FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

एलपीजी पर बड़ी कार्रवाई, 9 एफआईआर दर्ज, 2888 सिलेंडर जब्त, खाद्य मंत्री राजपूत बोले—प्रदेश में पेट्रोल, डीजल व गैस का पर्याप्त स्टॉक...

  Updated : March 28, 2026 02:50 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया है कि मध्यप्रदेश में एलपीजी (LPG), पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। भारत की सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता के साथ काम कर रही हैं और कच्चे तेल (Crude Oil) का भंडार भी पर्याप्त है। जिससे सप्लाई में कोई रुकावट नहीं है। प्रदेश में आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिये निरंतर कार्यवाही की जा रही है। अभी तक 2046 स्थानों पर जांच की गई औऱ 2888 एलपीजी सिलेण्डर जब्त किये गए तथा 09 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज कराई गई।
रसोई गैस (LPG) की स्थिति- - LPG के बॉटलिंग प्लांटों में पर्याप्त स्टॉक है। ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए सभी प्लांट अतिरिक्त समय (Extended Hours) तक काम कर रहे हैं।
पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता - प्रदेश में आज की स्थिति में सभी ऑयल कंपनियों के पास पेट्रोल/डीजल (MS/HSD) का पर्याप्ते स्टॉक उपलब्ध है। सभी ऑयल कंपनियों के पास रोजाना नया स्टॉक पहुँच रहा है। इससे आने वाले दिनों की मांग को आसानी से पूरा किया जा सकता है।
पैनिक बाइंग और भीड़ का कारण - मध्यप्रदेश में पेट्रोल और डीजल की सामान्य बिक्री प्रतिदिन लगभग 18548 KL होती है। पिछले कुछ दिनों में ग्राहकों द्वारा पैनिक बाइंग (डर के कारण अधिक खरीदारी) करने से कुछ जिलों में बिक्री 2 से 2.5 गुना बढ़ गई है। इसी वजह से कुछ पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइनें और अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति बनी थी। पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल एवं डीजल के स्टॉाक की कमी की कोई स्थिति नहीं है। कंपनी के डिपो से भी डीजल/पेट्रोल की लगातार पूर्ति की जा रही है।
अतिरिक्त मांग को पूरा करने के कदम - इस बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए सभी सप्लाई लोकेशन ज्यादा समय तक काम कर रहे हैं और मांग को पूरा कर स्थिति को सामान्य किया जा रहा है।
अपील - खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों की कोई कमी नहीं है।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यनकता अनुसार ही पेट्रोल, डीजल क्रय करें। किसी प्रकार का संग्रह न करें। ऑयल कंपनी की ओर से यह दोहराया गया है कि LPG, पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में है। मध्यप्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सोयाबीन, मक्का, मूंगफली का उत्पादन अच्छा होगा, लहसुन में तेजी रहेगी - श्री गुर्जरखेड़ा सरकार, भयंकर गर्मी का प्रकोप रहेगा, तेज आंधी तूफान आएंगे आगजनी होगी - श्री गुर्जरखेड़ा सरकार...

March 28, 2026 03:10 AM

एलपीजी पर बड़ी कार्रवाई, 9 एफआईआर दर्ज, 2888 सिलेंडर जब्त, खाद्य मंत्री राजपूत बोले—प्रदेश में पेट्रोल, डीजल व गैस का पर्याप्त स्टॉक...

March 28, 2026 02:50 AM

रतलाम के डायल-112 हीरोज, सड़क हादसे में घायल 3 लोगों को त्वरित मदद, समय पर अस्पताल पहुँचाकर बचाई जा....

March 28, 2026 02:47 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...

March 28, 2026 02:33 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 28, 2026 02:29 AM

नवरात्रि पर्व पर मोड़ी माताजी में विराट कुश्ती दंगल, रतलाम के पहलवान बने विजेता...

March 27, 2026 04:16 PM

रामनवमी पर्व पर नीमच सिटी में निकली विशाल श्रीराम शोभायात्रा, उमडा आस्था का जन सैलाब, यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा आरती से हुआ स्वागत श्री रामजी की झांकी रही विशेष आकर्षण का केंद्र….

March 27, 2026 04:02 PM

काली फिल्म लगे वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, कार डेकोरेशन/एसेसरीज दुकानों को नोटिस देकर दी गई कड़ी चेतावनी...

March 27, 2026 03:44 PM

बाईक से 01 किलो 891 ग्राम अवैध अफिम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....

March 27, 2026 03:15 PM

पालसोडा मे जल मंदिर का शुभारंभ, रेतम नदी का पूजन कर दिया जल संरक्षण का संदेश...

March 27, 2026 03:10 PM

रघुवंशी नायक समाज ने निकाली श्रीराम जी की शोभायात्रा, प्रभु श्री राम की धुन पर राममय हुआ...

March 27, 2026 03:07 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 58,156 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में मजबूती...

March 27, 2026 03:03 PM

केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के छात्र देवांश शर्मा ने 5वीं में हासिल किए 84% अंक, हर साल कर रहे स्कूल का नाम रोशन...

March 27, 2026 02:49 PM

सीआरपीएफ में कल्याण एवं पुनर्वास कार्यशाला का आयोजन....

March 27, 2026 02:46 PM

भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि करेंगे मार्गदर्शन, विधायक मारू ने लिया तैयारी का जायजा...

March 27, 2026 02:43 PM

कदमाली में एकल श्री हरि रथ के साथ गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव...

March 27, 2026 02:41 PM

पत्रकारिता की चुनौतियों के बीच एकजुटता की हुंकार, चित्तौड़गढ़ में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की बैठक संपन्न..

March 27, 2026 02:40 PM

सांसद अग्रवाल ने भीलवाडा में बेहतर रेल कनेक्टिविटी व नए रेल मार्गो की सदन में रखी मांग, दिल्ली मुंबई के लिये नई ट्रेनों की मांग को पुरजोर से उठाया...

March 27, 2026 10:54 AM

प्रकट भयाला दीन दयाल के नारों से गुंजायमान हुआ रामपुरा राम जन्मोत्सव पर राम मंदिर में दिखा आस्था और भक्ति का संगम.....

March 27, 2026 10:28 AM