FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी और सख़्त कार्रवाई, 5 दिनों में म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम, क्रिप्टो ठगी व डिजिटल फ्रॉड के 18 आरोपी गिरफ्तार, ठगी गई राशि भी कराई वापस....

  Updated : March 26, 2026 03:01 AM

DESK NEWS

  अपराध

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सायबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्रदेशभर में निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विगत चार दिनों में पुलिस ने विभिन्न जिलों में म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम, क्रिप्टो ठगी एवं डिजिटल फ्रॉड के मामलों में त्वरित कार्रवाई कर18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन कार्यवाहियों में न केवल अंतर्राज्यीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित नेटवर्क का खुलासा हुआ है,साथ ही ठगी की गई राशि की वापसी भी सुनिश्चित की गई है।
अनूपपुर- म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा : जिले में म्यूल अकाउंट के माध्यम से पुलिस ने ऑनलाइन ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि गिरोह भोले-भाले लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनके एटीएम कार्ड, सिम कार्ड एवं पासबुक अपने कब्जे में लेकर उन्हें मुंबई के माध्यम से दुबई स्थित सरगना तक पहुंचाता था। इन खातों के जरिए प्रतिदिन लाखों रुपये के अवैध ट्रांजेक्शन किए जा रहे थे। कार्रवाई के दौरान 165 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 20 पासबुक, 05 चेकबुक, 18 मोबाइल फोन, 01 लैपटॉप एवं 01 राउटर जप्तकिए गए।
नर्मदापुरम्- साइबर ठगी के प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार : थाना सिवनी मालवा में मोबाइल गुम होने के बाद बैंक खातों से 2.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। जांच में पाया गया कि आरोपियों ने मोबाइल व सिम का दुरुपयोग कर यूपीआई के माध्यम से विभिन्न कियोस्क सेंटरों से चरणबद्ध तरीके से राशि आहरित की। तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
ग्वालियर- ऑनलाइन धोखाधड़ी की राशि फरियादी के खाते में कराई वापस : साइबर क्राइम ने एक शासकीय शिक्षक के साथ हुई 97हजार रूपएकी क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी के मामले में त्वरित तकनीकी विश्लेषण कर राशि को फ्रीज कराया तथा विधिक प्रक्रिया पूर्ण कर संपूर्ण राशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। वहीं एक अन्य प्रकरण में क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट के नाम पर 1 करोड़ 41 लाख रूपएकी ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को बड़वानी एवं देवास से गिरफ्तार किया गया, जो किराए पर बैंक खाते उपलब्ध कराकर साइबर अपराधियों की सहायता कर रहे थे।
सीहोर- फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार : थाना बुधनी में आधार कार्ड के दुरुपयोग कर फर्जी सिम कार्ड जारी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपियों द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर 32सिम कार्ड जारी किए गए थे, जिनमें से 15सिम की पुष्टि हो चुकी है। प्रकरण में आईटी एक्ट एवं भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
बुरहानपुर-ट्रेडिंग इंवेस्टमेंट के नाम पर ठगी की गई राशि वापस कराई : साइबर सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हाई रिटर्न ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर पीड़ित से ठगी गई3लाख 90हजार 400रूपए राशि में से 1लाख 28हजार 940रूपएकी राशि वापस कराई गई। शिकायतकर्ता द्वारा 1930हेल्पलाइनपर सूचना दिए जाने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के माध्यम से वित्तीय ट्रांजेक्शन को ट्रैक कर राशि फ्रीज कराई गई। इन कार्यवाहियों से स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश पुलिस साइबर अपराधों के विरुद्ध तकनीकी दक्षता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वित कार्रवाई के माध्यम से प्रभावी नियंत्रण स्थापित कर रही है। पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपने बैंकिंग व व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

​ख़बर का असर: 47 साल का इंतज़ार खत्म, नीमच-सिंगोली-कोटा रेल लाइन का फाइनल सर्वे शुरू....

March 26, 2026 04:18 AM

उज्जैन बनेगा जैन पत्रकारिता का तीर्थ, 29 मार्च को ऐतिहासिक अवार्ड समारोह....

March 26, 2026 03:48 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी और सख़्त कार्रवाई, 5 दिनों में म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम, क्रिप्टो ठगी व डिजिटल फ्रॉड के 18 आरोपी गिरफ्तार, ठगी गई राशि भी कराई वापस....

March 26, 2026 03:01 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 26, 2026 02:53 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 26, 2026 02:51 AM

शा.उ.मा.वि.को वाटर कूलर व फर्नीचर सेट धीरेंद्र सोया प्रायवेट लिमिटेड ने उपलब्ध कराया....

March 25, 2026 05:26 PM

ग्वालटोली केंद्र पर आयोजित हुआ विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम....

March 25, 2026 05:03 PM

सुप्रसिद्ध जैन (झातरिया) परिवार के अग्रज श्रीमती विमला देवी का स्वर्गवास,दाह संस्कार कल होगा...

March 25, 2026 03:06 PM

सैकड़ों पेंशनर्स का विरोध प्रदर्शन, काला कानून वापस लेने की मांग का ज्ञापन सौंपा...

March 25, 2026 02:54 PM

मादक पदार्थ तस्करी में 10 हजार रुपये का वांछित ईनामी गिरफ्तार...

March 25, 2026 01:20 PM

बाईक सवार से 05.43 ग्राम अवैध एमडीएमए जब्त, आरोपी गिरफ्तार...

March 25, 2026 01:19 PM

बाईक से 01 किलो 270 ग्राम अवैध अफिम जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार....

March 25, 2026 01:17 PM

पॉवर इंजिनियर्स एवं एम्प्लाइज ऐसोसिएशन सम्बद्ध भारतीय मजदूर संघ का माननीय ऊर्जा मंत्री को ज्ञापन...

March 25, 2026 01:15 PM

4 साल पुराने मादक पदार्थ तस्करी मामले में वांछित 5 हजार रुपये का ईनामी आरोपी नीमच जिले का गिरफ्तार...

March 25, 2026 01:08 PM

आगामी त्‍यौहारों के मद्देनजर डी.एम. द्वारा जिले में प्रतिबंधात्‍मक आदेश जारी, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री फोटो, वीडियों शेयर करने पर प्रतिबंध...

March 25, 2026 12:34 PM

जावद में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 31 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ....

March 25, 2026 12:33 PM

नीमच रोजगार मेले में 64 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन...

March 25, 2026 12:33 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 68,407 बोरी की बड़ी आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...

March 25, 2026 12:22 PM

ग्राम ढाबा के शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने फिर लहराया सफलता का परचम, 5वीं-8वीं में शत-प्रतिशत शानदार परिणाम...

March 25, 2026 12:05 PM