नीमच में 3.18 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, नकदी व बाइक जब्त, दोस्त ने ही रची वारदात, चाकू-पत्थर से हमला कर लूटकर हुआ फरार, 2 दिन में पुलिस ने दबोचा....
Updated : March 28, 2026 01:00 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा अपराधियो की धरपकड अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. पुष्पा सिंह चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम द्वारा दिनांक दिनांक 25.03.2026 को मालखेड़ा रोड़ पर लोधा मोहल्ला बघाना निवासी पीड़ित के उपर चाकु व पत्थर से हमला कर रूपयें 3,18,000/- की लुट की घटना कारित कर फरार होने वाले आरोपी राधेश्याम भील को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूटे गये रूपयें एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। थाना नीमच सिटी पर दिनांक 25.03.2026 को फरियादी महेश चन्द्र सिंहल उम्र 67 साल निवासी कान्वेंट स्कूल के गेट न. 03 के सामने नीमच द्वारा रिपोर्ट की गयी की मै कपडा व्यापारी हु, मेरी दुकान पर अकरम पिता अब्दुल अकीम तेली मुसलमान उम्र 28 साल निवासी लोधा मोहल्ला पठारी बघाना कई वर्षाे से काम करता है तथा कपडा व्यापारीयो से उधारी के रुपयो का कलेक्शन करता है। जो दिनांक 25.03.26 को अकरम अपने दोस्त राधेश्याम भील निवासी ग्राम डुंगरपुर पुलिस थाना रतनगढ(जो पुर्व मे फरियादी की दुकान पर ही काम करता था) के साथ उसकी मोटरसायकिल से सरवानिया से नीमच आ रहा था तभी अकरम के दोस्त राधेश्याम भील ने पेशाब करने के बहाने प्रिकास्ट दीवाल के पास, भेरू घाटी मालखेडा रोड नीमच तरफ लेकर गया व चाकु से पीडीत अकरम के उपर चाकु व पत्थर से हमला कर दिया व रुपयो से भरा बैग लेकर फरार हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 309(6) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। मुखबिर सुचना पर कार्यवाही कर आरोपी राधेश्याम उर्फ श्यामु पिता जमनालाल भील उम्र 22 साल निवासी ग्राम डुंगरपुर पुलिस थाना रतनगढ जिला नीमच को दिनांक 27.03.26 को विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के कब्जे से कुल लुटी गई राशी 03 लाख 18 हजार रुपये व घटना मे प्रयुक्त बिना नंबर की मोटर सायकिल हिरो होण्डा कम्पनी की जप्त की।
गिरफ्तार आरोपी - राधेश्याम उर्फ श्यामु पिता जमनालाल भील उम्र 22 साल नि. डुंगरपुर थाना रतनगढ जप्त मश्रुका - कुल 03 लाख 18 हजार रुपयें व घटना मे प्रयुक्त बिना नंबर की हीरो होण्डा कम्पनी की काले रंग की मोटर सायकल कीमति 40,000/- रुपयें
सराहनीय कार्य - उक्त कार्य में निरीक्षक पुष्पा सिंह चौहान थाना प्रभारी थाना नीमच सिटी, प्रभारी सायबर सेल प्रदीप शिन्दें सहित पुलिस थाना नीमच सिटी एवं सायबर सेल टीम का सराहनीय योगदान रहा।
और खबरे
ऐतिहासिक सफलता के साथ संपन्न हुआ आवरी माता का 20वां चैत्र नवरात्र मेला, पुलिस प्रशासन और सेवादारों का रहा सराहनीय योगदान...
March 28, 2026 01:24 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 52,027 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी...
March 28, 2026 01:16 PM
बजरंग व्यायाम शाला बालाजी मंदिर पर नौ दिन चले नवान्ह परायण का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पुर्णाहुतियो के साथ समापन..
March 28, 2026 01:06 PM
सीतामऊ पुलिस ने किया हत्या की वारदात का 24 घंटे में खुलासा, हत्या में शामिल 02 लोगों को किया गिरफ्तार, जमीनी विवाद बना हत्या का कारण...
March 28, 2026 01:05 PM
नीमच में 3.18 लाख की लूट का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, नकदी व बाइक जब्त, दोस्त ने ही रची वारदात, चाकू-पत्थर से हमला कर लूटकर हुआ फरार, 2 दिन में पुलिस ने दबोचा....
March 28, 2026 01:00 PM
किसान रसायन मुक्त, जीरो बजट खेती अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण में दें योगदान - विजयवर्गीय, जावद में जहर मुक्त व जीरो बजट कृषि पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, 16 राज्यों के किसान ले रहे प्रशिक्षण...
March 28, 2026 12:57 PM
पत्रकार अंकित जैन के जन्मदिन पर दिखी सामाजिक एकता की मिसाल, इष्ट मित्रों, जनप्रतिनिधियों व राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर दी शुभकामनाएं....
March 28, 2026 11:23 AM
लांबिया स्कूल में कंप्यूटर एवं 305 बच्चों को किट वितरण किया...
March 28, 2026 11:15 AM
खिमला पावर प्लांट में दर्दनाक हादसा, एलएनटी के सुपरवाइजर की मौत, मुआवजे व सुरक्षा मांगों को लेकर हंगामा
March 28, 2026 11:12 AM
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर नीमच पुलिस की साइक्लोथोन रैली, युवाओं को दिया स्वास्थ्य व एकता का संदेश....
March 28, 2026 10:21 AM
प्रणम्य सागर महाराज का 10 वर्षों के बाद होगा सिंगोली नगर आगमन पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया....
March 28, 2026 09:39 AM
29 मार्च सुबह गुरुदेव के मंगल प्रवेश के साथ 2 अप्रैल से 7 अप्रेल तक होगा भक्ति भाव से महा पंचकल्याणक महोत्सव....
March 28, 2026 09:35 AM
नीमच में मजदूर युवक ने की आत्महत्या, किराए के मकान में फंदे पर झूला....
March 28, 2026 07:50 AM
रामनवमी पर कौशल्या नंदन भगवान श्री राम का प्राकट्योत्व मनाया गया....
March 28, 2026 07:32 AM
जन सहयोग से जल संवर्धन के तहत ग्वालटोली तालाब पर स्वच्छता के लिए किया श्रमदान बदला बदला सा नजर आने लगा है ग्वालटोली तालाब का स्वरूप विधायक, कलेक्टर, नपाध्यक्ष ने किया स्वच्छता के लिए श्रमदान....
March 28, 2026 05:12 AM
सोयाबीन, मक्का, मूंगफली का उत्पादन अच्छा होगा, लहसुन में तेजी रहेगी - श्री गुर्जरखेड़ा सरकार, भयंकर गर्मी का प्रकोप रहेगा, तेज आंधी तूफान आएंगे आगजनी होगी - श्री गुर्जरखेड़ा सरकार...
March 28, 2026 03:10 AM
एलपीजी पर बड़ी कार्रवाई, 9 एफआईआर दर्ज, 2888 सिलेंडर जब्त, खाद्य मंत्री राजपूत बोले—प्रदेश में पेट्रोल, डीजल व गैस का पर्याप्त स्टॉक...
March 28, 2026 02:50 AM
रतलाम के डायल-112 हीरोज, सड़क हादसे में घायल 3 लोगों को त्वरित मदद, समय पर अस्पताल पहुँचाकर बचाई जा....
March 28, 2026 02:47 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
March 28, 2026 02:33 AM