गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन...
Updated : March 26, 2026 03:21 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
आयोजन
पायरी (बड़ीसादड़ी) :- महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की स्थानीय इकाई कृषि विज्ञान केन्द्र, चित्तौड़गढ़ द्वारा समूह प्रथम पंक्ति प्रदर्शन रबी खाद्यान्न (Biofortified) 2025-26 के तहत गांव पायरी (बड़ीसादड़ी) में कृषक श्री लाल मीणा के खेत पर दिनांक 25 मार्च 2026 को प्रक्षेत्र दिवस गेहूं फसल का आयोजन किया गया। गेहूं फसल प्रक्षेत्र दिवस में 45 कृषक एवं कृषक महिलाओ ने भाग लिया। केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने कहा कि बायो फोटिफ़िएड गेहूं की उन्नत किस्म डी.बी.डब्ल्यु. 303 खाने के लिए अच्छी एवं पौस्टिक होती है तथा गेहूं की उन्नत किस्म गेहूं डी.बी.डब्ल्यु. 303 का पायरी गांव में 60 किसानो के 11.6 हैक्टर क्षेत्र में प्रथम पंक्ति प्रदर्शन लगायें गये एवं इस प्रदर्शन में बीज उपचार एजोटोबैक्टर व पी.एस.बी. कल्चर से किया गया। प्रदर्शन खेत के पौधो की वृद्धि व बाली निकलने की अवधि 92 -114 दिन तथा दानो की संख्या स्थानीय किस्म से अधिक पाई गई, यह किस्म 143-160 दिन में पकती है एवं औसत पैदावार 60-65 क्विंटल प्रति हैक्टर, 1000 दानो का वजन 45 ग्राम होता हैं, साथ ही डॉ. सोलंकी ने किसानों को गेहूं की फसल में समन्वित पोषक तत्व प्रबंधन का महत्व एवं आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी, पौधों पर पोषक तत्व की कमी के लक्षण एवं कमी को पूरा करने के उपाय के साथ ही मिट्टी के स्वास्थ्य की जांच हेतु मिट्टी नमुना लेने की तकनीकी से अवगत कराया, मृदा स्वास्थ्य हेतु जैविक खादों का प्रयोग, वर्मी कम्पोस्ट बनाने की विभिन्न विधियां व जैविक खाद वर्मीवाश तैयार करने की प्रायोगिक जानकारी दी। संजय कुमार धाकड़, तकनीकी सहायक ने गेहूं की खेती में फसलो में खरपतवार प्रबंधन तथा पौध संरक्षण के बारे में तकनीकी जानकारी पर चर्चा करते हुए उत्पादित बीज को आगामी फसल की बुवाई के लिए भण्डारण कर स्वयं एवं पड़ोसी गांवो के अन्य किसानो को बीज के रूप में बेचकर आमदनी में वृद्धि करने के लिए प्रेरित किया। गेहूं के प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम के दौरान कृषि विभाग के सहायक कृषि अधिकारी श्री राम चंद्र डांगी एवं कृषि पर्यवेक्षक श्री अशोक मीणा तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के श्री हेमराज बंजारा, तकनीकी एजेंट, श्री घीसू लाल मीणा, आदि मोजूद थे। अन्त में केन्द्र के तकनीकी सहायक श्रीमती दीपा इन्दौरिया ने गेहूं के प्रक्षेत्र दिवस में उपस्थित सभी कृषको को धन्यवाद ज्ञापित किया।
और खबरे
अफीम कृषक बंधु किसी के भी प्रलोभन में ना आए - प्रबंधक श्री राव, प्रबंधक श्री राव ने की किसानों से अपील...
March 26, 2026 03:32 PM
भादवा माता में वृहद विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क शिविर सम्पन्न..
March 26, 2026 03:31 PM
कोई भी अविवादित नामांतरण प्रकरण समय-सीमा से बाह्य ना हो - मुख्य सचिव, मुख्य सचिव ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा वी.सी. में की गेहूं, उपार्जन तैयारियों, उर्वरक, पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा.....
March 26, 2026 03:25 PM
खोर एवं जावद में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई- चार फर्मो का निरीक्षण कर लिए नमूने...
March 26, 2026 03:24 PM
गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन...
March 26, 2026 03:21 PM
सोसाइटियों द्वारा किसानों के ऋण जमा करने की तारीख आगे बढ़ाकर राहत दी जाए - आप जिलाअध्यक्ष राजू पाल...
March 26, 2026 01:39 PM
लोक अदालत के तहत अधिभार में छूट 31 मार्च तक...
March 26, 2026 12:44 PM
भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन...
March 26, 2026 12:10 PM
जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता हेतु विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन...
March 26, 2026 12:06 PM
नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम एव बेहतर समन्वय के तारतम्य में NCORD ( NARCOTICS COORDINATION) की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न..
March 26, 2026 12:04 PM
संगम प्रीमियर लीग–सेशन 6 का भव्य आगाज़, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन, संगम समूह की कुल 6 टीमें ले रही हैं भाग...
March 26, 2026 11:19 AM
गो सम्मानआह्वान अभियान की बैठक होगी करजू...
March 26, 2026 11:09 AM
सरवानिया महाराज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन की मजबूती और कार्यपद्धति पर हुआ व्यापक मंथन....
March 26, 2026 10:50 AM
जिले की 10 समूहों में 26 एकल मदिरा दुकानों का आठवे चरण में, ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 27 मार्च को....
March 26, 2026 10:15 AM
पेयजल नमूनों की जांच रिर्पोट संबंधित पंचायतों को भी दी जाए, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
March 26, 2026 10:14 AM
मनासा में आयुर्वेद चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 44 रोगियों ने लाभ लिया...
March 26, 2026 09:49 AM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सख्त निर्देश, वाहनों पर ब्लैक फिल्म पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, हेलमेट जागरूकता अभियान रहेगा जारी....
March 26, 2026 09:48 AM
सीबीएन एमपी यूनिट की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 प्रकरणों में 55 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार....
March 26, 2026 04:58 AM
ख़बर का असर: 47 साल का इंतज़ार खत्म, नीमच-सिंगोली-कोटा रेल लाइन का फाइनल सर्वे शुरू....
March 26, 2026 04:18 AM