सरवानिया महाराज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन की मजबूती और कार्यपद्धति पर हुआ व्यापक मंथन....
Updated : March 26, 2026 10:50 AM
बबलु माली
राजनीति
सरवानिया महाराज :- भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के अंतर्गत सरवानिया मोरवन मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मोटा खरा वार्ड क्रमांक 6 स्थित डॉम में उत्साहपूर्ण एवं अनुशासित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 24 एवं 25 मार्च को आयोजित इस प्रशिक्षण वर्ग में मंडल एवं जिले के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं आगामी रणनीतियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिवस का शुभारंभ पंजीयन, चाय एवं वर्ग गीत के साथ हुआ, जिसके पश्चात उद्घाटन सत्र आयोजित किया गया। विभिन्न सत्रों में पार्टी के नेताओं एवं प्रशिक्षकों द्वारा संगठनात्मक ढांचे, कार्यप्रणाली एवं वैचारिक मजबूती पर गहन मार्गदर्शन दिया गया। हमारी कार्यपद्धति विषय पर विधायक ओमप्रकाश सकलेचा ने संगठन संचालन की बारीकियों को विस्तार से समझाते हुए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। वहीं वैचारिक अधिष्ठान विषय पर महेंद्र भटनागर ने भाजपा की मूल विचारधारा, राष्ट्रवाद के सिद्धांत एवं संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।
द्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातःकालीन योग, प्रार्थना एवं स्वल्पाहार के साथ हुई, जिससे पूरे परिसर में सकारात्मक ऊर्जा एवं अनुशासन का वातावरण बना। इसके पश्चात क्रमवार विभिन्न विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। प्रदेश सरकार की उपलब्धियां विषय पर राकेश जैन ने राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। केंद्र सरकार की योजनाएं विषय पर अशोक विक्रम सोनी ने केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं का विस्तार से वर्णन किया। कार्य विस्तार हमारी दृष्टि विषय पर हेमंत हरित ने संगठन विस्तार की रणनीति एवं कार्यकर्ताओं की भूमिका को स्पष्ट किया, जबकि बूथ प्रबंधन विषय पर भगतराम पाटीदार ने चुनावी दृष्टि से बूथ स्तर को मजबूत करने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रभावी प्रबंधन के सुझाव दिए। इसी क्रम में भाजपा का इतिहास विषय पर विधायक माधव मारू ने पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं में संगठन के प्रति गर्व की भावना जागृत की। मीडिया एवं सोशल मीडिया विषय पर पंकज पोरवाल ने डिजिटल युग में संगठन की विचारधारा को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
समापन सत्र में पदाधिकारियों की रही गरिमामयी उपस्थिति - प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में भाजपा जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी श्याम काबरा, जिला मंत्री शिवम राजपुरोहित, जिला मंत्री रोशन वर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष रूपेंद्र जैन सहित मंडल एवं जिले के अपेक्षित पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मंडल मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़ एवं मंडल उपाध्यक्ष भूपेश देवड़ा द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली ने किया।
और खबरे
भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन...
March 26, 2026 12:10 PM
जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता हेतु विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन...
March 26, 2026 12:06 PM
नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम एव बेहतर समन्वय के तारतम्य में NCORD ( NARCOTICS COORDINATION) की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न..
March 26, 2026 12:04 PM
संगम प्रीमियर लीग–सेशन 6 का भव्य आगाज़, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन, संगम समूह की कुल 6 टीमें ले रही हैं भाग...
March 26, 2026 11:19 AM
गो सम्मानआह्वान अभियान की बैठक होगी करजू...
March 26, 2026 11:09 AM
सरवानिया महाराज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन की मजबूती और कार्यपद्धति पर हुआ व्यापक मंथन....
March 26, 2026 10:50 AM
जिले की 10 समूहों में 26 एकल मदिरा दुकानों का आठवे चरण में, ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 27 मार्च को....
March 26, 2026 10:15 AM
पेयजल नमूनों की जांच रिर्पोट संबंधित पंचायतों को भी दी जाए, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
March 26, 2026 10:14 AM
मनासा में आयुर्वेद चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 44 रोगियों ने लाभ लिया...
March 26, 2026 09:49 AM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सख्त निर्देश, वाहनों पर ब्लैक फिल्म पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, हेलमेट जागरूकता अभियान रहेगा जारी....
March 26, 2026 09:48 AM
सीबीएन एमपी यूनिट की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 प्रकरणों में 55 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार....
March 26, 2026 04:58 AM
ख़बर का असर: 47 साल का इंतज़ार खत्म, नीमच-सिंगोली-कोटा रेल लाइन का फाइनल सर्वे शुरू....
March 26, 2026 04:18 AM
उज्जैन बनेगा जैन पत्रकारिता का तीर्थ, 29 मार्च को ऐतिहासिक अवार्ड समारोह....
March 26, 2026 03:48 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी और सख़्त कार्रवाई, 5 दिनों में म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम, क्रिप्टो ठगी व डिजिटल फ्रॉड के 18 आरोपी गिरफ्तार, ठगी गई राशि भी कराई वापस....
March 26, 2026 03:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 26, 2026 02:53 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 26, 2026 02:51 AM
शा.उ.मा.वि.को वाटर कूलर व फर्नीचर सेट धीरेंद्र सोया प्रायवेट लिमिटेड ने उपलब्ध कराया....
March 25, 2026 05:26 PM
ग्वालटोली केंद्र पर आयोजित हुआ विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम....
March 25, 2026 05:03 PM
सुप्रसिद्ध जैन (झातरिया) परिवार के अग्रज श्रीमती विमला देवी का स्वर्गवास,दाह संस्कार कल होगा...
March 25, 2026 03:06 PM