन्य देवताओं के आह्वान के बाद मन्दिर की एक परिक्रमा कर जलकुंभ में पाती विसर्जन कर श्री गुर्जरखेड़ा सरकार पंडाजी घनश्याम लौहार के मुख से छमाही भविष्यवाणी की। श्री गुर्जरखेड़ा सरकार ने छमाही भविष्यवाणी करते हुए कहा कि आगामी छमाह में गर्मी का भयंकर प्रकोप रहेगा गर्मी इतनी तेज रहेगी की गर्मी की तपन से स्वत: ही अग्नि उत्पन्न हो जाएगी गर्मी में सामान्यतः आंधी तूफान चलेंगे परंतु तीन आंधी तूफान इतने विकराल आएंगे की उस आंधी तूफान से जनहानि होगी। आंधी तूफान का प्रकोप बहुत ज्यादा रहेगा। जनमानस को सावधान, सतर्क और सचेत रहना होगा। श्री गुर्जरखेड़ा सरकार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि लगते ज्येष्ठ माह में कहीं-कहीं बादल छाएंगे उतरता ज्येष्ठ में भी कहीं-कहीं बादल छाएंगे और हल्की बूंदाबांदी होगी इस बार दो बारिश (वावड़ी) होगी और एक जोरदार डोंगड़ा (बारिश) होगी जो आपके मन को ललचाने जैसी होगी। लगते आषाढ़ की बारस तेरस को बारिश (डोंगड़ा) होगा जिससे कहीं-कहीं बोवनी करने जैसी स्थिति बन सकती है अपने विवेक का उपयोग करना। उतरते आषाढ़ की सप्तमी और अष्टमी को बादल छाएंगे। पहली (वावणी) बारिश लगते सावन की एकम से पंचमी के बीच होगी और दूसरी वावणी (बारिश) बारस तेरस को होगी। वावणी सावन माह में होगी परन्तु सावन माह में 8 से 10 दिन कोरे रहेंगे। आने वाले आगामी दो माह में बारिश कम ज्यादा होगी कहीं कहीं बारिश अच्छी होगी जिससे कुएं, बावड़िया भर जाएंगे और कहीं अल्पवर्षा होने से कुएं, बावड़ियां खाली रह जाएगी। इस बार बारिश कम होगी। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी सोयाबीन के पकने के समय बारिश के योग बनेंगे हल्की बारिश होगी जिससे सोयाबीन की उपज लेने में समस्या उत्पन्न होगी। इस वर्ष बारिश कम होने से जल का अभाव रहेगा। श्री गुर्जरखेड़ा सरकार ने फसलों के उत्पादन के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा कि सोयाबीन का बंपर उत्पादन होगा बारिश कम होने के बाद भी सोयाबीन की अच्छी पैदावार देगी तीन बोरी उत्पादन सामान्य स्थिति में रहेगा। पानी का अभाव होने से मूंगफली का उत्पादन भी अच्छा होगा और मक्के का उत्पादन बंपर होगा जिससे किसानों को अच्छा फायदा होगा। बारिश अल्पवर्षा होने से अजवाइन का उत्पादन प्रभावित होगा बारिश के अजवाइन में 70% ही उत्पादन होगा। इन छमाह में कोई भयानक बीमारी का प्रकोप नहीं होगा परंतु सामान्य बीमारियां चलती रहेगी। राजनीति में निरंतर उठा पटक होगी आगामी 6 माह में दुर्घटना बहुत ज्यादा होगी अपने वाहन को धैर्य और संयम से चलाना ज्यादा तेज और उत्तेजना दुर्घटना का कारण बनेगी प्रतिदिन दुर्घटना में क्षति हुई है ऐसा सुनने को मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में सोना चांदी में उतार चढ़ाव निरंतर जारी रहेगा जो भाव सोना चांदी के मिले हैं वह दोबारा नहीं मिलेंगे सोने चांदी में आंशिक उतार चढ़ाव जारी रहेगा। आगामी समय में वस्त्र, किराना, लोहा व्यापार में तेजी रहेगी और सामान्य स्थिति में वस्त्र और लौह व्यापार में मंदी देखी जा सकती है किराना व्यापार तो तेज ही रहेगा। किसानों की उपज में सोयाबीन 5 हजार से 5 हजार 5 सौं और बढ़त में 6 हजार के भाव रहेंगे। लहसुन सामान्य स्तिथि में 12 हजार से 16 हजार और बढ़त में 18 हजार के भाव रहेंगे एक समय ऐसा आएगा कि लहसुन 19 हजार से 22 हजार तक के भाव रहेंगे अपने विवेक का उपयोग करना जिसकी जैसी उपज होगी उसे वैसा भाव मिलेगा। प्याज के भाव 12 सौं से 13 सौं के भाव रहेंगे और ऊंचे में 15 सौं से 17 सौं के भाव रहेंगे सामान्य स्थिति में एक हजार रुपए के भाव मिलेंगे। चना 5 हजार पांच सौं से 6 हजार और 6 हजार पांच सौं के भाव रहेंगे और बढ़त में रहेगा। डॉलर चना 8 हजार से 9 हजार और 9 हजार पांच सौं के भाव रहेंगे। अलसी 7 हजार पांच सौं से 8 हजार पांच सौं और 9 हजार तक के भाव रहेंगे। मसुर 6 हजार से 6 हजार पांच सौं और तेजी में 7 हजार के भाव रहेगें। मेथी 6 हजार से 6 हजार पांच सौं और तेजी में 7 हजार के भाव रहेंगे। मेंथा 6 हजार से 6 हजार 5 सौं और 7 हजार के भाव रहेंगे। प्रतिवर्ष की तुलना में मेथी मेथा से बढ़त में रहेगी।पोस्ता दाना 1 लाख 20 हजार से 1 लाख 65 हजार के भाव रहेंगे आंशिक घटती बढ़ती चलती रहेगी। मक्का 18 सौ से 22 सौं और बढ़त में 23 सौं के भाव रहेंगे। जौं 17 सौं से 2 हजार और 22 सौं के भाव रहेंगे। गेहूं 25 सौं से 3 हजार और 3 हजार से 33 सौं तक के भाव रहेंगे। मूंगफली 6 हजार पांच सौ से 7 हजार के भाव रहेंगे और आंशिक तेजी रहेगी। अजवाइन 13 हजार से 16 हजार और 17 हजार के भाव रहेंगे। ईशोकगुल 14 हजार से 16 हजार के भाव रहेंगे। कलौंजी 18 हजार से 20 हजार और सामान्य स्तिथि 16 हजार से 18 हजार के भाव रहेंगे। ग्वार 4 हजार पांच सौं से 5 हजार और 5 हजार से 5 हजार पांच सौं के भाव रहेंगे आंशिक बढ़त रहेगी। असगंध 28 हजार से 30 हजार और 30 हजार से 36 हजार के भाव रहेंगे। किनोवा 3 हजार से 4 हजार पांच सौं ओर आंशिक घटती बढ़ती रहेगी। धनिया सामान्य स्तर पर 9 हजार से 12 हजार और बढ़त में 14 हजार तक के भाव रहेंगे। चीया सीड्स 14 हजार से 17 हजार और तेजी के भाव रहेंगे। श्री गुर्जरखेड़ा सरकार ने जनमानस को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार अल्पवर्षा होने से उत्पादन प्रभावित होगा उत्पादन की स्तिथि सामान्य करने के लिये दो बार खेड़ा देवता पूजना जिससे उत्पादन भी अच्छा हो और बारिश की स्थिति भी सामान्य बनेगी। पहली बार खेड़ा देवता सावन माह में पूजना और दूसरी बार खेड़ा देवता जब फसल में फूल से फल बनने की स्थिति बने तब पूजना जिससे उत्पादन भी अच्छा होगा और बारिश भी सामान्य रहेगी। हम सभी को अपने नगर के देवी देवताओं को पूजना जिससे विपत्ति नहीं आएगी और जनजीवन सामान्य स्थिति में चलता रहेगा। आगामी 6 माह में दो प्रकार की परेशानियां आएगी घर-घर में माताजी पामणी आएंगे और दूसरी बीमारी माताजी पामणी आने से स्वतः आंखों से आंसू टपकेंगे इसका प्रकोप 12 से 15 दिन तक रहेगा। इस बीमारी के रोकथाम के लिए गांव में माताजी का अभिषेक करना, हवन पूजन करना, अभिषेक के जल का गांव में छिड़काव करना जिससे बीमारी के प्रकोप में आंशिक राहत रहेगी। श्री गुर्जरखेड़ा सरकार ने कहा कि संसार में वह व्यक्ति कभी सुखी नहीं रहेगा जब तक कि वह अपने कार्य के लिए चिंतन ओर मंथन नहीं करेगा और कोई भी कार्य बिना चिंतन मंथन के करेगा तो उसे हमेशा परेशानी ही आती है जैसा कि भगवान का वास मंदिर में है परंतु कलयुग में गौमाता में 33 कोटी देवी देवता का वास है जिस नगर में गौमाता की पूजा होगी गौमाता को भोग लगेगा गौमाता का संरक्षण होगा उसकी चरणरज को व्यक्ति अपने मस्तक पर धारण करेगा तो उसे किसी प्रकार की कोई पीड़ा या समस्या नहीं आएगी। सभी जनमानस को आपस में मेल मिलाप से रहना चाहिए क्योंकि मानवता ही श्रेष्ठ धर्म है हमें एक दूसरे की चिंता करनी चाहिये हम एक दूसरे की चिंता करेंगे जो देवी देवता हमारी चिंता करेंगे। 

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद का आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ...

May 14, 2026 02:15 PM

राज श्री इंटरप्राइजेज खड़ावदा में विस्फोटक गोदाम का आकस्मिक निरीक्षण, एसडीएम नीमच ने लिया जन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, लाइसेंसी को दिए आवश्यक निर्देश...

May 14, 2026 01:41 PM

निःशुल्क छाछ वितरण सेवा प्रकल्प के आठवें दिवस दो हजार लोगों ने लिया शीतलता का आनंद, 450 लीटर छाछ वितरण कर भीषण गर्मी में पहुंचाई राहत....

May 14, 2026 01:36 PM

हर हृदय के देव बाबा हरदेव सिंह जी को अर्पित श्रद्धा सुमन, मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित हो - सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज....

May 14, 2026 01:34 PM

तहसील मनासा एवं जावद में विस्फोटक भंडारणों का किया अधिकारियों ने औचक निरीक्षण एक गोदाम खाली मिला, दूसरे में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ विस्फोटक सामग्री पाई गई...

May 14, 2026 01:32 PM

छात्रा कुमारी नंदू को अब आसानी से मिलेगा शासन की योजनाओं का लाभ रात्रि चौपाल में कलेक्टर के निर्देश पर प्रोफाइल पंजीयन हुआ....

May 14, 2026 01:32 PM

मिशन वात्सल्य तहत जिला स्तरीय कार्यशाला सम्‍पन्‍न...

May 14, 2026 01:31 PM

सी.आर.पी.एफ.के सहायक उप निरीक्षको का दीक्षांत समारोह 25 को...

May 14, 2026 01:31 PM

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 21 मई को...

May 14, 2026 01:30 PM

फार्मर आई.डी.बनाने ग्राम पंचायतों में शिविर आज किसान भाई शिविर में फार्मर आई.डी. बनवाएं....

May 14, 2026 01:30 PM

एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण व बलात्कार के प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में रतनगढ़ पुलिस को मिली सफलता....

May 14, 2026 11:34 AM

हिस्ट्रीशीटर 9.43 ग्राम अवैध एमडीएमए मोली पाउडर परिवहन करते हुए अपने साथी के साथ गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकल जब्त...

May 14, 2026 10:58 AM

मंडफिया थाना पुलिस की ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत बडी कार्यवाही, क्रेटा कार से 227 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

May 14, 2026 10:53 AM

ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस थाना मनासा को बड़ी सफलता, नाबालिग को सकुशल दस्तयाब कर आरोपी को भेजा जेल...

May 14, 2026 10:52 AM

चीताखेड़ा में कैंसर मरीजों की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, जांच शिविर लगाकर मरीजों का किया परीक्षण...

May 14, 2026 10:23 AM

पुलिस मित्र संगठन, नई दिल्ली भारत की जिला इकाई भीलवाड़ा द्वारा पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित....

May 14, 2026 09:48 AM

मेंटेनेंस के नाम पर रोजाना बिजली कटौती, भीषण गर्मी में नीमच शहर की जनता परेशान - मोनू लोक्स....

May 14, 2026 09:39 AM

राहगीर अभियान के तहत 4 किमी रास्ता अतिक्रमण मुक्त, कई गांवों में हुई कार्रवाई

May 14, 2026 09:35 AM

सही प्रशिक्षण व्यक्ति को शिखर पर स्थापित करता है - सौरभ शर्मा, कांग्रेस सेवादल फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का छठा दिन...

May 14, 2026 09:28 AM