FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता हेतु विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन...

  Updated : March 26, 2026 12:06 PM

डा. बबलु चौधरी मनासा

  आयोजन

मनासा :- शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय, मनासा में दिनांक 26 मार्च 2026 को ईको क्लब के तत्वाधान में पर्यावरणीय जल प्रदूषण एवं “जल गंगा संवर्धन अभियान” विषय पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना था। इस अवसर पर निबंध लेखन, स्लोगन प्रतियोगिता, जल संवाद एवं परिचर्चा जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ महाविद्यालय के डॉ अनिल जैन, डॉ. जी.के. कुमावत, डॉ. स्मिता रावत, प्रो. सुदेश कलम, प्रो. सुमीत मेडा, प्रो.पंकज चौहान, प्रो. विकास सालवी एवं अन्य स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. धाकड़ द्वारा की गई। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने जल संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए सभी को जल के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए प्रेरित किया। ईको क्लब प्रभारी प्रो. मुकेश मालवीय ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए विभिन्न गतिविधियों का समन्वय किया।
कार्यक्रम के अंत में बागवानी क्लब प्रभारी डॉ. ममता बसेर द्वारा आभार व्यक्त किया गया। साथ ही, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जल संरक्षण के महत्व को समझाने में अत्यंत प्रभावी सिद्ध हुआ।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

लोक अदालत के तहत अधिभार में छूट 31 मार्च तक...

March 26, 2026 12:44 PM

भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन...

March 26, 2026 12:10 PM

जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता हेतु विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन...

March 26, 2026 12:06 PM

नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम एव बेहतर समन्वय के तारतम्य में NCORD ( NARCOTICS COORDINATION) की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न..

March 26, 2026 12:04 PM

संगम प्रीमियर लीग–सेशन 6 का भव्य आगाज़, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन, संगम समूह की कुल 6 टीमें ले रही हैं भाग...

March 26, 2026 11:19 AM

गो सम्मानआह्वान अभियान की बैठक होगी करजू...

March 26, 2026 11:09 AM

सरवानिया महाराज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन की मजबूती और कार्यपद्धति पर हुआ व्यापक मंथन....

March 26, 2026 10:50 AM

जिले की 10 समूहों में 26 एकल मदिरा दुकानों का आठवे चरण में, ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 27 मार्च को....

March 26, 2026 10:15 AM

पेयजल नमूनों की जांच रिर्पोट संबंधित पंचायतों को भी दी जाए, जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

March 26, 2026 10:14 AM

मनासा में आयुर्वेद चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन्‍न, 44 रोगियों ने लाभ लिया...

March 26, 2026 09:49 AM

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सख्त निर्देश, वाहनों पर ब्लैक फिल्म पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, हेलमेट जागरूकता अभियान रहेगा जारी....

March 26, 2026 09:48 AM

सीबीएन एमपी यूनिट की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 प्रकरणों में 55 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार....

March 26, 2026 04:58 AM

​ख़बर का असर: 47 साल का इंतज़ार खत्म, नीमच-सिंगोली-कोटा रेल लाइन का फाइनल सर्वे शुरू....

March 26, 2026 04:18 AM

उज्जैन बनेगा जैन पत्रकारिता का तीर्थ, 29 मार्च को ऐतिहासिक अवार्ड समारोह....

March 26, 2026 03:48 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधों पर बड़ी और सख़्त कार्रवाई, 5 दिनों में म्यूल अकाउंट, फर्जी सिम, क्रिप्टो ठगी व डिजिटल फ्रॉड के 18 आरोपी गिरफ्तार, ठगी गई राशि भी कराई वापस....

March 26, 2026 03:01 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

March 26, 2026 02:53 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

March 26, 2026 02:51 AM

शा.उ.मा.वि.को वाटर कूलर व फर्नीचर सेट धीरेंद्र सोया प्रायवेट लिमिटेड ने उपलब्ध कराया....

March 25, 2026 05:26 PM

ग्वालटोली केंद्र पर आयोजित हुआ विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम....

March 25, 2026 05:03 PM