सांसद अग्रवाल ने भीलवाडा में बेहतर रेल कनेक्टिविटी व नए रेल मार्गो की सदन में रखी मांग, दिल्ली मुंबई के लिये नई ट्रेनों की मांग को पुरजोर से उठाया...
Updated : March 27, 2026 10:54 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
राजनीति
भीलवाडा :- सांसद दामोदर अग्रवाल ने वस्त्रनगरी भीलवाड़ा की रेल कनेक्टिविटी में प्रगति एवं सुदृढ़ीकरण हेतु लोकसभा सदन में रेल मंत्री से रखी मांग। सांसद प्रवक्ता विनोद झुरानी ने बताया कि सांसद अग्रवाल ने सदन के जीरो ऑवर में निम्नांकित प्रस्ताव की मांग रखी 1. अजमेर कोटा रेलमार्ग पर अजमेर से नसीराबाद वाया जलिन्द्री (मांड़लगढ़) नई रेलवे लाइन निर्माण हेतु । ज्ञात हो कि वर्ष 2013-2014 में अजमेर रेल्वे मंडल द्वारा अजमेर कोटा रूट की सर्वे रिपोर्ट रेल्वे बोर्ड के माध्यम से रेल मंत्रालय में जमा कराई गई थी और इस अजमेर कोटा रेलमार्ग को रेल मंत्रालय की पिंक बुक में भी शामिल किया गया था । इस योजना के अंतर्गत अजमेर से नसीराबाद वाया जलिन्द्री (मांड़लगढ़) से कोटा को रेलमार्ग से जोड़ना प्रस्तावित था तथा लोहरवाड़ा, जसवंतपुरा, सरना, गोयला, सरवाड़, सूरजपुरा, कालेडा, कृष्णा गोपाल, अरवा, शक्करगढ़, मोतीपुरा, जलिन्द्री (मांडलगढ़) सहित 15 रेल्वे स्टेशनों नए बनाने व विकसित बनाने का प्रस्ताव रखा. 2. मांडलगढ़ से भीलवाड़ा वाया बिगोद , सवाईपुर पर नई रेल्वे ट्रैक की आवश्यकता है जिससे उपरमाल के खनन व्यवसाय व स्थानीय निवासियों को रेल सुविधा का लाभ मिल सकेगा । 3. कोरोना महामारी से पूर्व अजमेर-बांद्रा रेल गाड़ी वाया भीलवाड़ा संचालित होती थी । गाड़ी सं 12995 - 12996 एवं 22901 -22902 जो अल्टरनेट दिन अजमेर से तथा उदयपुर से चित्तौड़गढ़ पर कनेक्ट होकर एक ट्रैन बनती थी जो विगत 5 वर्ष से अजमेर से संचालित नही ंहोकर केवल उदयपुर से ही संचादलत हो रही है, जबकि यात्रीभार के अनुसार प्रतिदिन भीलवाड़ा से भी पूर्वानुसार 6 दिन होना आवश्यक है, साथ ही भीलवाड़ा से वैकल्पिक ट्रैन मुंबई के लिए होना जरूरी है, इसके अलावा इस रूट पर यात्रीयों का अधिक आवागमन होने के कारण मुंबई के लिए अजमेर से भीलवाड़ा वाया रतलाम होते हुए अन्य ट्रैन डायवर्ट करने
की आवश्यकता है। 3. गत कई दशकों से भीलवाड़ा से दिल्ली के लिए वर्तमान में एक ट्रैन चेतक एक्सप्रेस संचालित है, जबकि मीटर गैज के समय भी भीलवाड़ा - दिल्ली रूट पर 2 ट्रैन क्रमशः चेतक एक्सप्रेस एवं पिंक सिटी गरीब नवाज थी । इसलिए उदयपुर वाया भीलवाड़ा जयपुर होते हुए दिल्ली की नई ट्रैन प्रारंभ होना नितांत आवश्यक है।सांसद अग्रवाल ने कहा कि मेरा इस प्रस्ताव के माध्यम से केन्द्र सरकार से यह मांग है कि वस्त्रनगरी भीलवाड़ा की रेल कनेक्टिविटी में प्रगति एवं सुदृढ़ीकरण हेतु उचित कार्यवाही हो।
और खबरे
रामनवमी पर्व पर नीमच सिटी में निकली विशाल श्रीराम शोभायात्रा, उमडा आस्था का जन सैलाब, यात्रा मार्ग पर पुष्प वर्षा आरती से हुआ स्वागत श्री रामजी की झांकी रही विशेष आकर्षण का केंद्र….
March 27, 2026 04:02 PM
काली फिल्म लगे वाहनों पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, कार डेकोरेशन/एसेसरीज दुकानों को नोटिस देकर दी गई कड़ी चेतावनी...
March 27, 2026 03:44 PM
बाईक से 01 किलो 891 ग्राम अवैध अफिम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार....
March 27, 2026 03:15 PM
पालसोडा मे जल मंदिर का शुभारंभ, रेतम नदी का पूजन कर दिया जल संरक्षण का संदेश...
March 27, 2026 03:10 PM
रघुवंशी नायक समाज ने निकाली श्रीराम जी की शोभायात्रा, प्रभु श्री राम की धुन पर राममय हुआ...
March 27, 2026 03:07 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 58,156 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में मजबूती...
March 27, 2026 03:03 PM
केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के छात्र देवांश शर्मा ने 5वीं में हासिल किए 84% अंक, हर साल कर रहे स्कूल का नाम रोशन...
March 27, 2026 02:49 PM
सीआरपीएफ में कल्याण एवं पुनर्वास कार्यशाला का आयोजन....
March 27, 2026 02:46 PM
भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग, वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि करेंगे मार्गदर्शन, विधायक मारू ने लिया तैयारी का जायजा...
March 27, 2026 02:43 PM
कदमाली में एकल श्री हरि रथ के साथ गूंजा जय श्री राम, धूमधाम से मना राम जन्मोत्सव...
March 27, 2026 02:41 PM
पत्रकारिता की चुनौतियों के बीच एकजुटता की हुंकार, चित्तौड़गढ़ में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की बैठक संपन्न..
March 27, 2026 02:40 PM
सांसद अग्रवाल ने भीलवाडा में बेहतर रेल कनेक्टिविटी व नए रेल मार्गो की सदन में रखी मांग, दिल्ली मुंबई के लिये नई ट्रेनों की मांग को पुरजोर से उठाया...
March 27, 2026 10:54 AM
प्रकट भयाला दीन दयाल के नारों से गुंजायमान हुआ रामपुरा राम जन्मोत्सव पर राम मंदिर में दिखा आस्था और भक्ति का संगम.....
March 27, 2026 10:28 AM
रामनवमी पर रामपुरा में आस्था का सैलाब, पंच कुंडीय यज्ञ व कन्या भोज से गुंजायमान हुआ गायत्री प्रज्ञा पीठ....
March 27, 2026 10:17 AM
आंतरी माता मंदिर पर नवमी हवन हुआ आज.….
March 27, 2026 10:12 AM
मेले में शंकर लख्खा के भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबकियां लगाते रहे हजारों श्रद्धालु...
March 27, 2026 10:11 AM
वार्ड क्रमांक 11 को मिली डामरीकृत सड़क की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक हो रहा है 20 लाख से अधिक का डामरीकरण....
March 27, 2026 08:26 AM
कलेक्टर द्वारा अवैध परिवहन के 2 प्रकरणों में 59 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित...
March 27, 2026 06:57 AM
मनासा को मिली बड़ी सौगात, विधायक मारू के प्रयासों से तैयार हुआ नेशनल स्तर का आधुनिक स्विमिंग पूल....
March 27, 2026 06:41 AM