FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जावद में किसानों का ऐतिहासिक महासंगम, 28 मार्च से देशभर के अन्नदाता होंगे शामिल, कृषि ऋषि पद्मश्री डॉ. पालेकर देंगे 4 दिवसीय निःशुल्क प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण, एक गाय से 15 एकड़ खेती का बताएंगे सफल मंत्र...

  Updated : March 26, 2026 03:40 PM

बबलु माली

  कृषि

जावद :- रासायनिक खाद के बढ़ते बोझ और कर्ज के चक्रव्यूह से अन्नदाता को उबारने के लिए नीमच जिले की जावद तहसील में देश का सबसे बड़ा ‘प्राकृतिक खेती महायज्ञ’ होने जा रहा है। जावद में किसानों का एक बड़ा जमावड़ा लगने वाला है, जहां कल 28 मार्च से देशभर के किसान जुटना शुरू हो जाएंगे। पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा की इस अनूठी पहल पर 28 से 31 मार्च 2026 तक चलने वाले इस चार दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण शिविर को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है और युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटा हुआ है। भारतीय कृषि के इतिहास में यह संभवतः पहला अवसर है, जब किसी जनप्रतिनिधि ने किसानों को ‘आत्मनिर्भर’ और खेती को ‘जहर मुक्त’ बनाने के लिए राष्ट्रीय स्तर का इतना बड़ा आयोजन किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल करेंगे शुभारंभ सत्र की शुरुआत। इस चार दिवसीय ऐतिहासिक ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती शिविर’ के शुभारंभ सत्र की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल करेंगे। उनके मुख्य आतिथ्य में इस महाकुंभ का विधिवत आगाज होगा, जो अंचल और देशभर से आए किसानों के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक बनेगा। डॉ. पालेकर देंगे निःशुल्क प्रशिक्षण, प्रशासन अलर्ट मोड पर
इस चार दिवसीय महासंगम में ‘कृषि ऋषि’ के नाम से विख्यात पद्मश्री डॉ. सुभाष पालेकर स्वयं मौजूद रहेंगे और किसानों को निःशुल्क प्रशिक्षण देंगे। कृषि क्षेत्र में डॉ. पालेकर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद विश्वस्त माना जाता है. प्रधानमंत्री मोदी स्वयं कई बार डॉ. पालेकर के 'शून्य लागत प्राकृतिक खेती' (Zero Budget Natural Farming) मॉडल की प्रशंसा कर चुके हैं। शिविर का मूल मंत्र यह है कि केवल एक देसी गोमाता के सहारे 10 से 15 एकड़ जमीन पर बिना एक भी रुपये की रासायनिक खाद खरीदे, भरपूर और विषमुक्त फसल कैसे ली जाए। इस विशाल आयोजन में देशभर से आ रहे किसानों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने भी मोर्चा संभाल लिया है और कार्यक्रम स्थल पर चाक-चौबंद व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। किसानों के ठहरने और भोजन की पूरी व्यवस्था निःशुल्क
आर्थिक तंगी के कारण किसान ज्ञानवर्धक आयोजनों से वंचित न रहें, इसलिए विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने इस आयोजन में भाग लेने वाले प्रत्येक किसान के लिए आवास, नाश्ता और भोजन की व्यवस्था पूरी तरह निःशुल्क रखी है।
विधायक का आह्वान- उच्च स्तर के ज्ञान का लाभ उठाएं स्थानीय किसान विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने नीमच जिले एवं आस-पास के सभी किसानों से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर जुड़ने का विशेष आह्वान किया है। उन्होंने कहा, "जावद अब देशभर के किसानों के लिए प्राकृतिक खेती का तीर्थ बनने जा रहा है। मेरी क्षेत्र के किसानों से अपील है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं, जिससे उन्हें घर बैठे ही राष्ट्रीय स्तर का उच्च कोटि का कृषि ज्ञान प्राप्त हो सके। आयोजन समिति और प्रशासन का पूरा प्रयास है कि यह चार दिवसीय शिविर किसानों की लागत घटाकर उनकी आय बढ़ाने और भारतीय कृषि में नई उम्मीद जगाने में एक मील का पत्थर साबित हो।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अफीम कृषक बंधु किसी के भी प्रलोभन में ना आए - प्रबंधक श्री राव, प्रबंधक श्री राव ने की किसानों से अपील...

March 26, 2026 03:32 PM

भादवा माता में वृहद विधिक जागरूकता एवं जनसंपर्क शिविर सम्‍पन्‍न..

March 26, 2026 03:31 PM

कोई भी अविवादित नामांतरण प्रकरण समय-सीमा से बाह्य ना हो - मुख्‍य सचिव, मुख्‍य सचिव ने वीडियों कांफ्रेसिंग के माध्‍यम से की जल गंगा संवर्धन अभियान की समीक्षा वी.सी. में की गेहूं, उपार्जन तैयारियों, उर्वरक, पेट्रोल, डीजल एवं एलपीजी की उपलब्‍धता एवं वितरण की समीक्षा.....

March 26, 2026 03:25 PM

खोर एवं जावद में खाद्य सुरक्षा टीम ने की कार्रवाई- चार फर्मो का निरीक्षण कर लिए नमूने...

March 26, 2026 03:24 PM

गेहूं फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन...

March 26, 2026 03:21 PM

सोसाइटियों द्वारा किसानों के ऋण जमा करने की तारीख आगे बढ़ाकर राहत दी जाए - आप जिलाअध्यक्ष राजू पाल...

March 26, 2026 01:39 PM

लोक अदालत के तहत अधिभार में छूट 31 मार्च तक...

March 26, 2026 12:44 PM

भजन संध्या कार्यक्रम में भजनों की सरिता में आधी रात तक डूबे रहे हजारों श्रद्धालु जन...

March 26, 2026 12:10 PM

जल संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता हेतु विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन...

March 26, 2026 12:06 PM

नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम एव बेहतर समन्वय के तारतम्य में NCORD ( NARCOTICS COORDINATION) की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न..

March 26, 2026 12:04 PM

संगम प्रीमियर लीग–सेशन 6 का भव्य आगाज़, एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने किया उद्घाटन, संगम समूह की कुल 6 टीमें ले रही हैं भाग...

March 26, 2026 11:19 AM

गो सम्मानआह्वान अभियान की बैठक होगी करजू...

March 26, 2026 11:09 AM

सरवानिया महाराज में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, संगठन की मजबूती और कार्यपद्धति पर हुआ व्यापक मंथन....

March 26, 2026 10:50 AM

जिले की 10 समूहों में 26 एकल मदिरा दुकानों का आठवे चरण में, ई-टेण्‍डर के माध्‍यम से निष्‍पादन 27 मार्च को....

March 26, 2026 10:15 AM

पेयजल नमूनों की जांच रिर्पोट संबंधित पंचायतों को भी दी जाए, जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

March 26, 2026 10:14 AM

मनासा में आयुर्वेद चिकित्‍सा स्‍वास्‍थ्‍य शिविर सम्‍पन्‍न, 44 रोगियों ने लाभ लिया...

March 26, 2026 09:49 AM

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सख्त निर्देश, वाहनों पर ब्लैक फिल्म पाए जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई, हेलमेट जागरूकता अभियान रहेगा जारी....

March 26, 2026 09:48 AM

सीबीएन एमपी यूनिट की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 3 प्रकरणों में 55 किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार....

March 26, 2026 04:58 AM

​ख़बर का असर: 47 साल का इंतज़ार खत्म, नीमच-सिंगोली-कोटा रेल लाइन का फाइनल सर्वे शुरू....

March 26, 2026 04:18 AM