सोसाइटियों द्वारा किसानों के ऋण जमा करने की तारीख आगे बढ़ाकर राहत दी जाए - आप जिलाअध्यक्ष राजू पाल...
Updated : March 26, 2026 01:39 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
राजनीति
नीमच। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राजू पाल ने किसानों के हित की बात रखते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित के माध्यम से पूरे मध्य्प्रदेश में किसानों को बिना ब्याज के ऋण दिया जाता है जिससे किसानों को कृषि कार्य करना सुविधाजनक हो। लेकिन इसके विपरीत जिन किसानों ने इन संस्थाओं से ऋण लिया है उन किसानों को संस्था द्वारा अल्टीमेटम भी दिया जा रहा है कि अगर 28 मार्च से पहले किसान ऋण जमा नहीं करेगे तो उनके ऊपर 7% से लेकर 12% तक संस्था सोसाइटियों द्वारा ब्याज जोड़ा जाएगा, उन्होंने कहा है कि जो ऋण किसानों को खेती करने के लिए दिया गया है उसके तहत आपको ज्ञात है कि सोयाबीन की पीली मोजक एवं अति बारिश की वजह से प्रदेश के 70%क्षेत्र में फसलें चौपट हो गई थी, इस वजह से एक बीघा में सिर्फ 70 से 80 किलो सोयाबीन की पैदावार हो पाई थी, किसानो को उस फसल की लागत तक नहीं मिली, समस्याग्रस्त होने पर भी जैसे तैसे अपने खेत में उन्होनें चने की फसल की बुवाई करी, वर्तमान में कुछ किसानों की फसल कट चुकी है और अधिकांशतः किसानों की फसल अभी भी खेतों मे है। जो किसान भाई अपनी फसले बेच रहे हैं उन्हें मंडियों में सही भाव नहीं मिल रहा है और वह लोग एम एस पी पर अपने गेहूं को तुलवाने की राह देख रहे हैं लेकिन विडंबना है कि आज तक इन सोसाइटियों में एमएसपी पर गेहूं का तोल चालू नहीं हुआ है जबकि सभी किसान भाई सक्षम नहीं है ऐसे में ऐसा निर्णय कर आदेश देना किसानों के हित में उचित नहीं लगता है। सभी किसान भाइयों की ओर से आप जिलाअध्यक्ष राजू पाल ने अनुरोध करते हुए मांग की है इस संस्था की तारीख को 28 मार्च से बड़ा कर 30 अप्रैल तक कर किसानों को राहत दी जाए, जिससे कि हर किसान के पास अपनी फसल की उपज का पैसा आ जाए और वह सोसाइटी जमा कर के अपने आने वाली अगली फसल की तैयारी कर सके। यह जानकारी जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत द्वारा दी गई।
और खबरे
अफीम कृषक बंधु किसी के भी प्रलोभन में ना आए - प्रबंधक श्री राव, प्रबंधक श्री राव ने की किसानों से अपील...
March 26, 2026 03:32 PM
भादवा माता में वृहद विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क शिविर सम्पन्न..
March 26, 2026 03:31 PM
कोई भी अविवादित नामांतरण प्रकरण समय-सीमा से बाह्य ना हो - मुख्य सचिव, मुख्य सचिव ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्यम से की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा वी.सी. में की गेहूं, उपार्जन तैयारियों, उर्वरक, पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा.....
March 26, 2026 03:25 PM
खोर एवं जावद में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई- चार फर्मो का निरीक्षण कर लिए नमूने...
March 26, 2026 03:24 PM
गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन...
March 26, 2026 03:21 PM
सोसाइटियों द्वारा किसानों के ऋण जमा करने की तारीख आगे बढ़ाकर राहत दी जाए - आप जिलाअध्यक्ष राजू पाल...
March 26, 2026 01:39 PM
लोक अदालत के तहत अधिभार में छूट 31 मार्च तक...
March 26, 2026 12:44 PM
भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन...
March 26, 2026 12:10 PM
जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता हेतु विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन...
March 26, 2026 12:06 PM
नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम एव बेहतर समन्वय के तारतम्य में NCORD ( NARCOTICS COORDINATION) की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न..
March 26, 2026 12:04 PM
संगम प्रीमियर लीग–सेशन 6 का भव्य आगाज़, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन, संगम समूह की कुल 6 टीमें ले रही हैं भाग...
March 26, 2026 11:19 AM
गो सम्मानआह्वान अभियान की बैठक होगी करजू...
March 26, 2026 11:09 AM
सरवानिया महाराज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन की मजबूती और कार्यपद्धति पर हुआ व्यापक मंथन....
March 26, 2026 10:50 AM
जिले की 10 समूहों में 26 एकल मदिरा दुकानों का आठवे चरण में, ई-टेण्डर के माध्यम से निष्पादन 27 मार्च को....
March 26, 2026 10:15 AM
पेयजल नमूनों की जांच रिर्पोट संबंधित पंचायतों को भी दी जाए, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
March 26, 2026 10:14 AM
मनासा में आयुर्वेद चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 44 रोगियों ने लाभ लिया...
March 26, 2026 09:49 AM
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सख्त निर्देश, वाहनों पर ब्लैक फिल्म पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, हेलमेट जागरूकता अभियान रहेगा जारी....
March 26, 2026 09:48 AM
सीबीएन एमपी यूनिट की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 प्रकरणों में 55 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार....
March 26, 2026 04:58 AM
ख़बर का असर: 47 साल का इंतज़ार खत्म, नीमच-सिंगोली-कोटा रेल लाइन का फाइनल सर्वे शुरू....
March 26, 2026 04:18 AM