उज्जैन बनेगा जैन पत्रकारिता का तीर्थ, 29 मार्च को ऐतिहासिक अवार्ड समारोह....
Updated : March 26, 2026 03:48 AM
संजय जैन डीकेन
आयोजन
डीकैन :- धर्म, अध्यात्म और संस्कृति की त्रिवेणी अविंतका पार्श्वनाथ की नगरी उज्जैन एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार जैन पत्रकार परिषद के तत्वावधान में 'जैन पत्रकार अवार्ड समारोह' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह गरिमामयी समारोह रविवार, 29 मार्च 2026 को उज्जैन स्थित झालरिया मठ में सम्पन्न होगा।
आध्यात्मिक सान्निध्य में होगा आयोजन - इस ऐतिहासिक समारोह को आध्यात्मिक दिव्यता प्रदान करने के लिए मालव गुरु नवरत्न कृपापात्र आचार्य देव श्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी महाराज का पावन सान्निध्य और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में अनेक साधु-साध्वी भगवंतों की उपस्थिति भी इसे अत्यंत मंगलमय और यादगार बनाएगी।
समर्पण—जिन शासन के प्रचारकों को यह समारोह उन जैन पत्रकारों को समर्पित है जो जैन धर्म के मूल्यों और 'जिन शासन' के प्रचार-प्रसार में निरंतर और उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके परिश्रम, समर्पण और योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करना इस आयोजन का मूल उद्देश्य है।
प्रदेश संयोजक एवं आयोजन प्रमुख दीपक दुग्गड़ (इंदौर) ने बताया कि - इस समारोह का उद्देश्य केवल पुरस्कार वितरण नहीं है, बल्कि यह उन पत्रकार बंधुओं का अभिनंदन है जो समाज की आवाज़ बनकर जैन संस्कृति की ज्योत को जीवित रखे हुए हैं। इससे सकारात्मक और रचनात्मक पत्रकारिता को नई दिशा मिलेगी।"
प्रदेश भर में तैयारियां जोरों पर - कार्यक्रम को लेकर सम्पूर्ण मध्य प्रदेश के जैन पत्रकारों में असाधारण उत्साह देखा जा रहा है। प्रदेश मीडिया सचिव प्रवीण जैन (दसाई) और प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड़ विभिन्न शहरों और ग्रामों का भ्रमण कर समाज के प्रबुद्धजनों को इस आयोजन में सहभागी बनने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। इस भव्य आयोजन के मुख्य लाभार्थी अहमदाबाद के शाह बाबूलाल धनराजजी डोडिया गांधी परिवार हैं, जिनका योगदान इस ऐतिहासिक पल को संभव बनाने में सराहनीय रहा है।
एक ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें - आयोजकों ने प्रदेश भर के जैन पत्रकारों, समाजसेवियों और प्रबुद्धजनों से विनम्र अपील की है कि वे 29 मार्च को उज्जैन पहुँचकर इस अभूतपूर्व आयोजन में सहभागी बनें और मध्य प्रदेश के पत्रकारिता इतिहास के इस स्वर्णिम अध्याय के साक्षी बनें स्थान: झालरिया मठ, उज्जैन, मध्य प्रदेश, दिनांक: रविवार, 29 मार्च 2026, आयोजक: जैन पत्रकार परिषद, मध्य प्रदेश
और खबरे
ख़बर का असर: 47 साल का इंतज़ार खत्म, नीमच-सिंगोली-कोटा रेल लाइन का फाइनल सर्वे शुरू....
March 26, 2026 04:18 AM
उज्जैन बनेगा जैन पत्रकारिता का तीर्थ, 29 मार्च को ऐतिहासिक अवार्ड समारोह....
March 26, 2026 03:48 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी और सख़्त कार्रवाई, 5 दिनों में म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम, क्रिप्टो ठगी व डिजिटल फ्रॉड के 18 आरोपी गिरफ्तार, ठगी गई राशि भी कराई वापस....
March 26, 2026 03:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 26, 2026 02:53 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 26, 2026 02:51 AM
शा.उ.मा.वि.को वाटर कूलर व फर्नीचर सेट धीरेंद्र सोया प्रायवेट लिमिटेड ने उपलब्ध कराया....
March 25, 2026 05:26 PM
ग्वालटोली केंद्र पर आयोजित हुआ विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम....
March 25, 2026 05:03 PM
सुप्रसिद्ध जैन (झातरिया) परिवार के अग्रज श्रीमती विमला देवी का स्वर्गवास,दाह संस्कार कल होगा...
March 25, 2026 03:06 PM
सैकड़ों पेंशनर्स का विरोध प्रदर्शन, काला कानून वापस लेने की मांग का ज्ञापन सौंपा...
March 25, 2026 02:54 PM
मादक पदार्थ तस्करी में 10 हजार रुपये का वांछित ईनामी गिरफ्तार...
March 25, 2026 01:20 PM
बाईक सवार से 05.43 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त, आरोपी गिरफ्तार...
March 25, 2026 01:19 PM
बाईक से 01 किलो 270 ग्राम अवैध अफिम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
March 25, 2026 01:17 PM
पॉवर इंजिनियर्स एवं एम्प्लाइज ऐसोसिएशन सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ का माननीय ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन...
March 25, 2026 01:15 PM
4 साल पुराने मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित 5 हजार रुपये का ईनामी आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार...
March 25, 2026 01:08 PM
आगामी त्यौहारों के मद्देनजर डी.एम. द्वारा जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फोटो, वीडियों शेयर करने पर प्रतिबंध...
March 25, 2026 12:34 PM
जावद में नि:शुल्क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्पन्न, 31 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ....
March 25, 2026 12:33 PM
नीमच रोजगार मेले में 64 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन...
March 25, 2026 12:33 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 68,407 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
March 25, 2026 12:22 PM
ग्राम ढाबा के शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया सफलता का परचम, 5वीं-8वीं में शत-प्रतिशत शानदार परिणाम...
March 25, 2026 12:05 PM