वार्ड क्रमांक 11 को मिली डामरीकृत सड़क की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक हो रहा है 20 लाख से अधिक का डामरीकरण....
Updated : March 27, 2026 08:26 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नीमच :- नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में किये जा रहे विकास कार्यों एवं सड़क चौड़ीकरण कार्य की श्रंखला में वार्ड क्रमांक 11 के अंतर्गत आने वाले कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक के निवासियों को सड़क डामरीकरण की सौगात नपाध्यक्ष ने प्रदान की है! गुरुवार 26 मार्च को नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने वहां जाकर पार्षद श्री भरत सिंह अहीर एवं नपा अमले के साथ डामरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्र वासियों ने नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा एवं पार्षद श्री अहीर का सुंदर सड़क बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों व नपा इंजीनियर को कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने एवं समय सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि संपूर्ण शहर में विकास कार्य निरंतर जारी है और और विभिन्न क्षेत्रों में सड़क चौड़ीकरण,सीसी रोड निर्माण, डामरीकरण, बगीचों का कायाकल्प सहित अनेक विकास कार्य करवाए जा रहे हैं और विकास की यह श्रृंखला निरंतर जारी रहेगी। श्रीमती चोपड़ा ने बताया कि वार्ड क्रमांक 11 के अंतर्गत आने वाले कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक 20 लाख से अधिक की लागत से सड़क के दोनों ओर डामरीकरण कराया जा रहा है जिससे क्षेत्र वासियों को सुंदर सड़क की सौगात प्राप्त होगी। निरीक्षण के दौरान नपा इंजीनियर दीपक मुवेल, लोक निर्माण विभाग के अर्जुन सिंह राठौर, रवि भंडारी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी भी उपस्थित थे।
और खबरे
प्रकट भयाला दीन दयाल के नारों से गुंजायमान हुआ रामपुरा राम जन्मोत्सव पर राम मंदिर में दिखा आस्था और भक्ति का संगम.....
March 27, 2026 10:28 AM
रामनवमी पर रामपुरा में आस्था का सैलाब, पंच कुंडीय यज्ञ व कन्या भोज से गुंजायमान हुआ गायत्री प्रज्ञा पीठ....
March 27, 2026 10:17 AM
आंतरी माता मंदिर पर नवमी हवन हुआ आज.….
March 27, 2026 10:12 AM
मेले में शंकर लख्खा के भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबकियां लगाते रहे हजारों श्रद्धालु...
March 27, 2026 10:11 AM
वार्ड क्रमांक 11 को मिली डामरीकृत सड़क की सौगात, नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने किया कार्य का निरीक्षण, कलेक्टर चौराहा से बोहरा कॉलोनी गेट तक हो रहा है 20 लाख से अधिक का डामरीकरण....
March 27, 2026 08:26 AM
कलेक्टर द्वारा अवैध परिवहन के 2 प्रकरणों में 59 हजार से अधिक की शास्ति आरोपित...
March 27, 2026 06:57 AM
मनासा को मिली बड़ी सौगात, विधायक मारू के प्रयासों से तैयार हुआ नेशनल स्तर का आधुनिक स्विमिंग पूल....
March 27, 2026 06:41 AM
खतरनाक उद्योगों में बाल श्रम पर पूर्ण प्रतिबंध, उल्लंघन पर शून्य रेटिंग....
March 27, 2026 03:36 AM
प्रयोगशालाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में पहल, भौतिकी, रसायन व गणित शिक्षकों का प्रशिक्षण 28 मार्च से....
March 27, 2026 03:35 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 27, 2026 03:01 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 27, 2026 02:58 AM
जावद में किसानों का ऐतिहासिक महासंगम, 28 मार्च से देशभर के अन्नदाता होंगे शामिल, कृषि ऋषि पद्मश्री डॉ. पालेकर देंगे 4 दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण, एक गाय से 15 एकड़ खेती का बताएंगे सफल मंत्र...
March 26, 2026 03:40 PM
अफीम कृषक बंधु किसी के भी प्रलोभन में ना आए - प्रबंधक श्री राव, प्रबंधक श्री राव ने की किसानों से अपील...
March 26, 2026 03:32 PM
भादवा माता में वृहद विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क शिविर सम्पन्न..
March 26, 2026 03:31 PM
कोई भी अविवादित नामांतरण प्रकरण समय-सीमा से बाह्य ना हो - मुख्य सचिव, मुख्य सचिव ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा वी.सी. में की गेहूं, उपार्जन तैयारियों, उर्वरक, पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा.....
March 26, 2026 03:25 PM
खोर एवं जावद में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई- चार फर्मो का निरीक्षण कर लिए नमूने...
March 26, 2026 03:24 PM
गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन...
March 26, 2026 03:21 PM
सोसाइटियों द्वारा किसानों के ऋण जमा करने की तारीख आगे बढ़ाकर राहत दी जाए - आप जिलाअध्यक्ष राजू पाल...
March 26, 2026 01:39 PM
लोक अदालत के तहत अधिभार में छूट 31 मार्च तक...
March 26, 2026 12:44 PM