सीबीएन एमपी यूनिट की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 प्रकरणों में 55 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार....
Updated : March 26, 2026 04:58 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
अपराध
नीमच :- नशा तस्करी के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), एमपी यूनिट ने लगातार बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग प्रकरणों में 55 किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ जब्त किए हैं। इन कार्रवाइयों में कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी मामलों में एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच जारी है।
पहला प्रकरण: दिनांक 22 मार्च 2026 को प्राप्त विशेष खुफिया सूचना के आधार पर P & I सेल, जावरा की टीम ने जावरा-उज्जैन हाईवे पर उज्जैन बायपास के पास (जिला रतलाम) एक होंडा CD110 डीलक्स मोटरसाइकिल को रोका। तलाशी के दौरान प्लास्टिक बोतल में छिपाकर रखी गई 0.865 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। एक आरोपी को गिरफ्तार कर अफीम एवं वाहन जप्त किया गया।
दूसरा प्रकरण: इसी दिन एक अन्य सूचना पर P & I सेल, जावरा एवं मंदसौर द्वितीय खण्ड की संयुक्त टीम ने ग्राम डिगांव माली (थाना अफजलपुर, जिला मंदसौर) में कार्रवाई करते हुए एक टाटा टियागो कार को रोका। तलाशी में सह-चालक सीट के नीचे छिपाकर रखे बैग से 1.827 किलोग्राम अफीम बरामद की गई। इस मामले में भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किया गया।
तीसरा प्रकरण: दिनांक 21 मार्च 2026 को प्राप्त विशेष सूचना पर CBN नीमच की टीम ने मंदसौर-कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे दो व्यक्तियों को नीमच-निम्बाहेड़ा रेलवे स्टेशन के बीच रोका। तलाशी के दौरान अलग-अलग कोचों में रखे बैगों से कुल 52.724 किलोग्राम डोडा चूरा (पॉपी स्ट्रॉ) बरामद किया गया। इस प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। तीनों मामलों में जब्त मादक पदार्थों को विधि अनुसार कब्जे में लिया गया है तथा आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि नशा मुक्त भारत के संकल्प के तहत ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
और खबरे
गो सम्मानआह्वान अभियान की बैठक होगी करजू...
March 26, 2026 11:09 AM
सरवानिया महाराज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन की मजबूती और कार्यपद्धति पर हुआ व्यापक मंथन....
March 26, 2026 10:50 AM
जिले की 10 समूहों में 26 एकल मदिरा दुकानों का आठवे चरण में, ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 27 मार्च को....
March 26, 2026 10:15 AM
पेयजल नमूनों की जांच रिर्पोट संबंधित पंचायतों को भी दी जाए, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
March 26, 2026 10:14 AM
मनासा में आयुर्वेद चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 44 रोगियों ने लाभ लिया...
March 26, 2026 09:49 AM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सख्त निर्देश, वाहनों पर ब्लैक फिल्म पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, हेलमेट जागरूकता अभियान रहेगा जारी....
March 26, 2026 09:48 AM
सीबीएन एमपी यूनिट की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 प्रकरणों में 55 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार....
March 26, 2026 04:58 AM
ख़बर का असर: 47 साल का इंतज़ार खत्म, नीमच-सिंगोली-कोटा रेल लाइन का फाइनल सर्वे शुरू....
March 26, 2026 04:18 AM
उज्जैन बनेगा जैन पत्रकारिता का तीर्थ, 29 मार्च को ऐतिहासिक अवार्ड समारोह....
March 26, 2026 03:48 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी और सख़्त कार्रवाई, 5 दिनों में म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम, क्रिप्टो ठगी व डिजिटल फ्रॉड के 18 आरोपी गिरफ्तार, ठगी गई राशि भी कराई वापस....
March 26, 2026 03:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 26, 2026 02:53 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 26, 2026 02:51 AM
शा.उ.मा.वि.को वाटर कूलर व फर्नीचर सेट धीरेंद्र सोया प्रायवेट लिमिटेड ने उपलब्ध कराया....
March 25, 2026 05:26 PM
ग्वालटोली केंद्र पर आयोजित हुआ विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम....
March 25, 2026 05:03 PM
सुप्रसिद्ध जैन (झातरिया) परिवार के अग्रज श्रीमती विमला देवी का स्वर्गवास,दाह संस्कार कल होगा...
March 25, 2026 03:06 PM
सैकड़ों पेंशनर्स का विरोध प्रदर्शन, काला कानून वापस लेने की मांग का ज्ञापन सौंपा...
March 25, 2026 02:54 PM
मादक पदार्थ तस्करी में 10 हजार रुपये का वांछित ईनामी गिरफ्तार...
March 25, 2026 01:20 PM
बाईक सवार से 05.43 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त, आरोपी गिरफ्तार...
March 25, 2026 01:19 PM
बाईक से 01 किलो 270 ग्राम अवैध अफिम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....
March 25, 2026 01:17 PM